26/08/2026
आगरा में बुधवार को 30 देशों की मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट ताजमहल देखने पहुंचीं। ताज को देखते ही फाइनलिस्ट का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने डायना बेंच पर फोटोशूट कराया। ताजमहल के सामने ढेर सारी सेल्फी और रील बनाई। मिस टीन इंटरनेशनल का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को जयपुर में होगा।