Aligadi Ishq

Aligadi Ishq इस पेज का उद्देश्य अलीगढ़ से जुड़े सामाजिक कार्यों एवं छिपी प्रतिभाओं को निखारना है !

29/11/2020
25/08/2020




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चाहिए अलीगढ़ डीएम चंद्र भूषण सिंह जैसे अधिकारी।
अपने सीएम के आदेश को गंभीरता से लेते हैं चंद्र भूषण सिंह।
अलीगढ़ के #दीनदयाल_अस्पताल में आ रही थी कोरोना के इलाज की शिकायतें।
सीएम कार्यालय और चीफ सेक्रेटरी ने मांगी थी डीएम से आख्या।
अस्पताल के प्रभारी सीएमएस #विमल_गुप्ता कर रहे थे दाये-बाये की बातें।
जिलाधिकारी अलीगढ़ चंद्र भूषण सिंह मांग रहे थे डिटेल रिपोर्ट, लेकिन सीएमएस मामले को घुमा रहे थे।
अनिल कुमार नाम के व्यक्ति के इलाज में बरती थी अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही।
शिकायत सीएम कार्यालय में की गई थी उसी की जांच में जुटे थे अलीगढ डीएम।

दीनदयाल अस्पताल के प्रभारी सीएमएस के ऊपर आरोप हैं कि वह कोरोना मरीजों के इलाज में बरत रहे हैं लापरवाही।

मुख्यमंत्री और लखनऊ में बैठे वरिष्ठ अधिकारी जवाब मांगते हैं जिलाधिकारी से, कार्यवाही भी होती है जिलाधिकारियों के ऊपर।

तमाम तरह का मानसिक दबाव झेलते हैं जिलाधिकारी अगर गुस्से में किसी लापरवाह अधिकारी को जिलाधिकारी ने डांट दिया तो यह जनहित की डांट हैं।

बिना डांटे फटकारे नहीं सुनते लापरवाह अधिकारी

अलीगढ़: लूट का शिकार हुआ कैशियर ही निकला घटना का मास्टरमाइंड, पुलिस टीम ने किया खुलासा...@अलीगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण क...
04/06/2020

अलीगढ़: लूट का शिकार हुआ कैशियर ही निकला घटना का मास्टरमाइंड, पुलिस टीम ने किया खुलासा...@

अलीगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन-5.0 में भी अपराध बढऩे के मामले में अब पुलिस ने भी तेजी पकड़ी है। पुलिस ने अलीगढ़ में कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) के कलेक्शन एजेंट से 22 लाख 50 हजार की लूट के मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा है। इसमें कलेक्शन एजेंट की मुख्य भूमिका थी। अलीगढ़ पुलिस टीम की इस सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम को 50 हजार रुपया का नकद का पुरुस्कार घोषित किया है।
अलीगढ़ में बीती एक जून को एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी सीएमएस के कलेक्शन एजेंट से 22 लाख 50 हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भमौला के पास मुठभेड़ के बाद इन दो बदमाशों के पास इनसे करीब 12 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। इस लूट की पूरी प्लानिंग कलेक्शन एजेंट की ही थी। इसमें सात लोग शामिल थे। घटना के दौरान भी गांधीआई तिराहे से लेकर सेंटर प्वाइंट तक सातों वहीं घूम रहे थे। पांच पकड़ लिए हैं। अभी भी दो बदमाश फरार हैं। बाकी रकम मुठभेड़ के दौरान फरार दो बदमाशों के पास है, जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। वहीं तीन अन्य बदमाश रात भर चले दबिश अभियान में गिरफ्तार हुए हैं। गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लूटे गए 22 लाख से अधिक रुपयों में से 12 लाख से अधिक की रकम भी उनके पास से बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुठभेड़ में अमित वर्मा व गोलू उर्फ शिवशंकर बंजारा को गोलियां लग गईं और वे मौके पर ही गिर गए, जबकि उनके दो साथी सुरजीत व कालू मौके से फरार हो गए। मौके पर ही उनके पास से लूटे गए पैसे, लूट में प्रयुक्त बाइक सहित दो और स्प्लेंडर बाइक, दो तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल आदि बरामद किए गए। उन्होंने स्वीकार किया कि रकम लेकर भाग रहे थे। मौके से भाग गए साथियों के पास दूसरे बैग में शेष रकम थी। वारदात के तीन दिन बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एडीजी आगरा जॉन अजय आनंद अलीगढ़ पहुँचे थे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह और एसएसपी मुनिराज जी से वार्ता थी। इसके बाद वह समद रोड स्थित एलआईसी की शाखा पहुँचकर शाखा प्रबन्धक दीपक शर्मा से वार्ता की थी। एडीजी ने कहा कि मामले की तफ्तीश के लिए एक्सपर्ट्स की आठ टीमें लगाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज सहित कई लोगों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद मुखबिरों से आरोपियों की सूचना मिली थी। आज तड़के सिविल थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी। इससे पहले ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि अलगीढ़ मे सोमवार यानी एक जून को कैश मैनेजमेंट सॢवस स्टाफ सोमवार दोपहर 11:30 बजे जब एलआईसी से करेंसी लेने गया था, तभी यह लूट हुई थी। घटना के दौरान अकराबाद निवासी कैशियर रजत शर्मा जब एलआईसी दफ्तर से पैसों का बैग लेकर निकला, तभी बाइक सवार दो बदमाश उसका बैग को लूटकर भाग गए थे। इस लूट के दौरान गार्ड की फायरिंग में पांच राहगीर जख्मी हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने जांच के लिए आठ टीमें लगाई थीं। पुलिस टीमों ने लगातार भागदौड़ कर व सॢवलांस से साक्ष्य जुटाकर पाया कि लूट का शिकार हुआ कैशियर रजत शर्मा ही इसका मास्टर माइंड है। पुलिस ने घटना के बाद 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 12 बजे से शाम तक रेलवे रोड, मैरिस रोड, समद रोड की हर प्रमुख दुकानों के सीसीटीवी देखे गए। पता चला कि बदमाश पहले सेंटर प्वाइंट पहुंचे। वहां से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मधुपुरा तिराहा, यहां से बदमाश मीनाक्षी पुल की ओर जाते दिखे है। इससे आगे की लोकेशन नहीं मिली। माना जा रहा है कि बदमाश मीनाक्षी पुल के नीचे से गुरुद्वार रोड होते हुए धनीपुर की ओर गए थे। लॉकडाउन में सरकार के ढिलाई देेने के बाद बदमाशों के हौसले बढ़ गए। बीते शुक्रवार रात रामघाट रोड पर एटीएम बूथ से लूट में विफल बदमाशों ने एटीएम को ही उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया था। पुलिस तीन दिन बाद भी बदमाशों को पकडऩा तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। सोमवार को बदमाशों ने लॉकडाउन अवधि की सबसे बड़ी लूट की।

अलीगढ़ में दिनदहाड़े लूट, एलआईसी की कैश वैन से 22.70 लाख रुपए उड़ा ले गए बदमाश...अनलॉक-1 के पहले ही दिन सोमवार को अलीगढ़...
01/06/2020

अलीगढ़ में दिनदहाड़े लूट, एलआईसी की कैश वैन से 22.70 लाख रुपए उड़ा ले गए बदमाश...

अनलॉक-1 के पहले ही दिन सोमवार को अलीगढ़ में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। मुख्य बाजार समद रोड पर एलआईसी की कैश वैन से 22.70 लाख रूपए लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश और कैशवैन गार्ड के बीच फायरिंग भी हुई। जिसमें सरेराह चलते दो लोग गोली लगने से घायल हुए है।

थाना क्वारसी के अर्न्तगत समद रोड पर एलआईसी का कार्यालय है। रोजाना की तरह एलआईसी का कैश वैन के जरिए बैंक ले जाने की तैयारी की जा रही थी। करीब 11 बजे कैशवैन संचालक रजत शर्मा 22.70 लाख रुपए कार्यालय से लेकर नीचे आकर वैन में रख रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और रजत के सिर पर तेज वार करते हुए रूपयों से भरा बैग छीनकर भागे।
शोर मचने पर वैन के दोनों गार्ड बदमाशों के पीछे भागे, जिन पर बदमाशों ने फायर किया। जबाव में गार्ड की तरफ से भी फायर किए गए, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए और कैश लेकर फरार हो गए। फायरिंग में सड़क से गुजर रहे दो लोग गोली लगने से घायल हुए। सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज जी. सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने में जुटी हुई है। एलआईसी का करीब 22.70 लाख रुपए से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाश लूट ले गए हैं। कैशवैन व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
-मुनिराज जी., एसएसपी, अलीगढ़

31/05/2020
🙏🙏🥰🥰
19/05/2020

🙏🙏🥰🥰

25/04/2020
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, अलीगढ़ के छात्रों द्वारा करोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों पर बनाई गई...
23/04/2020

बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, अलीगढ़
के छात्रों द्वारा करोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों पर बनाई गई पेंटिंग और कलाकृति प्रस्तुत की गई हैं। समाज के सभी संभ्रांत व्यक्तियों से नम्र निवेदन है कि घर में रहें सुरक्षित रहें और अपना तथा अपनों का ध्यान रखें।
अम्बुज जैन, प्रधानाचार्य
(बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, अलीगढ़)

सऊदी अरब में देखा गया रमजान का चाँद, कल होगा रमजान का पहला रोजा वही हिंदुस्तान में शनिवार (एक दिन बाद) को रखेंगे मुसलमान...
23/04/2020

सऊदी अरब में देखा गया रमजान का चाँद,
कल होगा रमजान का पहला रोजा वही हिंदुस्तान में शनिवार (एक दिन बाद) को रखेंगे मुसलमान रोजा... सऊदी अरब में ऐलान हो गया कि जुमा को पहला रोजा है।
🌙🕌🤲❤

 #अलीगढ़_लॉकडाउन_पथराव_प्रकरण  #करता हूं  #विनती  #मैं हाथ जोड़कर,                बचाने हैं  #प्राण  #कोरोना की चेन तोड़...
23/04/2020

#अलीगढ़_लॉकडाउन_पथराव_प्रकरण

#करता हूं #विनती #मैं हाथ जोड़कर,
बचाने हैं #प्राण #कोरोना की चेन तोड़करl

वह हर हाथ #विरोध का है,
जो इस जंग के #खिलाफ हैl
बचाने वालों को #मार देना,
यह कहां का #इंसाफ हैl

#निंदनीय है #घटनाएं वह,
जो जोश दिलों के तोड़ती हैंl

यह तो भूमि है उन #वीरों की,
जहां एकता द्वेष को मोड़ती हैl

आज #शर्मसार किया है उन लोगों ने,
जो #पत्थर फेंक के मारा हैl
यह #नागरिक नहीं #विद्रोही हैं,
जिन्हें रोकना #फर्ज हमारा हैl

बहुत कर ली प्रार्थनाएं,
#प्रशासन ने हाथ जोड़करl
ना #सुधरोगे तो समझाएंगे,
#हड्डियां आपकी तोड़करl

मेरी #कलम का यह संदेश,
मुझे #विद्रोहियों तक पहुंचाना हैl
जो #देश का साथ ना दे पाए,
वह #आतंक का #ठिकाना हैl #

िंद ारत

- #गोविंद_अवस्थी, अलीगढ़ उ.प्र.
(युवा रचनाकार)

IRCTC      ने 3 मई तक   के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया  ...
22/04/2020

IRCTC ने 3 मई तक के दौरान कोई भी ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया ...

Address

Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aligadi Ishq posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aligadi Ishq:

Share