ssn news 24x7

ssn news 24x7 Ssn News 24x7 Media/News Company, Samajik Sangharsh independent of ragistrar of newspaper of india.

14/05/2026
22/02/2026

राजस्थान के अजमेर स्थित जे एल एन अस्पताल में आज समाज सेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।

श्री गणेश परिवार द्वारा बटेश्वर महादेव मंदिर गंज के तत्वावधान में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस पुनीत कार्य की अस्पताल प्रशासन एवं आमजन द्वारा सराहना की गई। मरीजों और उनके परिजनों ने संस्था के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

07/02/2026

अजमेर के श्रीनगर रोड पर संचालित “सम्पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक” शोरूम की एक और नई शाखा तीर्थ नगरी पुष्कर में खोली गई है। इस अवसर पर नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सम्पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक के पदाधिकारियों ने बताया कि पुष्कर क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां नई ब्रांच शुरू की गई है। इस शोरूम में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेहतर और उत्तम गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखे सहित अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इस नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

18/01/2026

अजमेर में एक घर में कराई जा रही प्रार्थना को लेकर कथित धर्मांतरण का आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि इस घर में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था।

मामला अजमेर के पलटन बाजार स्थित एक मकान का बताया जा रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वे अपने घर में स्वेच्छा से प्रार्थना कर रहे थे और यहां किसी भी प्रकार का धर्मांतरण नहीं कराया जा रहा था।

इस मामले में सोफिया स्कूल में कार्यरत अल्का ने बताया कि वे वर्षों से संतान न होने के कारण परेशान थीं। उन्होंने परमेश्वर से प्रार्थना की थी, जिसके बाद उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। इसी आस्था के चलते उन्होंने अपने बच्चे के जन्मदिन पर घर में धन्यवाद स्वरूप प्रार्थना का आयोजन किया था।

फिलहाल, सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

14/01/2026

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अजमेर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अजमेर के डी.ए.वी. कॉलेज ग्राउंड में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 5151 आसनों के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व श्रीमती अनीता भदेल एवं उनकी टीम के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ता हुआ नजर आया, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। आयोजन स्थल पर चारों ओर धार्मिक वातावरण बना रहा।

अजमेर वार्ड नंबर 21 से समाजसेवी प्रदीप जी तुंगरिया के नेतृत्व में महिलाओं से भरी एक बस सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना की गई। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ पाठ में सहभागिता की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं एवं समाजसेवी प्रदीप जी तुंगरिया ने श्रीमती अनीता भदेल और उनकी पूरी टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर आयोजित यह सुंदरकांड पाठ श्रद्धा, एकता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Address

Ajmer
Ajmer
305001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ssn news 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share