06/09/2026
अजमेर में CM का रोड शो बना भाजपा के लिए 'गेम चेंजर', रमेश सोनी बोले- लक्ष्य से ज्यादा सीटें आएंगी।
अजमेर नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अजमेर रोड शो के बाद भाजपा का उत्साह बढ़ा है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के रोड शो ने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है और अब पार्टी अपने तय लक्ष्य से भी अधिक सीटें जीतकर आठवीं बार अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों, संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वह जनता के भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति विश्वास का संकेत है। सोनी ने यह भी बताया कि कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने पार्टी के समर्थन में नामांकन वापस लेकर संगठन के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।