DAILY News AGRA WALE

DAILY News AGRA WALE ताज़ा खबरें, बिना किसी लाग-लपेट के। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले, सबसे सही

अस्पताल का बिल भरने को घर वालों मे बेचे गहने, गिरवी रखे खेत...ICU में मृत बच्चे का इलाज करते रहे डॉक्टरकुछ साल पहले गब्ब...
15/07/2025

अस्पताल का बिल भरने को घर वालों मे बेचे गहने, गिरवी रखे खेत...ICU में मृत बच्चे का इलाज करते रहे डॉक्टर

कुछ साल पहले गब्बर नाम की एक बॉलीवु़ड फिल्म आई थी जिसमें एक अस्पताल के बारे में यह दिखाया गया था कि कैसे अस्पताल के प्रबंधन द्वारा एक मरे हुए व्यक्ति का इलाज किया जाता रहा और इलाज के नाम पर घर वालों से लाखों रुपए वसूले जाते रहे. ठीक ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक अस्पताल से सामने आई है. यहां 22 दिनों तक चले एक दुधमुंहे बच्चे इलाज के नाम पर सिर्फ पैसों की उगाही होती रही और अंत में डॉक्टर की संवेदनहीनता के चलते एक परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया.

आरोप है कि अस्पताल ने मृत बच्चे को आईसीयू में रखकर परिजनों से मोटी रकम वसूलने की नियत से लाखों का बिल थमाया।आयुष्मान कार्ड से इलाज की शुरुआत हुई और फिर मृत बच्चे के परिवार से दो लाख रुपये वसूल भी लिए गए.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हिंदी भाषा को लेकर एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदी का प्रभाव शिक्षा, रोजगार और...
14/07/2025

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हिंदी भाषा को लेकर एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदी का प्रभाव शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इसका अंधविरोध सही नहीं है. पवन कल्याण ने कहा, 'हम विदेश जाकर वहां की भाषाएं सीखते हैं, फिर हिंदी से इतना डर क्यों है. हम अंग्रेजी में सहजता से बात करते हैं, लेकिन हिंदी बोलने में हिचक क्यों है.'

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DAILY News AGRA WALE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share