05/09/2026
सार्वजनिक बांधकाम विभाग की दीवार तथा जिला सरकारी अस्पताल के समीप से टपरियों में से एक चाय की टपरी में शनिवार सुबह चाय बनाते समय आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित टपरी में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की बात सामने आ रही है। यदि यह जानकारी सही पाई जाती है तो यह सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी का मामला है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए घरेलू गैस का इस्तेमाल न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आसपास के लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकता है।