08/04/2026
anujofficiel01.प्रयागराज में थ्रेसर में फंसा मजदूर का हाथ, खींच लिया पूरा शरीर, दर्दनाक मौत
प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां थ्रेसर मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काम करते समय अचानक मजदूर का हाथ थ्रेसर में चला गया और मशीन ने उसे पूरी तरह अंदर खींच लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन को खुलवाकर शव बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
# प्रयागराज
Pradesh