08/08/2026
राजस्थान में 13 साल पुरानी लिपिक भर्ती-2013 परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, अलवर में 655 में से 302 लिपिकों की नियुक्ति संदिग्ध, 302 कर्मचारियों को 15 दिन में सुनवाई का दिया मौका, वहीँ अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो जारी होंगे बर्खास्तगी के आदेश, भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 200 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई, 18 कर्मचारियों के खिलाफ FIR की हुई सिफारिश, फर्जी कंप्यूटर और अनुभव प्रमाण पत्र से नौकरी लेने का है आरोप, 144 लिपिकों पर दो बार अनुभव का लाभ लेने की आशंका, 37 कर्मचारियों के पास निर्धारित कंप्यूटर योग्यता नहीं, 5 कर्मचारियों को कटऑफ से कम अंक के बावजूद मिली नौकरी, जिसके बाद भजनलाल सरकार ने अलवर कलेक्टर और जिला परिषद CEO को कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश।