NEWS APKI

NEWS APKI न्यूज़ आपकी कोशिश हमारी

08/08/2026

मानव सेवा राष्ट्र सेवा व शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही सच्चा मस्लक ए आलाहज़रत है

#सहसवान इस्लाहुल मुस्लिमीन एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी मोहल्ला नवादा में 108वें उर्स आला हज़रत के अवसर पर वृक्षारोपण और महफ़िल का आयोजन

#सहसवान के मोहल्ला नवादा में *इस्लाहुल मुस्लिमीन एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी* द्वारा 108 वें उर्स आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह के मौके पर *आला हज़रत फ़ाज़िल-ए-बरेलवी*के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया वृक्षारोपण के बाद एक बा-बर्कत महफ़िल का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क़ारी अब्दुल हादी साहब ने की ।आग़ाज तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और हम्द-ओ-सना से हुआ पहले वृक्षारोपण कार्य किया गया यवृक्षारोपण के महत्व पर रोशनी डालते हुए सौसाइटी अध्यक्ष और पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य हाफ़िज़ इरफ़ान साहब ने कहा कि पेड़ लगाना सदक़ा-ए-जारिया है और इससे पर्यावरण भी सुरक्षित होता है।संसार की कु़दरती खूबसूरती पेड़ पोधों की हरियाली से ही मुमकिन है साथ ही उन्होंने आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान क़ादरी के जीवन पर भी विस्तार से बात की। ओर कहा कि हमारा वृक्ष रोपण कार्यक्रम आलाहजरत फ़ाजि़ल ए बरेलवी की बारगाह में ख़िराज ए अक़ीदत पैश है उन्होंने कहा कि आला हज़रत बचपन से ही दीन-ए-इस्लाम के प्रचार में लगे रहे। आपने बहुत कम समय में क़ुरान-ए-पाक हिफ़्ज़ कर लिया था और बचपन में ही सभी इल्मों पर महारत हासिल कर ली थी। आप एक बेहतरीन लेखक और महान शायर भी थे आपने अपनी तहरीरों, तकरीरों और तहरीकों से इस्लाम की बेलौस ख़िदमत की। आप बेहतरीन आलिम-ओ-फ़ाज़िल के साथ-साथ महान लेखक भी थे उन्होंने कहा कि *मानव सेवा,* *राष्ट्र सेवा,व शिक्षा के प्रति* *जागरूक करना ही* *सच्चा मस्लक ए आलाहज़रत* *है* ।आपकी प्रसिद्ध किताब *"हदाइक़े बख़्शिश"* इश्क़-ए-रसूल ﷺ की मोहब्बत से लबरेज़ है।
"उनकी महक ने दिल के ग़ुन्चे खिला दिए हैं,
जिस राह पर चल दिए हैं कूचे बसा दिए हैं"
आख़िर में सलातो-सलाम पढ़ा गया और देश, प्रदेश व क़ौमो-मिल्लत की सलामती और तरक़्क़ी के लिए ख़ास दुआ के साथ महफ़िल का समापन हुआ। इसके बाद सभी को तबर्रुक तक़सीम किया गया इस कार्यक्रम में मदरसे के सभी छात्रों के अलावा क़ारी राशिद हुसैन साहब, शब्बू भाई, शाहनवाज़ बरकाती भाई, सोशल एक्टिविस्ट अजमल हुसैन और पैन्टर नौशाद भाई आदि ने शिरकत की।

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर

 #सहसवान सुपर मैक्स चाइल्ड हॉस्पिटल का पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ व बी जे पी नेता मयंक गुप्ता ने किया फीता काटकर उद्घाटन ...
06/08/2026

#सहसवान सुपर मैक्स चाइल्ड हॉस्पिटल का पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ व बी जे पी नेता मयंक गुप्ता ने किया फीता काटकर उद्घाटन
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ व मयंक गुप्ता ने सुपर मैक्स चाइल्ड हॉस्पिटल का किया फीता काटकर उद्घाटन ये नर्सिंग होम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर,आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इसमें गरीब बच्चों व लोगो का इलाज हो सकेगा नगर पालिका अध्यक्ष ने नर्सिंग होम के डॉक्टर को शुभकामनायें दी इस मोके पर बी जे पी नेता मयंक गुप्ता ने भी स्टॉफ को बधाई दी इस नर्सिंग होम के ओनर डॉक्टर डी एस चौधरी ने कहा अब लोगो को सहसवान से बाहर नहीं जाना पड़ेगा ये अस्पताल आधुनिक तकनीक से लेस है इसमें लोगो के लिए बेहतर सुबिधा दी जाएगी इस मोके पर मीर हैदर अली मौजूद रहे नर्सिंग होम स्टॉफ ने फूल माला पहनाकर अध्यक्ष बाबर मियाँ मयंक गुप्ता और हैदर मियाँ का स्वागत किया

आतिफ निसार
दैनिक भास्कर

 #सहसवान मोटरसाइकिल से साराय मानसुख जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर युवक हालत गंभीर # # # # # # # # # # # # #...
01/08/2026

#सहसवान मोटरसाइकिल से साराय मानसुख जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर युवक हालत गंभीर
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान बदायूं मेरठ राज्य मार्ग आनंदी आलमपुर मोड पर सहसवान से बाइक पर अपने घर साराय मानसुख थाना मुजरिया जा रहे राशिद पुत्र स्माइल उम्र लगभग 40 को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे युवक को ज़ोरदार टककर लगी और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई हादसे की खबर लोगों ने शहबाजपुर पुलिस चौकी को दी चौकी के कांस्टेबलों ने युवक की वहीं पर ही मरहम पट्टी कर दी बरहाल युवक गंभीर स्थिति में है ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल चौकी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर

 #सहसवान नवनियुक्त अधिशाषी अधकारी जितेन्द्र कुमार ने किया नगर पालिका कार्यालय का ओचक निरिक्षण # # # # # # # # # # # # # ...
31/07/2026

#सहसवान नवनियुक्त अधिशाषी अधकारी जितेन्द्र कुमार ने किया नगर पालिका कार्यालय का ओचक निरिक्षण
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान नवनियुक्त अधिशाषी अधकारी जितेन्द्र कुमार ने किया नगर पालिका प्रांगण का ओचक निरिक्षण अधिशाषी अधिकारी जे ई संजय कुमार के साथ नगर पालिका के सभी दफ़्तरों का किया निरिक्षण प्रांगण मे खडे वाहनों का लिया जाएज़ा बाबुओ ओर कर्मचारीयों दिए आदेश शहर मे सफाई व्यवस्था की ली जानकारी कही भी जल भराव ना हो अगर कही है उसे तुरंत खत्म किया जाये अधिशाषी अधिकारी ने कहाँ नगर को स्वच्छ रखना हमारी पहली प्राथमिकता पिछले कई महीने से अधिशाषी अधिकारी के न होने पर जो भी असुविधा लोगो को हुई है जिसका नगर पालिका अध्यक्ष और हमें खेद है जो नगर के हित मे विकास कार्य रुके हुए थे अब जल्द पूरे होंगे अंसार हुसैन, खुर्शीद आलम, फरीद अहमद खान अन्य बाबू व कर्मचारी मौजूद रहे
आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर

 #सहसवान 20 घंटे बाद भी छात्र लापता परिवार जनों की बड़ी बेचैनी  # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # ...
28/07/2026

#सहसवान 20 घंटे बाद भी छात्र लापता परिवार जनों की बड़ी बेचैनी
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में संजय पुत्र सोमेंद्र नाथ निवासी मोहल्ला बजरिया थाना सहसवान ने बताया कि उनका भतीजा अनिकेत पुत्र आकाश उम्र 17 वर्ष एपी एस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में कक्षा 12 का कला वर्ग का छात्र है जो दिनांक 27 जुलाई समय करीब 2 बजे दिन अकबराबाद चौराहे पर स्कूली बस से ड्राइवर से जिद करके उतर गया लेकिन घर नहीं पहुंचा उसकी चचेरी बहन परी पुत्री अमित ने घर पर जाकर बताया की अनिकेत ड्राइवर से जिद करके अकबराबाद चौराहे पर उतर गया काफी तलाशने के बाद भी छात्र का पता नहीं लग सका बरहाल पुलिस एवं परिवारजन सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हुए हैं अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। अगर बच्चा जिस किसी को दिखाई दे या मिले तो कोतवाली पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करें 9454402947 परिवार जनों का नंबर 9458772136 पर संपर्क करें

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर

18/07/2026

पहले नीला ड्रम, फिर आया फ्रीज़, उसके बाद पहाड़ से धक्का, फिर आया बाथरूम मे दफन करना ओर अब लेटेस्ट सांप से कटवा कर मार देना
है ऊपर वाले मर्दो को बचा

#मेरठ पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, दूध में नींद की गोलियां देकर सांप से डसवाया पति
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है पुलिस के अनुसार, स्कूल संचालक की पत्नी ने अपने प्रेमी और स्कूल वैन चालक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि पहले पति को दूध में नींद की गोलियों की ओवरडोज दी गई और फिर जहरीले सांप से डसवाकर उसकी हत्या कर दी गई मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी, स्कूल वैन चालक और दो सपेरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे स्कूल संचालक अतुल कुमार (32) का शव हस्तिनापुर स्थित किराए के मकान में बेड पर मिला। पत्नी और परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शुरुआत में इसे सांप के काटने से हुई सामान्य मौत बताने की कोशिश
आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

12/07/2026

#सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ ने अकबराबाद व शहर वासियो को दसवा संस्कार स्थल के रूप मे दी सौगात
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियाँ ने अकबराबाद मे बनवाया दसवां संस्कार स्थल अकबराबादक की जनता को पहले काफ़ी परेशनी का सामना करना पड़ता था पुरुष और महिलाओ को काफ़ी परशानी होती थी उस परेशानी को बाबर मियाँ किया दूर अध्यक्ष बाबर मियां ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक दो बड़े कमरे शौचालय व स्नान घर एवं पानी की सुविधा से लेस संस्कार स्थल बनाया दसवा संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए उचित स्थान के आभाव मे काफ़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ता था विशेष रूप से महिलाओ ओर बुजुर्गों को खुले मे या असुरक्षित स्थानों पर रसमे निभाने मे भारी दिक्क़त होती थी अब लोग सुरक्षित और साफ जगह पर लोग दसवां संस्कार की धार्मिक प्रकिया पूरी कर सकेंगे इस निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सुविधा मिली है लोगो ने की अध्यक्ष बाबर मियाँ की सरहाना

आतिफ निसार ज़ैनू
संवाददाता
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

10/07/2026

#सहसवान 11000 की लाइन की चपेट में आने से चार भैंसों की दर्दनाक मौत।
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम शुकुल्लपुर से सिरकी को जाने वाले मार्ग मंदिर के पास 11000 की लाइन का छंपर गिर गया जिसकी चपेट में चार भैंस चपेट में आ गई दो भैंस कृपाल पुत्र सिपटृर सिंह एवं दो भैंस राजकुमार पुत्र सिपटृर सिंह की थी उनकी मौत होते ही चीख पुकार मच गई महिलाओ का रो रो कर बुरा हाल

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

 #सहसवान पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन  # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # ...
09/07/2026

#सहसवान पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
#सहसवान पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 77 वर्षीय पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव जमीनी एवं समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता जिन्हे सहसवान क्षेत्र की जनता ने कई बार विधायक चुना एवं ओंमकार सिंह यादव समाजवादी सरकार मे मंत्री भी रहे विधायक ओमकार सिंह का मुलायम सिंह यादव समाजवादी प्रमुख से विशेष स्नेह था जिस वजह से लगातार राजनीति में सहसवान क्षेत्र का विशेष महत्व रहा था आज उनको हार्ट अटैक आया जिस वजह से उनकी मौत हो गई वह सहसवान के रामनिवास हॉस्पिटल में दिखाने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई खबर को सुनकर पूरे शहर एवं देहात क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई लोग को अपने प्रिय नेता के अचानक आए हार्ट अटैक पर यकीन नहीं हो रहा ओमकार सिंह कई बार सहसवान विधायक रहे जनता उनसे बहुत प्यार करती थी और वो अपनी जनता से

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

 #सहसवान फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी का मामला: कार्रवाई न होने पर सभासदों ने दी धरने की चेतावनी # # # # # # # # # # # # ...
07/07/2026

#सहसवान फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी का मामला: कार्रवाई न होने पर सभासदों ने दी धरने की चेतावनी
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #सहसवान नगर पालिका परिषद, के सभासदों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है सभासदों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहसवान को सौंपे गए पत्र में बताया कि 05-07-2026 को उन्होंने थाना सहसवान में फेसबुक पेज "सहसवान का आईना" के संचालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था आरोप है कि इस पेज पर सभासदों के खिलाफ गाली व अभद्र टिप्पणी की गई थी पत्र में कहा गया है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने न तो पेज संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और न ही गिरफ्तारी की सभासदों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों में रोष व्याप्त है सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर उक्त पेज के संचालक के विरुद्ध मुकदमा व गिरफ्तारी नहीं की गई तो नगर क्षेत्र के समस्त सभासद अपने समर्थकों के साथ थाना सहसवान के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पत्र में कहा गया है कि इसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी इस दौरान सभासद शाकिर अंसारी, ज़ाकिर भाई, बंटी प्रजापति, अकरम, आलम, जफर इक़बाल, शादाब, अज़ीम, बबलू भाई,मोहम्मद इनाम,कैशु भाई,खुशीन, चंद्रपाल मौर्य सहित कई अन्य सभासदों के हस्ताक्षर व मोहर हैं सभासदों ने अपने आरोपों के समर्थन में पहले दिए गए प्रार्थना पत्र व फेसबुक पेज के स्क्रीन शॉट भी संलग्न किए हैं इसी बीच थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है उसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी दोषी किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे

आतिफ निसार ज़ैनू
दैनिक भास्कर, शाह टाइम्स

Address

Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NEWS APKI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NEWS APKI:

Shortcuts

Share