JANTA TIMES

JANTA TIMES Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JANTA TIMES, Media/News Company, Agra.

"नमस्कार! हमारा न्यूज़ चैनल जनता टाइम्स आपको देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण, और मनोरंजन प्रदान करता है। हमारे साथ जुड़ें और दुनिया की घटनाओं के बारे में जानें। फ़ॉलो करें और हमारे साथ जुड़ें।"

20/05/2026

visit iconic colosseum in Rome, Italy PM Meloni, PM Modi dine together, video viral



26/04/2026

दुःखद एवं निंदनीय घटना:-

आज हमारे हमारे मित्र पीयूष मल्होत्रा के 14 वर्षीय छोटे बालक के साथ आगरा DPS Public school में हुई मारपीट में उसके दाँत एवं जबड़े में गंभीर चोट पहुँची है साथ ही नीचे के चार दाँत भी टूट गए मुह में बहुत गहरी चोट आयी हैं लंबे समय तक बच्चा खाने की स्तिथि में भी नहीं रहेगा |
आज अस्पताल में उसे इस विचलित अवस्था में देखकर मन बहुत विचलित हो गया —
अभी तक स्कूल owner व स्कूल स्टाफ के किसी भी कर्मचारी द्वारा बच्चे की किसी भी प्रकार की कोई सुध तक ली है ये अत्यंत अमानवीय क्रत्र हे |
ये घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस अमानवीय कृत्य से समस्त नगरवासियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
मैं प्रशासन से निवेदन करता हूँ कि इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थान के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे दोषियों को समुचित दंड प्राप्त हो तथा भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

25/04/2026
एक छोटा बदलाव, लेकिन बड़ा संदेश…BJP जॉइन करने के बाद,राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट देखी गई।14.6 मिलियन से घटकरअ...
25/04/2026

एक छोटा बदलाव, लेकिन बड़ा संदेश…

BJP जॉइन करने के बाद,
राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट देखी गई।
14.6 मिलियन से घटकर
अब 13.7 मिलियन रह गए।

क्या यह सिर्फ एक पल की प्रतिक्रिया है
या Gen-Z का कोई गहरा संकेत?

25/04/2026

“बिहार पर ₹4 लाख करोड़ का कर्ज है,” Tejashwi miscalculates Bihar’s debt per Capital in Assembly

24/04/2026

BIG BLOW TO AAP: Raghav Chadha, Harbhajan Singh, Swati Maliwal’s & more MPs Shift to BJP

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आज प्रतापपुरा चौराहा के पास रिग मशीन के झुकने का मामला सामने आया। इस घटना की सूचना के त...
15/02/2026

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आज प्रतापपुरा चौराहा के पास रिग मशीन के झुकने का मामला सामने आया। इस घटना की सूचना के तुरंत बाद मेट्रो टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.
जिसमें ये पाया गया कि पाइलिंग के दौरान जब रिग मशीन जब थोड़ा पीछे हुई तो अचानक सड़क के नीचे एक बड़े कुएँ नुमा गड्ढे के संपर्क में आकर मशीन एक ओर झुक गई।
सावधानी बरतते हुए क्रेन चालक ने मशीन ऐसे मनूवर की जिससे कोई जान माल की हानि ना हो, और जो बिल्डिंग उस समय खाली दिखी वहां मशीन टिकाने की कोशिश की गई, ताकि घनी आबादी एवं भीड़भाड़ वाली दुकानों/ घरों से दूर किया जा सके।
इसके साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जगह पूर्व में कुछ ऐसी संरचनाएं रही है जिससे सड़क धसने जैसा मामला हुआ है।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इसके साथ ही क्षति की पूर्ति मेट्रो द्वारा करा दी जाएगी। आगरा मेट्रो पुरे सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. पंचानन मिश्रा*
*संयुक्त उपमहाप्रबंधक*
*जनसंपर्क विभाग*
*उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड*

आगरा के राजा मंडी बाजार की भूमि में बड़ा खेल किया गया.  फुटपाथ पर कब्जा कर धर्मलोक और चंद्रलोक होटल और 60 से अधिक दुकाने...
14/02/2026

आगरा के राजा मंडी बाजार की भूमि में बड़ा खेल किया गया. फुटपाथ पर कब्जा कर धर्मलोक और चंद्रलोक होटल और 60 से अधिक दुकानें बना दी गई हैं। पार्किंग और पार्क को भी विकसित नहीं किया गया. तीन पट्टेधारकों द्वारा पट्टे की शर्तों का उल्लंघन करने पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने 5 अप्रैल 2025 को पट्टा निरस्त कर दिया था. इससे पूर्व फुटपाथ कब्जाने पर तीन लाख रुपये प्रतिदिन (तीन पट्टेधारक) के हिसाब से जुर्माना लगाया गया था. 10 माह में जुर्माना तीन करोड़ तक पहुंच चुका है. आगरा के तहसील सदर और कलक्ट्रेट के अभिलेखागार में 100 साल पुराने राजस्व रिकार्ड को भी खंगाला गया.

मेरी समझ में ये नहीं आता कि तू मेरे ही पीछे क्यों पड़ा है. हरा–हरा के जीना हराम कर दिया है. क्या बोलूं अब ऑस्ट्रेलिया जा...
13/02/2026

मेरी समझ में ये नहीं आता कि तू मेरे ही पीछे क्यों पड़ा है. हरा–हरा के जीना हराम कर दिया है. क्या बोलूं अब ऑस्ट्रेलिया जाकर कि जिसे कभी भेड़ियों का झुंड बोला गया, वो जिम्बाब्वे से हार गया!

18 साल बाद जिम्बाब्वे ने हिस्ट्री रिपीट किया है. ऑस्ट्रेलिया को एक और बार डिफीट किया है.

बोलना तो ऐसे ही पड़ेगा भैया. इस वर्ल्ड कप में कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं. कोई भी टीम, किसी भी टीम को, कभी भी नाकों चने चबवा सकती है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से नींद और चैन छीन लेने वाला झटका दिया है. पहले तो 20 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर 169 रन कूटे और फिर ब्लेसिंग मुराजबानी के 4 ओवर में 4 विकेट और ब्रैड इवांस के 3.3 ओवर्स में 3 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 140 पर समेट दिया.

क्या आप यकीन करेंगे! ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज पिच पर अंडा देकर गये हैं. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने इंग्लिश का जोश ठंडा किया, ट्रैविस का हेड कहीं टिकने नहीं दिया, कैमरन ग्रीन लाल हुए और मैक्सवेल भाई साहब तो लगता है कि अभी भी एशेज युग में थे. थोड़ा बहुत मैट रेंशॉ ही अपनी इज्जत बचाते दिखे हैं.

एक गरीब मुल्क. खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो कोई मैकेनिक का काम करता है तो कोई कहीं शॉपकीपर है. कप्तान सिकंदर रजा पूरे साल जो कमाते हैं, वो विराट कोहली के एक मैच की कमाई है. ऐसी टीम केवल जज्बे, यकीन, ज़िद और यूनिटी से जीत सकती थी.

ब्रायन बेनेट ने 64 बनाए, तस्वनाशे मारुनी और रयान बुरी ने 35–35 और आखिरी में कैप्टन सिकंदर रजा के 13 गेंदों में 25 रन ऑस्ट्रेलिया की लंका लगाने के लिए काफी थे.

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़े हैं और दोनों मुकाबले जिम्बाब्वे ने अपने नाम किये हैं. पहली बार 2007 और अब 2026 में. ये जीत तुक्का नहीं है. 3 सितंबर 2022 को जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 3 विकेट से हराया था. आज अनुभव और ताकत पर ज़िद और जुनून जीता है.

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JANTA TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share