Aapnewslive24

Aapnewslive24 Aap News Live24
देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | Politics | Viral | Entertainment
सच्ची खबरें, बिना किसी बदलाव के ✊
🎥 Watch us on YouTube 👉

07/06/2026
टप्पल लव जिहाद केस में नया बवाल, एक माह बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं; मां ने योगी से मांगा इंसाफअलीगढ़ के टप्पल कस्बे से...
30/05/2026

टप्पल लव जिहाद केस में नया बवाल, एक माह बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं; मां ने योगी से मांगा इंसाफ

अलीगढ़ के टप्पल कस्बे से जुड़े कथित लव जिहाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। 3 मई को एक नाबालिग हिंदू लड़की के कथित रूप से मुस्लिम युवक के साथ चले जाने के मामले में करीब एक महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। लड़की की बरामदगी न होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
पीड़ित नाबालिग की मां ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मां का कहना है कि उसकी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कराया जाए और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने टप्पल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उनसे रुपये मांगे गए थे। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इस मामले को लेकर पहले भी करणी सेना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए थे। संगठन का आरोप था कि नाबालिग से जुड़े इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और जांच की गति भी संतोषजनक नहीं रही।अब भीम आर्मी भी इस प्रकरण में सक्रिय हो गई है। संगठन के पदाधिकारी पीड़ित महिला के साथ टप्पल थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पुलिस को तीन से चार दिन का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना है कि यदि तय समय के भीतर नाबालिग लड़की बरामद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल पूरा मामला टप्पल कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि टीम लगातार तलाश में जुटी है और जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा।

BYTE 🔜प्रेमचंद प्रधान आदमपुर भीम आर्मी

BYTE 🔜नाबालिक बच्ची की मां

11 साल जेल में रहने के बाद मौलाना अब्दुल रहमान बरी, कोर्ट ने अल-कायदा से संबंध के आरोपों को किया खारिजमौलाना अब्दुल रहमा...
27/05/2026

11 साल जेल में रहने के बाद मौलाना अब्दुल रहमान बरी, कोर्ट ने अल-कायदा से संबंध के आरोपों को किया खारिज

मौलाना अब्दुल रहमान को कटक स्पेशल सेशंस कोर्ट ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा से कथित संबंधों के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। उन पर दिल्ली, जमशेदपुर और कटक में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसके कारण उन्हें करीब 11 साल जेल में बिताने पड़े।

अदालत के फैसले के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला साबित करता है कि बिना पुख्ता सबूत के कई मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों की पूरी जिंदगी और भविष्य प्रभावित हो जाता है।

बेसन में छौंक लगा, उठी आग की लपटें… 4 माहा का मासूम जिन्दा जलाअलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो ...
27/05/2026

बेसन में छौंक लगा, उठी आग की लपटें… 4 माहा का मासूम जिन्दा जलाअलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर में बेसन बनाते समय लगाए गए छौंक से उठी चिंगारी ने पूरे छप्पर वाले मकान को आग की लपटों में घेर लिया। हादसा नूरपुर रोड इलाके का बताया जा रहा है, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद चार साल का मासूम बच्चा आग में फंस गया। परिवार और आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

V/0🔜बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान घर में रखा मेहनत मजदूरी से जोड़ा गया करीब 30 हजार रुपये नकद और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। बेटे और सामान को बचाने की कोशिश में पिता शिव कुमार पुत्र हरि भी आग की चपेट में आकर झुलस गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

BYTE 🔜 मृतक बच्चे का बाबा

27/05/2026

टप्पल के नूरपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: आग में 4 महीने के मासूम की जिंदा जलकर मौत Aapnewslive24

Address

Kuldeep Vihar
Aligarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapnewslive24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share