AKBARPUR BLOCK - NWD

AKBARPUR BLOCK - NWD Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AKBARPUR BLOCK - NWD, Media/News Company, Akbarpur Block ~ NWD, Akbarpur.

स्कूल पढ़ाने जा रही महिला शिक्षक से झपट्टा मार गिरोह ने चेन छीनने का किया प्रयाश। महिला की बहादुरी से छिनतई हुआ विफल।अनिय...
12/08/2026

स्कूल पढ़ाने जा रही महिला शिक्षक से झपट्टा मार गिरोह ने चेन छीनने का किया प्रयाश। महिला की बहादुरी से छिनतई हुआ विफल।

अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला शिक्षक अनुराधा देवी
जख़्मी हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
अतौआ मोड़ के समीप हुई घटना
नवादा शहर के गोनवां से पछियाडीह पढ़ाने जा रही थी शिक्षिका।

12/08/2026

अकबरपुर बाजार जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद अकबरपुर बाजार की मुख्य सड़क समेत कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात से पहले नालियों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

सरकारों पर जनता का डर कायम हो इसलिए आंदोलन होना चाहिए। आज मात्र पांच मिनट में दो लोग मिले जो घर में किसी की बीमारी से जू...
11/08/2026

सरकारों पर जनता का डर कायम हो इसलिए आंदोलन होना चाहिए।

आज मात्र पांच मिनट में दो लोग मिले जो घर में किसी की बीमारी से जूझ रहे हैं कर्ज से दब गए हैं और उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में डेट पर डेट मिल रहा है पर वहां जाते हैं तो पता चलता है कि बेड ही खाली नहीं है। आदमी दर्द से तड़प रहा है और उसको यह भी नहीं पता कि आखिर कब तक उसको अस्पताल में बेड मिल जाएगा और ऑपरेशन हो पाएगा जिससे राहत मिलेगा।

आदमी को सरकार आदमी न समझे तो जनता के पास उपाय ही क्या बच जाता है सिवाय इसके कि वह जब मौका मिले सरकार पर और व्यवस्था पर अपनी भड़ास निकाले।

नेताओं के लिए सारी सुविधाएं हैं और आम आदमी नारकीय जीवन जीने के लिए अभिशप्त है इस हाल में जनता को एक होकर लड़ने के सिवाय बचता ही क्या है।

झारखंड में लोगों ने बहुत उम्मीद से हेमंत सरकार को दुबारा मौका दिया है पर इन्होंने इसका क्या किया? आम जनता की समस्या तो जस की तस ही है।

आप कह रहे हैं कि आपने छात्रों की मांग मान ली है तो आंदोलन क्यों? आपने आंदोलन का इंतजार ही क्यों किया इसीलिए न क्योंकि आप भूल चुके हैं कि आप मालिक नहीं नौकर हैं। आपको जब तक यह याद न आ जाए कि आप साहब नहीं हैं तबतक आपको याद दिलाये रहने के लिए आंदोलन जरूरी है।

10/08/2026

10 मिनट के एंजॉय के लिए जिन्दगी को दांव पे लगाने से बचे...🚨🚫

बिहार के खगड़िया में पकड़े गए फर्जी IAS के पास से जो कुछ मिला, उसपर यकीन कर पाना कठिन है। इस फर्जी आईएएस का नाम मनीष गुप...
09/08/2026

बिहार के खगड़िया में पकड़े गए फर्जी IAS के पास से जो कुछ मिला, उसपर यकीन कर पाना कठिन है। इस फर्जी आईएएस का नाम मनीष गुप्ता है। इसके पास से टेस्ला की एक ड्राइवरलेस कार और डायकोर सफारी कार मिली। पूरे देश में सिर्फ 250 ही ड्राइवरलेस कार है। खरीदने के लिए सरकार की अनुमति चाहिए होती है।

मनीष आलीशान बंगले में रहता था। तमाम और प्रॉपर्टी खरीद रखी थी। घर में ही एक बार बना रखा था, उसमें विदेशी शराब ही रखता था। 31 लीटर शराब मिली है, एक बोतल की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है। 5 आईफोन मिले। 20 क्रेडिट कार्ड, 4 चेकबुक व 8 एटीएम कार्ड मिले।

खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह का कहना है- मनीष खुद को आईएएस बताकर बिहार में ही अलग-अलग जिलों में ठगी करता था। गाड़ी पर गर्वनमेंट ऑफ इंडिया व आईएएस लिखवा रखा था।

साढ़े 7 घंटे की जांच में पता चला कि मनीष के पास करीब 100 करोड़ की संपत्ति है। 10 सालों से ठगी कर रहा। घर के चारों तरफ करीब 100 सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा था। 6 भाइयों में सबसे छोटा है। शादी नहीं की। बाकी के जो 5 भाई हैं सभी अच्छी नौकरी में हैं, एक तो दिल्ली में प्रोफेसर हैं, एक कनाडा में है।

दुनिया की सबसे सफल और सबसे विस्तृत टेस्टिंग एजेंसी मानी जाती है अमरीका की एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस (ETS)। यह अमरीकी विश्व...
07/08/2026

दुनिया की सबसे सफल और सबसे विस्तृत टेस्टिंग एजेंसी मानी जाती है अमरीका की एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस (ETS)। यह अमरीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए परीक्षा लेती है। परिक्षाएँ न सिर्फ अमरीका, बल्कि पूरी दुनिया में होती हैं। मैंने इसकी तीन परिक्षाएँ बंबई और काठमांडू में दी थी। बंबई तो फिर भी ठीक है, काठमांडू की परीक्षा वहाँ के सेंट जेवियर संस्थान में हुई थी। उन दिनों भी नेपाल में आंदोलन चल रहे थे, और परीक्षा के अगले ही दिन कर्फ्यू लग गया था। फिर अमरीका में बैठी एजेंसी आखिर कैसे तय करती है कि परीक्षा में धांधली नहीं हुई?

पहली बात कि यह एजेंसी साल में एक ही दिन नहीं, बल्कि कई अलग-अलग दिनों पर परीक्षा लेती है, हर छात्र के लिए अलग प्रश्न-पत्र होते हैं, और सभी प्रश्नपत्र कंप्यूटर पर गुप्त (encrypt) रूप में परीक्षा के समय आते हैं।

दूसरी बात कि परीक्षा लेने वाली एजेंसी से स्वतंत्र है धांधली जाँच करने की एजेंसी। उसका नाम है ऑफिस ऑफ टेस्ट इंटेग्रिटी (OTI)। यह एजेंसी खुद को एफबीआई समझती है, और मान कर चलती है कि धांधली हुई है। इसमें जासूस किस्म के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, साइकोमेट्री विशेषज्ञ, सांख्यिकी विद्वान, पूर्व एफबीआई अधिकारी आदि होते हैं। यह न सिर्फ परीक्षा के पहले, बल्कि परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी जाँच कर रही होती है। जैसे किसी सेंटर पर अगर अचानक कई अभ्यर्थी बहुत ही अच्छा पर्फॉर्म करने लग गए, तो यह शक के दायरे में है।

कमाल की बात है कि अब यह परीक्षा अपने घर से भी दी जा सकती है, और फिर भी धांधली नहीं होती। यह AI के द्वारा तय कर रही होती है कि अभ्यर्थी अपने घर में बैठा किस तरह आँखें चला रहा है। कोई और कंप्यूटर तो नहीं खोले बैठा। उत्तर देने की गति और पैटर्न क्या है।

लगभग पाँच करोड़ लोग पूरे साल के अलग-अलग दिनों पर दुनिया भर के सैकड़ों केंद्रों और अपने घरों में परीक्षा दे रहे हैं; फिर भी परीक्षा सफल हो रही है। भारत स्वयं यह परीक्षाएँ दशकों से ले रहा है। चालीस से अधिक शहरों में, दो सौ से अधिक केंद्रों में, पूरे साल, डेढ़-दो लाख भारतीय यह परिक्षाएँ देते हैं। सुंदर पिचाई और सत्य नादेला आदि भी इसी परीक्षा से अमरीका पहुँचे। तो यह प्रायोगिक रूप से ठोक-बजा कर देखा जा चुका है।

भारत में परीक्षा का स्वरूप बहुत बदला है, और राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी बन चुकी है। लेकिन धांधलियों को पकड़ पाने में यह कमजोर रही है। देखना होगा कि यह कैसे एक फूलप्रूफ सिस्टम बनाती है, कि विद्यार्थी भविष्य में घर बैठे परीक्षा दे, फिर भी धांधली न कर पाए।

साभार- प्रवीण झा, नॉर्वे

07/08/2026

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने यह जरूरी मुद्दा उठाया है। आमतौर पर यही होता है कि हम डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर कई जांच लिख देते हैं साथ ही यह भी कहते हैं कि इसे फला दुकान पर ही जाकर करवाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सेटिंग है, कमीशन मिलना है।

वही जांच अगर दूसरी जगह करवाई जाए तो कम में हो जाएगा, लेकिन ऐसा करने पर डॉक्टर नाराज हो जाता है। वह भेदभाव करने लगता है।

ऐसे डॉक्टरों को चिन्हिंत करने की जरूरत है। विभाग को इन्हें समझाने की जरूरत है। और अगर नहीं माने तो कार्रवाई की भी जरूरत है।

05/08/2026

बिहार के शिवहर की 20 वर्षीय रेखा कुमारी कान का इलाज कराने पटना के महावीर आरोग्य संस्थान गई थीं। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद नर्स ने नस की बजाय आर्टरी में इंजेक्शन लगा दिया। रेखा ने दर्द और तकलीफ़ की शिकायत भी की, लेकिन कथित तौर पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा इन्फेक्शन इतना बढ़ा कि उनका हाथ काटना पड़ा। नवंबर 2026 में होने वाली शादी भी टूट गई।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि FIR दर्ज कराने गए तो पुलिस ने मना कर दिया।

सोचिए, जिस देश में इलाज कराने जाओ और इलाज के बदले अपना हाथ गंवाकर लौटो, वहाँ सिर्फ़ नारे लगाने से क्या होगा? पहले अस्पतालों में जवाबदेही, डॉक्टरों-नर्सों की जिम्मेदारी और पीड़ितों को न्याय तो सुनिश्चित कीजिए। देश नारों से नहीं, व्यवस्था से देश महान बनता है। पीड़िता की हर संभव मदद की जाए और आरोपियों पर सख़्त क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

Bihar Health Department Bihar Police Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार

नवादा/रोह: पिता-पति को छोड़ प्रेमी के साथ हुई थी फरार,दमन में युवती का खौफनाक अंत!!प्रेम के भरोसे अपने पति, परिवार और हंस...
05/08/2026

नवादा/रोह: पिता-पति को छोड़ प्रेमी के साथ हुई थी फरार,दमन में युवती का खौफनाक अंत!!

प्रेम के भरोसे अपने पति, परिवार और हंसते-खेलते घर को छोड़कर नया जीवन बसाने दमन गयी थी परंतु उसे क्या पता दमन में ही दफन हो जाएगी,जिस युवक के साथ उसने खुशहाल जिंदगी के हँसीन सपने देखे थे, उसी पर खौफनाक अंत कर उसके शव को ट्रॉली बैग में बंद करने का आरोप लगा है। बंद कमरे से कई दिनों तक आ रही बदबू के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी कुमारी पहले से विवाहित थी जिसकी शादी काशीचक थाना क्षेत्र के डेढ़ गांव में हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसका दिल सियुर गांव के स्व पिंकू सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार पर आ गया। प्रेम इतनी उफान पर आ गयी कि समाज और परिवार की परवाह किये बिना 6/05/2024 अपने परिजनों ठुकरा कर ऋषभ के साथ भाग गई। उस समय परिजनों ने रोह थाने में शादी के नियत से भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे ऋषभ एवँ उसके माँ को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया, घर से भागने के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन के चले गए जहाँ सिलवासा में एक किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे। परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों किसी विवाद के कारण ऋषभ ने छोटी की खौफनाक अंत कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से एक ट्रॉली बैग में बंद कर दिया।इस सनसनीखेज को लकेर सिलवासा की पुलिस हाई लेवल जांच कर रही हैं।

संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा पहले से तय साजिश का नतीजा थी। न्यायिक आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह बात कही। हिं...
05/08/2026

संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा पहले से तय साजिश का नतीजा थी। न्यायिक आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह बात कही। हिंसा के पीछे संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, संभल विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल, जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष जफर अली, सचिव मशहूद अली फारुकी, उपाध्यक्ष लद्दन खान, अधिवक्ता कासिम जमाल समेत इंतेजामिया समिति के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई है।

आयोग ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे को रोकने और राजनीतिक वर्चस्व बनाए रखने के उद्देश्य से भीड़ को भड़काया गया था। आयोग ने 199 गवाहों के बयान, फोरेंसिक रिपोर्ट, वीडियो, दस्तावेज और पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की।

खबरः bhaskar.com/g/local/uttar-…

Address

Akbarpur Block ~ NWD
Akbarpur
805126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AKBARPUR BLOCK - NWD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share