gurjar 0008

gurjar 0008 रुतबा समंदर जैसा रखो
नदिया खुद मिलने आएगी
गुर्जर हिंदू शेर 💪 🚩

बच्चों को पढ़ाओ ,आरक्षण का लाभ उठाओ                कर्नल बैंसला
30/05/2026

बच्चों को पढ़ाओ ,आरक्षण का लाभ उठाओ
कर्नल बैंसला

आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर.
30/05/2026

आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर.

चाकसू मे स्वागत
27/05/2026

चाकसू मे स्वागत

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस विजेता श्री कमलराम गुर्जर जिला करौली की स्मृति में इटली में आज भव्य स्मारक उद्घ...
27/05/2026

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस विजेता श्री कमलराम गुर्जर जिला करौली की स्मृति में इटली में आज भव्य स्मारक उद्घाटन

मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज दिनांक 26 मई 2026 को भारतीय दूतावास द्वारा इटली के मोंटे कैसिनो में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस विजेता श्री कमलराम गुर्जर जी, जिला करौली, के भव्य स्मारक का उद्घाटन किया गया है, जहाँ उन्होंने वीरतापूर्वक युद्ध लड़ा था।

यह उनकी वीरता, साहस एवं ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने वाला अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह स्मारक उनकी देशभक्ति और शौर्य की अमर याद के रूप में सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मेरे प्रिय मित्र एवं हमारे आदर्श, समाज के गौरव श्री अमराराम गुर्जर साहब जी, तत्कालीन उप राजदूत रोम, के अथक प्रयासों एवं समर्पण के परिणामस्वरूप देश के वीर सपूत, विक्टोरिया क्रॉस सम्मानित शहीद कमलराम जी, जिला करौली की गौरवशाली स्मृति में आज यह भव्य स्मारक विदेश की धरती पर, उस स्थान पर स्थापित हो पाया है जहाँ उन्होंने वीरता और साहस से युद्ध लड़ते हुए दुश्मन को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था।

यह स्मारक वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण प्रतीत हो रहा है। स्मारक पर अंकित “SEPOY KAMAL RAM – VICTORIA CROSS” शब्द स्वयं उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की गाथा को अमर बना रहे हैं। इटली की धरती पर, उसी ऐतिहासिक स्थान पर स्थापित यह स्मारक केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि उनके अद्वितीय साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर शहीद कमलराम गुर्जर जी के परिवार की ओर से श्री धर्मेंद्र गुर्जर जी एवं पौत्र श्री प्रदीप गुर्जर जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस भावुक एवं गर्व के क्षण को आत्मीयता के साथ साझा किया।

यह उद्घाटन पूर्व में जनवरी माह में प्रस्तावित था, किन्तु कुछ कारणोंवश आज संपन्न हो पाया। विगत लगभग एक वर्ष से इस संपूर्ण विषय पर केवल श्री अमराराम गुर्जर जी और मेरे बीच निरंतर संवाद एवं प्रयास जारी रहे, जब तक कि यह स्मारक स्थापित नहीं हो गया। स्मारक स्थापित होने के पश्चात ही मेरे द्वारा शहीद कमलराम जी के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तथा उनकी अमराराम साहब से बात भी करवाई गई।

यह स्मारक उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगा। राजस्थान में भी उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए कुछ अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं। जय हिंद।

जनता परेशान, यह सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है... Sachin Pilot
27/05/2026

जनता परेशान, यह सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है... Sachin Pilot

Cassino( Rome ),Itally में कल captain kamal Ram Gurjar, Victoria Cross की प्रतिमा का अनावरण हुआ. यह ना केवल हम करौली के ...
27/05/2026

Cassino( Rome ),Itally में कल captain kamal Ram Gurjar, Victoria Cross की प्रतिमा का अनावरण हुआ.

यह ना केवल हम करौली के 12 गाँव Bidarwaans गुर्जरों के लिए जिनके Bholupura गाँव में VC साहिब का जन्म हुआ गर्व की बात है बल्कि समस्त गुर्जरों तथा हर भारतीय के लिए गौरव की अद्वितीय मिसाल है.

RRC, fatehgarh और देवनारायण मंदिर tonka, Nande bhumiya करौली के उपरांत Itally में स्मारक captain Kamal Ram Gurjar VC का बना है.

हम 60 वर्ष से करौली में कॉलेज या हॉस्पिटल या अन्य किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नामकरण VC साहिब के नाम करने का अनुरोध करते आए हैं. प्रति वर्ष ज्ञापन देते हैं, कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई.

Itally में भारतीय दूतावास का संपूर्ण स्टाफ, राजदूत सुश्री वाणी Rao, Defence attachee Col Rohan साहिब in उप राजदूत श्री Amra राम Gurjar के efforts से Itally की सरकार स्मारक बना सकती है, तो क्या राजस्थान सरकार, भारत सरकार Captain Kamal Ram Gurjar VC की सुध लेगी??

कोई स्मारक कोई नामकरण उनके नाम राजस्थान में या देश में कहीँ भी बनेगा??

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! भारी तनाव के बीच इजरायल ने भारत से कर दी बड़ी अपील... See more
26/05/2026

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! भारी तनाव के बीच इजरायल ने भारत से कर दी बड़ी अपील... See more

सुबह की शुभ शुरुआत में सभी मित्रों को हार्दिक अभिवादन।  जय श्री  देव नारायण भगवान की जय 🌞💫🎉😊
26/05/2026

सुबह की शुभ शुरुआत में सभी मित्रों को हार्दिक अभिवादन। जय श्री देव नारायण भगवान की जय 🌞💫🎉😊

गुर्जर आरक्षण आन्दोलन 2008 अवतार सिंह भड़ाना ने हमेशा समाज का साथ दिया और गुर्जर आरक्षण आन्दोलन में भी एक बहुत बड़ी भूमि...
24/05/2026

गुर्जर आरक्षण आन्दोलन 2008
अवतार सिंह भड़ाना ने हमेशा समाज का साथ दिया और गुर्जर आरक्षण आन्दोलन में भी एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी और भड़ाना साहब बीजेपी सरकार से हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर भी घटनास्थल पहुंच जाते है ये अवतार सिंह भड़ाना का अपनी कॉम की प्रति जज़्बा है

2008 का गुर्जर आरक्षण आंदोलन केवल आरक्षण की लड़ाई नहीं था, बल्कि समाज के सम्मान और अधिकारों की आवाज़ था। उस कठिन समय में Avtar Singh Bhadana ने हमेशा गुर्जर समाज के साथ खड़े होकर अपना मजबूत समर्थन दिया।

जब राजस्थान में आंदोलन उग्र था और कई जगह तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी, तब भी भड़ाना साहब पीछे नहीं हटे बीजेपी सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद भी उन्होंने आंदोलन स्थल तक पहुंचने का फैसला किया। यह कदम दिखाता है कि समाज के दुख-दर्द में शामिल होना उनके लिए राजनीति नहीं बल्कि अपना फर्ज था।

गुर्जर समाज आज भी उस दौर को याद करता है जब आंदोलन के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवाई
अवतार सिंह भड़ाना लगातार समाज के बीच दिखाई दिए। यही कारण है कि समाज का एक बड़ा वर्ग उन्हें अपने संघर्ष की आवाज़ मानता है।

“जब समाज पर संकट आया, तब जो नेता मैदान में उतरा, वही समाज का सच्चा साथी कहलाया।”
गुर्जर सम्राट अवतार सिंह भड़ाना
पूर्व सांसद मंत्री विधायक ( HR UP )
Avtar Singh Bhadana
अवतार सिंह भड़ाना फैंस

Address

Ajmer
Ajmer
305004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when gurjar 0008 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to gurjar 0008:

Shortcuts

Share