Agra News 24/7

Agra News 24/7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Agra News 24/7, Media/News Company, Agra, Agra.

AgraNews24/7आगरा ब्रेकिंग।नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी बड़ी जंग।भ्रष्टाचार के आरोपी जलकल ...
24/04/2026

AgraNews24/7
आगरा ब्रेकिंग।
नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी बड़ी जंग।
भ्रष्टाचार के आरोपी जलकल विभाग के महाप्रबंधक
के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर तुरंत निलंबित करवाया।
लंबे समय से चली आ रही विभागीय अनियमितताओं का किया खुलासा।
अचानक हुई सख्त कार्रवाई से आगरा के सरकारी विभागों में मचा हड़कंप। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की शामत आई।

आगरा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर और विभागीय अनियमितताओं के चलते जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र कुमार राजपूत पर कड़ी कार्रवाई करके निलंबित किया गया। नियुक्तियो की अस्पष्टता , करोड़ों की हेरा फेरी और फाइलों के गायब होने जैसी घटनाएं सामने आई।
। भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसे जाने से अंततः शहरवासियों में इस घटना को लेकर आशा की एक किरण जगी है। लंबे समय से जलकल विभाग द्वारा शहर वासियों की शिकायतों को नजरअंदाज करने की चर्चा छड़ी हुई थी। जिसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने तुरंत इन मामलों की छानबीन कर एक जांच समिति नियुक्त की और इन सभी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए शासन को इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया। नगर आयुक्त के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम का शहरवासियों ने स्वागत किया है और सराहना की है।

AgraNews24/7Agra Breakingआगरा जलकल विभाग में बड़े घोटालों का हुआ पर्दाफाश‌‌ । पाइपलाइन लीकेज और नई लाइन बिछाने के नाम पर...
21/04/2026

AgraNews24/7
Agra Breaking

आगरा जलकल विभाग में बड़े घोटालों का हुआ पर्दाफाश‌‌ । पाइपलाइन लीकेज और नई लाइन बिछाने के नाम पर किए गए भ्रष्टाचारों की फाइल गायब। 4 करोड रुपए से ज्यादा के घोटाले आए सामने। महाप्रबंधक अरुणेंद्र कुमार राजपूत के वित्तीय अधिकार हुए सीज। महाप्रबंधक के खिलाफ अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के अनेकों मामले आए सामने।
नगर आयुक्त द्वारा चार सदस्य टीम के सामने उपस्थित होने से किया इनकार।

आगरा में दीवानी स्थित कूडे के एक ढेर में अचानक आग लग गई और वहां खड़ी तीन कारे जलकर राख हो गई‌l प्रत्यक्षदर्शियों  ने बता...
21/04/2026

आगरा में दीवानी स्थित कूडे के एक ढेर में अचानक आग लग गई और वहां खड़ी तीन कारे जलकर राख हो गई‌l प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कूड़े में आग लगने की घटना के पश्चात काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

AgraNews24/7Agra Breakingयूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले, आगरा के नए DM बने मनीष बंसल, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद ...
20/04/2026

AgraNews24/7

Agra Breaking

यूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले, आगरा के नए DM बने मनीष बंसल, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद l

AgraNews24/7आगरा। महाशिवरात्रि पर कृष्ण एवेन्यू शिवमय हो गया। जहाँ *प्रेमोत्सव* के रूप में श्रद्धा तथा अति उल्लास के साथ...
17/02/2026

AgraNews24/7

आगरा। महाशिवरात्रि पर कृष्ण एवेन्यू शिवमय हो गया। जहाँ *प्रेमोत्सव* के रूप में श्रद्धा तथा अति उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवि एवं कवयित्रियों ने शिव, प्रेम और वसंत की त्रिवेणी-धार के दर्शन करा दिए। मुख्य अतिथि प्रो.लवकुश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के विचार मंथन से एक ही भाव निकलता है वह है ' *साक्षीभाव* । जो समग्र जीवनका सार तत्व है। यही बात कृष्ण ने गीता में कही, यही सार आदि शंकराचार्य के निर्वाण षटकम में मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्ष डाॅ.कुसुम चतुर्वेदी ने भी इसी प्रसंग में योग करते हुए कहा कि आचार्य रजनीश ने भी साक्षीभाव के महत्व को अपने चिंतन तथा दर्शन में रखा है। विशिष्ट अतिथि डाॅ.राजेंद्र मिलन ने कहा कि समग्र सृष्टि का निचोड़ सिर्फ प्रेम है। इसका संदेश हमें कृष्ण की लीलाओं में देखने को मिलता है।
कार्यक्रम का प्रारंभ कवयित्री निशिराज की सारस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं काव्यमयी संचालन डाॅ.शशि गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में सुशील सरित, अशोक अश्रु, डाॅ.मधु भारद्वाज, डाॅ.भावना वरदान, ब्रजबिहारी 'बिरजू', निर्मल राकेश, आचार्य उमाशंकर, रामेंद्र शर्मा, प्रकाश गुप्ता बेबाक, सुधा वर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा आदि की विशेष उपस्थिती रही। कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजकुमार जैन रहे तथा धन्यवाद आर.के गुप्ता द्वारा दिया गया।

12/02/2026
AgraNews24/7Agra Breakingआगरा नारी से नारायणी कार्यक्रम के  जो राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे हैं  इस कार्यक्रम की श्रृंखला के...
29/01/2026

AgraNews24/7
Agra Breaking

आगरा

नारी से नारायणी कार्यक्रम के जो राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे हैं इस कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत आगरा में होने वाले पूर्व सम्मेलन कार्यक्रम की बैठक गणेश राम नागर बालिका विद्या मन्दिर, बल्केश्वर में आयोजित की गई भारत में नारी सदैव से पूजनीय मानी गई है परंतु विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर एक नारी से नारायणी बनने वाली महिलाओं के साथ इस कार्यक्रम को 7 और 8 मार्च को विज्ञान भवन दिल्ली में नारी से नारायणी पर एक भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है परंतु उससे पहले भारत के विभिन्न राज्यों में भी इस सम्मेलन से पूर्व कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
आगरा में भी इसका आयोजन *विदुषी संगम* के नाम से किया जा रहा है।
आज की बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख माननीय शरद दीदी का मार्गदर्शन रहा यहां इस कार्यक्रम की आयोजन समिति की बहनों ने व्यवस्था स्थान अन्य विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम की ब्रज प्रांत की संयोजिका श्रीमती जया चतुर्वेदी ने कहा विदुषी संगम जो की नारी से नारायणी का कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है वह महिलाओं में वैचारिक प्रगति का एक और माध्यम बनेगा, कार्यक्रम आयोजन समिति में बीना शर्मा जी पूर्व प्राचार्य केंद्रीय हिंदी संस्थान,प्राचार्य बैकुंठी देवी कॉलेज पूनम जी CA अमिता गर्ग, CA दीपिका मित्तल, चारु पटेलजी से और राष्ट्र सेविका समिति से दुर्गेश शर्मा जी, रति जी,श्रुति सिंघल जी, मीनाक्षी ऋषि जी,पूर्ति चतुर्वेदी जी, अरुणा गुप्ता जी,मीना गुप्ता जी,रीना जैन जी, इस बैठक में उपस्थित रही।

26/01/2026

श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग पंचकुईया आगरा

वक्तव्य: प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार जी

AgraNews24/7आगरा।“श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में, शान से लहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम”“श...
26/01/2026

AgraNews24/7

आगरा।
“श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में, शान से लहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम”

“श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में, फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने ली देश सेवा की शपथ”

“श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस”

दिनांक 26 जनवरी 2025, स्थान आगरा, श्री बाबूलाल गोयल, सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग आगरा में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रात 9:30 बजे विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती भावना वरदान शर्मा, मुख्य अतिथि श्रीमान मनीष कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने किया।बच्चों ने एवं उपस्थित जन समूह ने राष्ट्रगान का गायन किया। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। अध्यक्ष श्रीमती भावना शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत वर्ष में संविधान लागू हुआ था, संविधान किसी भी देश का सर्वोच्च लिखित दस्तावेज होता है। जिसके माध्यम से उस देश की शासन व्यवस्था चलती है। मुख्य अतिथि श्रीमान मनीष कुमार ने देश के संविधान का सम्मान व संवर्धन करने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने कहा कि संविधान नियमों, सिद्धांतों और प्रक्रियाओं का एक समूह है जिसके माध्यम से सरकार की संरचना तय होती है व संचालन होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार जी ने कहा कि संविधान देश के शासन को चलाने की पद्धति तय करता है हमें एक और अधिकार देता है तो वहीं दूसरी और कर्तव्य भी निर्धारित करता है अतः हम सबको इन कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक झांकियां के साथ मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय गोयल, उपाध्यक्ष किशोरी लाल लोधा, व्यवस्थापक श्री कृष्णा प्रसाद जी बंसल, कोषाध्यक्ष श्री आशीष गर्ग उपस्थित रहे। विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीमान किशन प्रसाद जी बंसल ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Address

Agra
Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agra News 24/7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share