Nawab Hidayat ulla

Nawab Hidayat ulla journalist

*8वां मुस्लिम सामूहिक निकाह सम्मेलन 6 जनवरी 2027 को* , *15 जुलाई से शुरू होंगे पंजीकरण**✍️ नवाब हिदायत उल्ला*अजमेर। इदार...
11/07/2026

*8वां मुस्लिम सामूहिक निकाह सम्मेलन 6 जनवरी 2027 को* ,
*15 जुलाई से शुरू होंगे पंजीकरण*
*✍️ नवाब हिदायत उल्ला*

अजमेर। इदारा-ए-दावतुल हक संस्था, ऊंटड़ा (अजमेर) की ओर से 8वें विशाल मुस्लिम सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन 6 जनवरी 2027 (बुधवार) को किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 101 जोड़ों का निकाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था ने इच्छुक परिवारों से निर्धारित अवधि में पंजीकरण कराने की अपील की है।
संस्था के अनुसार सम्मेलन के लिए 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक पंजीकरण किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।
संस्था ने बताया कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को संस्था की ओर से लगभग ₹65,000 मूल्य की घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। साथ ही, निकाह संपन्न होने के तुरंत बाद सभी जोड़ों को विवाह पंजीयन (Marriage Registration) प्रमाण पत्र हाथों-हाथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पात्र दुल्हनों को सरकारी योजना के तहत ₹21,000 की अनुदान राशि दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
संस्था का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, फिजूलखर्ची पर रोक लगाना तथा जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह की सुविधा उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
*कार्यक्रम एवं पंजीकरण संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक परिवार संस्था के प्रमुख मौलाना अयूब कासमी (मो. 99505 78600), मोहम्मद अल्ताफ (मो. 96364 34373) एवं मोहम्मद दाऊद (मो. 97841 79513) से संपर्क कर सकते हैं।*

📞 9214003786
👉 अजमेर की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें

✅ ब्रेकिंग न्यूज़
✅ लोकल एक्सक्लूसिव
✅ प्रशासनिक अपडेट
✅ नौकरी व जनहित समाचार
✅ इंटरनेशनल न्यूज़, घटनाएं और अपडेट
📲 हर बड़ी खबर के लिए Salam Ajmer से जुड़ें👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6VohTDuMRbGJCV0g0p

Follow Salam Ajmer's WhatsApp channel. Salam Ajmer WhatsApp Channel में आपका स्वागत है

यहाँ आपको मिलेंगी —
🗞️ अजमेर की ताज़ा और सटीक खबरें
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
🏛️ राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दे
🕌 दरगाह और स्थानीय अपडेट
आपके क्षेत्र की समस्याएँ, सुझाव या कोई भी महत्वपूर्ण घटना—हम तक पहुँचाएँ।
संपर्क करें: 9413383786
Channel को Follow करें. Join 1K followers for the latest updates.

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर 12 जून को दरगाह शरीफ से निकलेगी सर्व समाज की ऐतिहासिक रैलीमुस्लिम एक...
08/06/2026

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर 12 जून को दरगाह शरीफ से निकलेगी सर्व समाज की ऐतिहासिक रैली

मुस्लिम एकता मंच की पहल, कहा— देश की आस्था, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का होगा सम्मान

✍️ नवाब हिदायत उल्ला

अजमेर। देश में आपसी सौहार्द, गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम एकता मंच की ओर से 12 जून को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पावन दरगाह शरीफ के बाहर से गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सर्व समाज की विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 2:30 बजे प्रारम्भ होगी, जिसमें शहर सहित जिलेभर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

मुस्लिम एकता मंच के पीर सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती, पीर नफीस मियां चिश्ती एवं काज़ी मुनव्वर अली ने बताया कि यह आयोजन किसी धर्म विशेष का नहीं, बल्कि भारत की उस साझा संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। उनका कहना है कि भारत की पहचान सदियों से प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की रही है तथा गो माता करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं। ऐसे में उनकी भावनाओं का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि अजमेर की पावन धरती हमेशा से मोहब्बत, इंसानियत और अमन का पैगाम देती आई है। ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाएं भी इंसानियत, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह रैली निकाली जा रही है, ताकि पूरे देश में यह संदेश जाए कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता और पारस्परिक सम्मान की भावना में निहित है।

रैली की तैयारियों को लेकर नवाब हिदायत उल्ला, मुख्तार अहमद नवाब, सैय्यद अकील चिश्ती, अब्दुल नईम खान, आरिफ हुसैन, सैय्यद गफ्फार काज़म, रियाज मंसूरी, हाजी रईस कुरैशी, मोहम्मद इमरान खान, हाजी शकील अब्बासी, अकबर हुसैन, हुमायूं खान, इफ्तखार सिद्दीकी, वाजिद चीता, अशरफ बुलंद, सैय्यद नोहेद हाश्मी, मोहम्मद शाकिर शाह, सद्दरूद्दीन कुरैशी, शाकिर मोहम्मद, रिज़वान हुसैन लज़वान, नफीस खान, अहसान मिर्जा, शाहनवाज़ लज़वान, ज़हीर कुरैशी, अरबाज़ खान, सैय्यद सलीम बना चिश्ती, उस्मान घड़ियाली, सैय्यद अनवर चिश्ती, शाहनवाज़ बेग, अब्दुल सलाम, मोहम्मद हाशम अली, फारुख अब्दुल भाई एवं मेहराज सलीम भाई चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि यह रैली सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश का संचार करेगी।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सदैव देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ा रहा है। गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी इसी भावना के साथ उठाई जा रही है कि देश के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान हो और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो।

आयोजकों के अनुसार रैली में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों, समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, युवा वर्ग तथा आमजन को आमंत्रित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कि समाज का एक बड़ा वर्ग गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग का समर्थन करता है।

मुस्लिम एकता मंच ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जाति, धर्म और विचारधारा से ऊपर उठकर इस सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक कार्यक्रम में शामिल हों तथा अजमेर से पूरे देश को प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश दें।

📞 9214003786

👉 अजमेर की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें Salam Ajmer WhatsApp Channel से✅ ब्रेकिंग न्यूज़✅ लोकल एक्सक्लूसिव✅ प्रशासनिक अपडेट✅ नौकरी व जनहित समाचार✅ इंटरनेशनल न्यूज़, घटनाएं और अपडेट

अभी Follow करें👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6VohTDuMRbGJCV0g0p

Follow Salam Ajmer's WhatsApp channel. Salam Ajmer WhatsApp Channel में आपका स्वागत है

यहाँ आपको मिलेंगी —
🗞️ अजमेर की ताज़ा और सटीक खबरें
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
🏛️ राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दे
🕌 दरगाह और स्थानीय अपडेट
आपके क्षेत्र की समस्याएँ, सुझाव या कोई भी महत्वपूर्ण घटना—हम तक पहुँचाएँ।
संपर्क करें: 9413383786
Channel को Follow करें. Join 1K followers for the latest updates.

08/06/2026

Address

Ajmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nawab Hidayat ulla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category