Dinesh Ghelot Journalist

Dinesh Ghelot Journalist Dinesh Gahlot Journalist
(1)

बोराज गांव की पहाड़ी पर आबकारी पुलिस की बड़ी रेड, तीन शराब भट्टियां नष्ट।बोराज गांव की पहाड़ी पर आबकारी पुलिस ने अवैध हथ...
16/09/2026

बोराज गांव की पहाड़ी पर आबकारी पुलिस की बड़ी रेड, तीन शराब भट्टियां नष्ट।

बोराज गांव की पहाड़ी पर आबकारी पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पहाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित की जा रही तीन शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शराब बनाने के लिए तैयार किया गया वॉश भी मिला। आबकारी पुलिस ने मौके पर हजारों लीटर वॉश को नष्ट किया। इसके साथ ही पहाड़ी में छिपाकर रखी गई अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। टीम ने मौके से करीब 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की है।
बताया जा रहा है कि आबकारी पुलिस को बोराज की पहाड़ी पर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजना बनाकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर गुरमान सिंह मौके पर मौजूद रहे और टीम की कार्रवाई का नेतृत्व किया।
फिलहाल आबकारी पुलिस की कार्रवाई जारी है। विभाग की ओर से कुछ देर बाद पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात सामने आ रही है। कार्रवाई में और भी बरामदगी तथा अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी सामने आने की संभावना है।

कौन बनेगा अजमेर का महापौर ? 👇कमेंट करके बताएं !
16/09/2026

कौन बनेगा अजमेर का महापौर ? 👇कमेंट करके बताएं !

कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने पहुंची किरण गढ़वाल, महापौर प्रत्याशी पद के लिए किया जा रहा नामांकन दाखिल, वार्ड संख...
16/09/2026

कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने पहुंची किरण गढ़वाल,
महापौर प्रत्याशी पद के लिए किया जा रहा नामांकन दाखिल,
वार्ड संख्या 57 से जीतकर आई है किरण गढ़वाल,
जनरल सीट पर ओबीसी को उतारा कांग्रेस ने मैदान,
महापौर पद के लिए रोचक हो सकता है मुकाबला,
कांग्रेस के पास 37 पार्षद बीजेपी के पास 32,
दोनों ही पार्टियों को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों की जरूरत

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026,भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनामिका शर्मा ने भाजपा से महापौर का नामांकन,वार्ड संख्या 3 से जीतक...
16/09/2026

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026,भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनामिका शर्मा ने भाजपा से महापौर का नामांकन,वार्ड संख्या 3 से जीतकर आई है अनामिका शर्मा

15/09/2026

ऐन वक्त पर लॉटरी स्थगित, विपक्ष का हमला—‘हार के डर से सरकार पीछे हटी’! पंचायती राज आरक्षण लॉटरी स्थगित, फूटा आक्रोश—‘जनता के साथ धोखा’!

सरकारी लोहे की पाइपलाइन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तारजेसीबी मशीन जब्त, 600 एमएम व्यास की पुरानी लोहे की पाइपलाइन चोर...
15/09/2026

सरकारी लोहे की पाइपलाइन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जेसीबी मशीन जब्त, 600 एमएम व्यास की पुरानी लोहे की पाइपलाइन चोरी करने की बात कबूली

अजमेर। सरवाड़ थाना पुलिस ने सरकारी लोहे की पाइपलाइन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त जेसीबी मशीन और लोहे की पाइपलाइन का बड़ा पाइप भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता लोकेश कुमार ने विभागीय पाइपलाइन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अजगरा से सरवाड़ की ओर जाने वाली सड़क के पास करीब 5 से 7 स्थानों पर लोहे के पाइप के टुकड़े पड़े मिले। जांच करने पर सामने आया कि कंकेड़ी से नसीराबाद तक बिछाई गई 600 एमएम व्यास की पुरानी लोहे की पाइपलाइन को अज्ञात व्यक्तियों ने खोदकर चोरी कर लिया। इस संबंध में सरवाड़ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और रात में गश्त व चेकिंग बढ़ाई। पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को जेसीबी मशीन सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने सरकारी लोहे की पाइपलाइन से पाइप चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त जेसीबी मशीन और पाइप जब्त कर लिया।

पुलिस ने मामले में प्रभुलाल पुत्र मेवाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़गांव, थाना भिनाय, अजमेर तथा समीर मोहम्मद पुत्र लतीफ मोहम्मद, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूरजपुरा, थाना सरवाड़, अजमेर को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

Ajmer Police Rajasthan

15/09/2026

पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर खेल? 100 रुपए एंट्री फीस लेकर सिक्के के बताए 5 रुपए! युवक ने लगाया आरोप!

#नोट

15/09/2026

अजमेर निगम में बोर्ड के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलीय पार्षदों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर !

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 फाइनल लिस्ट जीते हुए कैंडिडेट 👇
14/09/2026

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 फाइनल लिस्ट जीते हुए कैंडिडेट 👇

13/09/2026

अजगर ने की काटने की कोशिश! वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल!

Address

Ajmer
305001

Telephone

+918739891306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dinesh Ghelot Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dinesh Ghelot Journalist:

Shortcuts

Share