22/07/2026
आगरा ब्रेकिंग
फर्जी CSC सेंटर के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का आगरा पुलिस ने किया पर्दाफाश।
आरोपी आयुष कुमार (सिद्धार्थनगर) और राजा उर्फ गुल प्रेम कुमार (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड) गिरफ्तार।
फर्जी CSC आईडी, लिंक और APK फाइल के जरिए देशभर में लोगों को साइबर ठगी का बनाया शिकार।
पूछताछ में आगरा से 10 से 12 करोड़ रुपये और पूरे गिरोह द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा।
गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और दुबई तक जुड़े, पांच अन्य आरोपी पुलिस की रडार पर।
गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल साक्ष्य और करीब 1 करोड़ रुपये के संदिग्ध CSC वॉलेट ट्रांजैक्शन की जांच में जुटी साइबर क्राइम पुलिस।