MOON Breaking

MOON Breaking News Breaking
Uttar Pradesh News

10/09/2026

सपा के कार्यकर्ताओं के सामने अकेले ही भिड़ गया सीएम योगी और पीएम मोदी का समर्थन...

रेलवे ट्रैक पर पुताई कर रहे दो मजदूर तेजस राजधानी की चपेट में आए, दोनों की मौत    #आगरा। कानपुर से दिल्ली रेल ट्रैक पर प...
10/09/2026

रेलवे ट्रैक पर पुताई कर रहे दो मजदूर तेजस राजधानी की चपेट में आए, दोनों की मौत

#आगरा। कानपुर से दिल्ली रेल ट्रैक पर पुताई का काम कर रहे दो मजदूर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खरकना, बरहन निवासी योगेंद्र (45) पुत्र डोरीलाल और रामबाबू (47) पुत्र हुंडी लाल के रूप में हुई है।

बताया गया कि दोनों मजदूर निजी ठेकेदार के अधीन पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर कार्य करते समय तेज रफ्तार तेजस राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी गई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की स्थिति है।

घटना के संबंध में रेलवे और पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

10/09/2026

हापुड़ के बदनौली में दलित युवक की हत्या, परिजनों से मिलने जा रहे सांसद को रोका

हापुड़ के गांव बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर हत्या के बाद मृतक के परिवार से मिलने जा रहे सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

  में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप,  #विधायक ने पुलिस आयुक्त से की शिकायतफतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने पुलिस आयुक...
10/09/2026

में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, #विधायक ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर चार थानों के छह पुलिसकर्मियों पर वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक का आरोप है कि बिना पैसे लिए पुलिसकर्मी काम नहीं करते और मनमाने तरीके से कार्रवाई कर जनता को परेशान किया जाता है।

शिकायत में किरावली के एसएसआई मनोज दीक्षित, हेड मोहर्रिर संदीप कुमार, रुनकता चौकी प्रभारी आशीष त्यागी, एसआई तरुण चौधरी, मिढ़ाकुर चौकी के अमित कुमार और अछनेरा थाने के कारखास मुकेश यादव के नाम शामिल हैं। विधायक ने पुलिस आयुक्त को आरोपों से जुड़े साक्ष्य भी सौंपे हैं।

डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आरोपों की जांच कराई जा रही है।

09/09/2026

इन मोहतरमा हुदा जरीवाला को सहारनपुर, यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला कलक्ट्रेट में बनी मस्जिद ध्वस्त करने का था। जरीवाला BBC में पत्रकार रह चुकी हैं। अब सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर हैं।

09/09/2026

"इतनी फोर्स मंगाउंगा, ठंडा कर दूंगा। गोरखपुर पुलिस है ये, मैं बता दे रहा हूं"

#गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल पर छात्रों का हंगामा। वहां पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने छात्रों को धमकाया।

कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन चालक, एलसीडी ऑपरेटर एवं हेल्पर की आवश्यकताकिसान सेवा रथ के संचालन के लिए 100 कार...
08/09/2026

कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन चालक, एलसीडी ऑपरेटर एवं हेल्पर की आवश्यकता
किसान सेवा रथ के संचालन के लिए 100 कार्य दिवस हेतु कार्मिकों की होगी नियुक्ति
वाहन चालक को ₹500, एलसीडी ऑपरेटर व हेल्पर को ₹400 प्रतिदिन मिलेगा मानदेय
इच्छुक अभ्यर्थी सात दिन के अंदर उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्वयं प्रस्तुत करें आवेदन

आगरा. 08.09.2026/उप कृषि निदेशक, मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि कृषि तकनीक किसान सेवा रथ के माध्यम से जनपद आगरा एवं मंडल के फिरोजाबाद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में 100 कार्य दिवसों के लिए दैनिक मानदेय पर कार्मिकों की आवश्यकता है। इसके लिए वाहन चालक को 500 रुपये प्रतिदिन, एलसीडी ऑपरेटर को 400 रुपये प्रतिदिन तथा हेल्पर को 400 रुपये प्रतिदिन का मानदेय देय होगा।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक पद के लिए हैवी मोटर लाइसेंस अनिवार्य होने के साथ दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। एलसीडी ऑपरेटर के लिए एलसीडी संचालन एवं आईटीआई/मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से प्रदत्त प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। हेल्पर पद के लिए कक्षा-8 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। चयनित वाहन चालक, एलसीडी ऑपरेटर एवं हेल्पर की राजकीय वाहन तथा यंत्रों के रख-रखाव एवं सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी होगी।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसी विवाद की स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जनपद आगरा रहेगा। उक्त कार्य पूर्ण रूप से अस्थायी है तथा किसी भी समय सेवाओं को समाप्त किया जा सकता है। अनुबन्ध प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र कार्यालय उप कृषि निदेशक, पचकुइयां, ताज मोटर्स के सामने, शाहगंज, आगरा-282010 में विज्ञप्ति प्रकाशन के सात दिन के अंदर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
------------
जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा प्रसारित

08/09/2026

Agra: एत्मादपुर हाईवे किनारे झरना नाले के पास मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी...

07/09/2026

: सवर्णो ने कुबेरपुर में खून से लिखा UGC के खिलाफ खत...

07/09/2026

: नगला पचौरी के मौज ठेकरी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला, खाद गड्ढे की जमीन पर मस्जिद विस्तार का आरोप...

Address

Agra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOON Breaking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MOON Breaking:

Shortcuts

Share