Sea News

Sea News "SEA News" is also known as "SEA TV". SEA News is a most popular 24x7 Television News Channel
(2)

05/06/2026

खान सर कोचिंग पर हमला, फायरिंग दावे पर यू-टर्न | Khan Sir | Patna | Sea News

पटना में कोचिंग सेंटरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अब सड़क से लेकर थाने तक पहुंच गई है। खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। मंगलवार रात मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में 15 से 20 हमलावरों ने घुसकर तोड़फोड़ की और गार्ड पर ईंट-पत्थरों से हमला किया।घटना के बाद खान सर ने पहले आरोप लगाया कि विरोधी कोचिंग संचालक रौशन आनंद के लोगों ने 10 राउंड फायरिंग की है, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अपने बयान से पलट गए। बाद में उन्होंने कहा कि अफरा-तफरी में गार्ड की जानकारी के आधार पर फायरिंग की बात कही गई थी।पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि तोड़फोड़ और गेट तोड़े जाने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने दो गार्डों को गिरफ्तार किया है और खान सर से भी पूछताछ की गई है।विवाद की जड़ बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के ह्लक्रेडिटह्व को लेकर बताई जा रही है, जहां दोनों कोचिंग संस्थान अपने-अपने छात्रों की सफलता का दावा कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।

05/06/2026

दिल्ली-एनसीआर में आग का कहर जारी | Delhi NCR | Fire Incident | Sea News

दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद शुक्रवार सुबह नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-74 स्थित आईवीयू काउंटी सोसायटी के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते कई मंजिलों तक फैल गई, जबकि सेक्टर-52 के एक पीजी भवन में भी आग लगने की घटना सामने आई। आईवीयू काउंटी सोसायटी की 12वीं मंजिल पर लगी आग कुछ ही देर में ऊपर के फ्लैटों तक पहुंच गई। दमकल विभाग ने हाइड्रोलिक क्रेन और सोसायटी के फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं सेक्टर-52 के एक पीजी भवन में भी आग लगी, जहां दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

04/06/2026

आगरा के फतेहाबाद में पुल का गिरा स्लैब Agra Fatehabad News | Agra News

आगरा फतेहाबाद में यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल पर स्लैब डाला जा रहा था अचानक स्लैब नीचे गिर गया जिससे अफरा तफरी मच गई ,, गनी मत रही की कोई मजदूर नीचे नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था,, भारी भरकम क्रेन के माध्यम से स्लैब डाला जा रहा था

04/06/2026

प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी आए आगरा की विकास योजनाओं की समीक्षा | Agra News | Bhupendra Chaudhary | Sea News

उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को आगरा का नया प्रभारी मंत्री बनाया गया है। प्रभारी मंत्री बनने के अगले ही दिन वे गुरुवार को आगरा पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने कोर कमेटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था और सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।प्रभारी मंत्री ने बताया कि भाजपा 5 से 21 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार करेंगे और सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे। इस अभियान की शुरूआत 5 जून को पर्यावरण दिवस पर होगी और यह 21 जून योग दिवस तक चलेगा।

04/06/2026

रिश्तों का कत्ल, भाभी ने की ननद की हत्या | kasganj news | sahawar police station | Sea News

यूपी के कासगंज में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के नगला चौबे गांव में बंटवारे के विवाद को लेकर 17 वर्षीय छात्रा ज्योति की कथित तौर पर उसके ही भाई और भाभी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता ,, जो होमगार्ड में तैनात हैं, मौके पर पहुंचे और घायल बेटी को तत्काल सहावर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्योति बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

04/06/2026

तीन दिन से लापता बच्चे का शव बरामद | Sambhal News | Missing Child | Child Found Dead | Delhi News | Sea News

संभल के 12 वर्षीय बच्चे का शव दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पीछे एक पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चा तीन दिन से लापता था और इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम सीखने जाता था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ रिश्तेदारों पर हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान के बाद परिजन उसे लेकर संभल लौटे, जहां गुस्साए लोगों ने पाठकपुर चौकी के पास हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है और मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

04/06/2026

मंदिर परिसर में पढ़ी नमाज, मचा बवाल | Bulandshahr News | Olina Village | Sea News video

बुलंदशहर के ओलीना गांव में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने नमाज के समय मंदिर परिसर में बने कमरों के बरामदे में नमाज अदा की। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की औरंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार घटना दो दिन पुरानी है और फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण बनी हुई है।

04/06/2026

टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार | Bareilly News | TGT Exam | Sea News

बरेली में टीजीटी परीक्षा के दौरान पुलिस ने दो फर्जी सॉल्वरों को गिरफ्तार कर बड़े परीक्षा घोटाले का खुलासा किया है। एक आरोपी इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और दूसरा बरेली कॉलेज परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी फरुर्खाबाद के एक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक जांच और थंब इंप्रेशन मिलान में उसकी पहचान उजागर हुई। पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा देने के लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें एडवांस रकम भी मिल चुकी थी। दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है। पुलिस के अनुसार वह भी किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था और उसके साथ भी लाखों रुपये का सौदा हुआ था। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सॉल्वर गैंग के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

04/06/2026

बीमारी और कर्ज से परेशान अधेड़ ने की खुदखुशी | kaushambi news | uttar pradesh news | Sea News

कर्ज का बोझ कितना भारी होता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके नीचे दबा इंसान कई बार अपनी जिंदगी की कीमत भी भूल जाता है। दरअसल यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अधेड़ ने बीमारी और कर्ज से परेशान होकर खुद को गोली मार ली है। परिजनों के मुताबिक वह बीमारी से पीड़ित था और काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव का है जहा के महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले जाँच शुरू कर दी है

04/06/2026

90 वर्षीय सास को सिर पर बैठाकर बहु ने की परिक्रमा | Braj Parikrama | Mathura News | Chandri Devi | Sea News

मथुरा में सास-बहू के रिश्ते की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। जहा एक बहु काजल ने अपनी 90 वर्षीय सास की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें तसले में बैठाकर ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करा रही हैं। हताना गांव निवासी काजल लगभग 250 किलोमीटर लंबी परिक्रमा के दौरान अपनी सास को सिर पर उठाकर विभिन्न तीर्थ स्थलों तक ले जा रही हैं। उम्र और स्वास्थ्य कारणों से चन्द्री देवी स्वयं परिक्रमा करने में असमर्थ थीं, लेकिन बहू ने इसे अपना संकल्प बना लिया। काजल का कहना है कि उनकी सास उनके लिए मां समान हैं और उनकी अधूरी इच्छा पूरी करना उनका कर्तव्य है। भीषण गर्मी और लंबी दूरी के बावजूद उनका यह समर्पण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Address

148 Manas Nagar ShahGanj
Agra
282010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sea News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share