Aligarh News

Aligarh News Aligarh की हर छोटी बड़ी खबर के लिए संपर्क करें 9759408723

*जैन समाज को योगदान के अनुरूप मिले अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: डॉ. मणिंद्र जैन*​अलीगढ़: श्री दिगम्बर जैन महासमिति क...
07/09/2026

*जैन समाज को योगदान के अनुरूप मिले अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: डॉ. मणिंद्र जैन*
​अलीगढ़: श्री दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणिंद्र जैन का अलीगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद होटल लेमन ट्री में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने समाज की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
​प्रमुख बिंदु:
​अधिकार और प्रतिनिधित्व की मांग: डॉ. मणिंद्र जैन ने कहा कि देश के करों में लगभग 24% भागीदारी देने के बावजूद जैन समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
​युवाओं और शिक्षा पर जोर: प्रतिभाशाली और जरूरतमंद जैन विद्यार्थियों को दिल्ली में IAS/IPS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि प्रशासनिक सेवाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ सके।
​जीव दया और गौ संरक्षण: महासमिति देशभर में गौशालाएँ और पक्षी उपचार केंद्र खोलने की योजना बना रही है। साथ ही, उन्होंने भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की।
​अक्टूबर में 'धर्म संसद': महासमिति आगामी अक्टूबर माह में धर्म संसद का आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में जैन समाज के योगदान को रेखांकित करना और आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
​संगठन की एकता: प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि महासमिति का लक्ष्य समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत व संगठित शक्ति के रूप में स्थापित करना है।
​कार्यक्रम में राजीव जैन, मयंक जैन, यतीश जैन, नितिन जैन, मोहित जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Aligarh News

*एनालॉग डेरी प्रोडक्ट की सप्लाई पर लगाई गई रोक का व्यापार मण्डल ने किया स्वागत* *अलीगढ़*।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंड...
07/09/2026

*एनालॉग डेरी प्रोडक्ट की सप्लाई पर लगाई गई रोक का व्यापार मण्डल ने किया स्वागत*

*अलीगढ़*।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा ग्रुप के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सहायक आयुक्त अजय जायसवाल से कमिश्नरी स्थित उनके ऑफिस पर जाकर भेंट की और योगी जी द्वारा एनालॉग डेरी प्रोडक्ट की सप्लाई पर लगाई गई रोक को लेकर उनके द्वारा दूध और पनीर की अवैध भट्ठियों पर की गई कार्यवाही के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान यहां पर भूपेंद्र वार्ष्णेय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वे हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इतना ही नहीं विभागीय नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद अलीगढ़ में सिंथेटिक दूध,नकली पनीर,खोवा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जो ताबड़तोड़ व सघन कार्यवाही की गई है,वह अत्यंत सराहनीय है।किन्तु अभी इस की कमर तोड़ने के लिए और अधिक जागरूकता से अभियान चलाने की आवश्यकता है।इस सख्त कदम से न केवल मिलावटखोरों पर लगाम लगी है,बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हुई है और ईमानदार व्यापारियों का मनोबल भी बढ़ा है।ज्ञापन में विभाग से पुनः आग्रह किया गया है कि इस चेकिंग अभियान को निरंतर जारी रखा जाए।अवैध निर्माण इकाइयों और आपूर्ति श्रृंखला पर कड़ी नजर रखी जाए,देहात में जागरूकता अभियान चला कर जन सामान्य से सहयोग की अपील व समाज विरोधी लोगो को बेनकाब करने के लिए प्रेरित किया जाए जिससे इसके सेवन से फैल रही बीमारियों से बचा जा सके।इसके अलावा व्यापार मंडल ने जनस्वास्थ्य और स्वच्छ व्यापार हित में हर सकारात्मक प्रयास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय,महानगर महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह,अनुज सिंघल,अनिल राज गुप्त,दुर्वेश वार्ष्णेय,विष्णु ठाकुर,सचिन गुप्ता,अंशुमन वार्ष्णेय, गुरु शरण वार्ष्णेय आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Aligarh News

*महाराजा अग्रसेन समिति महिला शाखा ‘गूँज’ ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी**भारत की महान वीरांगनाओं पर आधारित रही कार्यक्रम क...
07/09/2026

*महाराजा अग्रसेन समिति महिला शाखा ‘गूँज’ ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी*
*भारत की महान वीरांगनाओं पर आधारित रही कार्यक्रम की थीम*
अलीगढ़। महाराजा अग्रसेन समिति महिला शाखा ‘गूँज’ की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होटल मेलरोज इन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गूँज की महिला सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात शेफाली मित्तल ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की विशेष थीम भारत की महान वीरांगनाओं पर आधारित रही। इसमें मां पद्मावती, महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर सहित देश की वीरांगनाओं के जीवन, साहस और त्याग को प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने एकल नृत्य एवं ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, हाउजी सहित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन चेयरपर्सन राखी अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न खिताब भी प्रदान किए गए। शाखा की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि महिला शाखा का निरंतर विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार 21 नए सदस्यों को संगठन में स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए भोज की व्यवस्था की गई तथा गूँज की सभी सखियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मोनिका अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, ज्योति गोयल, पूनम अग्रवाल, मधु गर्ग, श्रुति अग्रवाल, मधु रानी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, राखी अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, पलक अग्रवाल, शैली अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, कविता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, नविता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
Aligarh News

05/09/2026

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित मुगलपुरा इलाके में जामा मस्जिद के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक चार मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। महज 10 सेकंड के भीतर यह बहुमंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई।
​गनीमत यह रही कि इमारत के गिरने की आहट और जर्जर हालत को देखते हुए आसपास के लोगों ने समय रहते दूरी बना ली थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने और स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं।

05/09/2026

यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सड़क पर उतरे दर्जनों संगठन, सेंटर प्वाइंट से डीएम कार्यालय तक निकाला विशाल जुलूस, एडीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
​अलीगढ़ (भानु प्रताप):
उच्च शिक्षा से जुड़े यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर विभिन्न सामाजिक और युवा संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज शर्मा और स्थानीय छात्र-युवा नेताओं के नेतृत्व में दर्जनों संगठनों के कार्यकर्ता सेंटर प्वाइंट चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से पैदल मार्च निकालते हुए जनसमूह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपर नगर मजिस्ट्रेट को देश के राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
​प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट 2026 को सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे तुरंत पूरी तरह से वापस लेने की मांग की।

05/09/2026

2027 में BJP को हटाकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी सपा, रामजीलाल सुमन का बड़ा दावा
​उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अतरौली में पूर्व विधायक डॉ. अनवर हुसैन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा BJP को सत्ता से बेदखल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
​रामजीलाल सुमन ने कहा कि BJP से परेशान और प्रताड़ित लोगों को एकजुट कर सपा जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगरा में होने वाली दलित जनसभा में पहुंचने की अपील की और दिल्ली में महिला पत्रकार के साथ हुई घटना का कड़ा विरोध जताया।

05/09/2026

*स्काई टावर सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, भजनों और बाल-झांकियों ने मोहा मन*
​अलीगढ़ (राहुल गुप्ता)। सासनी गेट स्थित नवनिर्मित सोसायटी 'स्काई टावर' में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन अत्यधिक धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोसायटी के मंदिर परिसर को बेला और गेंदे के प्राकृतिक फूलों तथा आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।
​कार्यक्रम में सोसायटी की महिलाओं—कृष्णा कुमारी, रजनी वार्ष्णेय, सर्वेश यादव, प्रीति सिन्हा, अन्जना भौतिका, कुमकुम वार्ष्णेय, वीणा वार्ष्णेय एवं रजनी माहेश्वरी—ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, नन्हें-मुन्ने बच्चों—रूहिका, आव्या, दिव्यांशी, प्रियांशी, दक्ष, दिशी, काव्या, अविका, अन्तरा, शैल्वी, क्यूटी एवं भूमि—के मनमोहक नृत्य और सजीव झांकियों ने उपस्थित सभी स्काई टावर निवासियों का दिल जीत लिया। सभी श्रद्धालुओं ने कन्हैया जी को भक्तिभाव से पालना झुलाया तथा सामूहिक आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

05/09/2026

*श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में सजी भव्य जन्माष्टमी झांकियां*

*बांके बिहारी के विशेष पालने से लेकर राम दरबार और खाटू श्याम दरबार तक आकर्षण का केंद्र*
अलीगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में रामघाट रोड स्थित श्री विश्वनाथ महादेव मारुति एवं पन्नालाल मंदिर में भव्य एवं मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाहर से आए कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई सुंदर-सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
मंदिर परिसर में बांके बिहारी ठाकुर जी का विशेष पालना भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी, माता रानी का भव्य भवन, भगवान शंकर का भवन, राम दरबार और खाटू श्याम दरबार सहित अनेक आकर्षक धार्मिक झांकियां तैयार की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सुंदर हिंडोल और साज-सज्जा श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं।
जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन डॉ. पन्नालाल परिवार द्वारा किया जाता है। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर के पुजारी भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कृष्ण कन्हैया जी की सेवा एवं व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
मंदिर में सजी भव्य झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से भक्तिमय नजर आ रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और धार्मिक स्वरूपों के दर्शन का मनोहारी अनुभव प्राप्त हो रहा है।
#अलीगढ Aligarh News

04/09/2026

*राष्ट्रमाता दर्जे के साथ गौ हत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध : स्वामी अच्युतानंद*
*आने वाली पीढ़ी की रक्षा के लिए गौवंश का संरक्षण है जरुरी : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज*
अलीगढ। सनातन परंपरा की जीवंत अधिष्ठात्रि एवं 33 कोटि देवताओं की पोषक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए संतों ने हुंकार लगा दी है,जिसके उपलक्ष्य में शहर के आगरा रोड स्थित गोल्डन लीफ होटल में गौ सम्मान आह्वान अभियान से स्वामी श्री गोपेशकृष्ण जी महाराजएवं हरिद्वार से स्वमी अच्युतानान्दे जी महाराज द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अलीगढ का प्रतिनिधित्व वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने किया।
शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से गायों के संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बंधित एक विशाल गौ सम्मान आह्वान अभियान के विषय में जानकारी देते हुए स्वामी अच्युतानंद ने बताया कि वैदिक सनातन पद्धति की जीवंत पूंजी गौमाता को भारत में राष्ट्र माता घोषित करने की मांग लंबे समय से संत समाज द्वारा उठाई जाती रही है, परंतु सरकारें बदलती रहीं और गायों की स्थिति भी बदतर होती चली गयी यहाँ तक कि वैदिक कालीन धन में सर्वश्रेष्ठ जघन्या नाम से विख्यात अर्थात जिनको मारने पर राजाओं द्वारा मृत्यु दंड दिया जाता था,परन्तु आज वह कचरा खाने पर मजबूर हो चुकीं हैं। गायों की इस दुर्दशा को देखकर मन में पीड़ा उत्पन्न होती है। गौ सेवा हेतु केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय एवं केंद्रीय कानून बनाने के संकल्प को लेकर गौ सम्मान दिवस यानि 17 दिसंबर को इस अभियान से जुड़े सभी गौ भक्त राम नाम संकीर्तन करते हुए विभिन्न राज्यों में राज्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम पूर्व में दिए गए 20 करोड़ हस्ताक्षर के अतिरिक्त 31 करोड़ हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।
पत्रकार वार्ता में अलीगढ शहर से इस अभियान की बागडोर संभाल रहे वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गायों को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने को लेकर कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में गाय को अत्यंत पवित्र, पूजनीय और माँ का दर्जा दिया गया है।हमारी आज इस अभियान का भाग बनकर सभी सनातन प्रेमियों को आगे आना चाहिए और नष्ट हो रही हमारी अमूल्य धरोहर को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने के साथ ही गौ हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगवाने का संकल्प लेकर एक बिल पास किया जाए।
वृन्दावन से आए कथा व्यास गोपेश जी महाराज ने कहा कि ब्रज क्षेत्र तो आदिकाल से गायों के संरक्षण का केंद्र रहा है, यहाँ स्वयं भगवान ने अवतार लेकर गायों की सेवा में नंगे पाँव दौड़ लगाई थी। हम उस समय को क्यों भूलते जा रहे हैं, इसलिए हम सब एकजुट होकर गायों के संरक्षण के लिए आगे आएं और राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने तक इस अभियान को विराट रूप देने का कार्य करें।पत्रकार वार्ता मे गौरव शास्त्री, कृष्ण दास जी महाराज बरसाना,गोपाल बार्ष्णेय, मधुर राठी,रवि शास्त्री,विजय उपाध्याय,आदि गौ भक्त उपस्थित रहें।
Aligarh News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Sarai Babu Sarai Hakeem
Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aligarh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share