06/07/2026
अम्बेडकरनगर: धौरहरा सिझौली के शुभम राजभर ने जेईई मेन्स व एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान...See more
अम्बेडकरनगर। जिले के धौरहरा सिझौली गांव निवासी शुभम राजभर ने जेईई मेन्स एवं जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
शुभम की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शुभम को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय शुभम की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। क्षेत्र के लोगों ने शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।