AGRA - U.P.

AGRA - U.P. ऐतिहासिक धरोहर आगरा को पसंद करने वाले सभी लोग जुड़ें।

31/01/2026

आगरा के खंदौली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने सवारियों से भरा ऑटो रौंदा, पांच की हुई मौत
भीषण हादसे से मची चीख-पुकार,
गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को धुना,
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत,
नगला चन्दन, जलेसर रोड का मामला

28/01/2026

आगरा दीवानी कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों द्वारा UGC कानून का विरोध किया, और विरोध प्रदर्शन में यूजीसी बिल का पुतला जलाया गया।

27/01/2026

अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने पत्नी को फोन किया और बोले, मैंने इस्तीफा दे दिया और रोते हुए कहा,, जिसका नामक खाते हैं, उसका आदर करना चाहिए, मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी से आहत जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।

आगरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में ...
26/01/2026

आगरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में एक युवक ने प्रेम संबंध के शक में अपनी ही गर्लफ्रेंड मिन्सी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले मिन्सी का गला रेतकर हत्या की, फिर सिर और पैर अलग कर शव को बोरे में भर दिया. हत्या के बाद वह शव को उसी मिन्सी की स्कूटी पर लादकर शहर की सड़कों पर घूमता रहा और सबूत मिटाने की कोशिश करता रहा. पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया.

देर रात घर नहीं लौटी युवती तो परिजनों को हुआ शक
बता दें कि यह घटना 23 जनवरी की है. मिन्सी देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने ट्रांस यमुना थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित कीं. शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की गई. पुलिस लगातार फुटेज खंगाल रही थी ताकि मिन्सी की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके.

बोरे में मिला सिर कटा शव
जांच के दौरान 24 जनवरी की रात करीब 1 बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में एक संदिग्ध बोरा बरामद हुआ. जब पुलिस ने बोरा खोला तो उनके होश उड़ गए. बोरे के अंदर युवती का शव मिला जबकि उसका सिर कटा हुआ था. शव की हालत बेहद भयावह थी.

पुलिस टीमों ने शहर और हाइवे पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरे में शव ले जाते हुए साफ दिखाई दिया. स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.

12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ऑफिस बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि वह और मृतका एक ही ऑफिस में काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. उसे शक था कि युवती किसी अन्य युवक के साथ भी घूमती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था. इसके बाद 23 जनवरी को विनय ने युवती को ऑफिस बुलाया. वहां कहासुनी के बाद उसने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने सिर और पैर काटकर शव को बोरे में भर दिया.

स्कूटी पर लादकर शव घुमाया
हत्या के बाद आरोपी ने शव को मिन्सी की ही स्कूटी पर लादा और करीब दो किलोमीटर दूर यमुना पुल तक ले गया. वहां बोरे में बंद शव को पुल से नीचे फेंक दिया, जबकि कटा हुआ सिर झरना नाले में फेंक दिया.

खुद को निर्दोष दिखाने के लिए रचा नाटक
यही नहीं हत्या के बाद आरोपी खुद को निर्दोष दिखाने के लिए युवती को तलाशने का नाटक करता रहा. वह परिजनों के साथ थाने भी गया और गुमशुदगी दर्ज कराने में शामिल रहा, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

पुलिस अधिकारी का बयान
इस मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतका का सिर अभी बरामद नहीं हुआ है और उसकी तलाश की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या का खुलासा CCTV फुटेज के जरिए हुआ है, जिसमें 100 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग ही कारण बताया गया है.

26/01/2026

आगरा में ताजमहल के मुख्य मकबरे में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि ताजमहल में अखिल भारत हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान गाया।

25/01/2026

आगरा: सत्तो लाला फूड कोर्ट में लगी भीषण आग, आग लगने से मची चीख-पुकार. नामचीन रेस्टोरेंट जलकर खाक

24/01/2026

आगरा: दोस्त बन गए कातिल.. गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला ट्रांस यमुना...
होटल में शराब पार्टी के दौरान राज चौहान की साथियों ने गोलियां मारकर की हत्या... मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल... हाल ही में जेल से छूटने पर मृतक राज चौहान के समर्थन में हूआ था रोड शो...

23/01/2026

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की 200 करोड़ रुपये की सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग में एक फुट गहरी दरार आ गई है। 16 महीने पहले लोकार्पित हुई इस इमारत की गुणवत्ता पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने वीडियो जारी कर सवाल उठाए हैं।

22/01/2026

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज की ‘मिनी एम्स’ बिल्डिंग की बदहाली पर भ्रष्टाचार का आरोप
जर्जर बिल्डिंग मरीजों की जान के लिए खतरा है।
रामनाथ सिकरवार ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR दर्ज करने की मांग की। घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

17/01/2026

आगरा: यूपी बार काउंसिल चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे सांसद रामजी लाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी। दीवानी मतदान केंद्र परिसर में सांसद को देखकर कुछ वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। अचानक हुए विरोध से मतदान केंद्र पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर मतदान प्रक्रिया को सुचारु कराया गया।

आगरा: शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को जायरीन और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सुरक्षा के कड...
17/01/2026

आगरा: शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को जायरीन और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद भी गार्डन में लोग घूमते रहे, शाही मस्जिद तक पहुंचने के लिए महिलाओं को रेलिंग पर चढ़ना पड़ा, हाथ में जूते लेकर पर्यटक और जायरीन मुख्य मकबरे तक पहुंचे।

प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मकबरे पर जाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। भीड़ में बच्चों का बुरा हाल रहा। दोपहर दो बजे जायरीनों और पर्यटकों को ताजमहल में सुरक्षा जांच के बाद निश्शुल्क प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार के बाहर लंबी लाइन लगी रही।

ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए राॅयल गेट से चमेली फर्श होते हुए लोगों को शाही मस्जिद की तरफ ले जाया गया लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी के जायरीन और पर्यटक गार्डन होकर शाही मस्जिद तक पहुंचने लगे। भीड़ का दबाव अधिक होने से बच्चों का बुरा हाल रहा। महिलाएं और बच्चे रेलिंग पर चढ़कर शाही मस्जिद तक पहुंच गए।

वहीं, शाही मस्जिद से नीचे आने के लिए लोगों ने बेंच खड़ी कर दी, इसे से लोग नीचे उतरे। वहीं, पर्यटक और जायरीन धक्का मुक्की के बीच मुख्य मकबरे तक पहुंचे। शू कवर का इंतजाम न होने के चलते हाथ में जूते लेकर पर्यटक मुख्य मकबरे तक पहुंच सके, तहखाने में अंदर जाने के लिए भी लंबी लाइन लगी रही।

सुरक्षा कर्मियों ने गार्डन से बाहर निकाला। भीड़ का दबाव बढ़ने से बजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वहीं एएसआई के बनाए नियम दिनभर भीड़ ने तार-तार किए। गार्डन से लेकर स्मारक तक नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
#आगरा #ताजमहल

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में आगरा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 ...
15/01/2026

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में आगरा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई वीडियो के व्यापक प्रसार और तथ्यात्मक रूप से गलत पाए जाने के बाद की गई। इस संबंध में थाना छत्ता के उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है।

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AGRA - U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category