Prayag Post

Prayag Post Prayag Post is an initiative of independent journalism for the people of India. if you believe free speech support us. managed by independent journalist

16/09/2026

UPI चलाने में सरकार का योगदान जीरो है तो फिर किस बात का टैक्स?

16/09/2026

UPI का पूरा मेंटनेंस NPCI देखता है। सरकार एक कौड़ी भी देती फिर UPI पर टैक्स क्यों?

16/09/2026


UPI की कहानी
साल 2007 में मनमोहन सिंह सरकार ने बैंकिंग पेमेंट सिस्टम को एकीकृत, आसान व किफायती करने के लिए संसद से बिल पास करवाया।

2008 में रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक असोसिएशन ने मिलकर NPCI की स्थापना की। शुरुआत में इसमें 10 बैंक शामिल थे।

अप्रैल 2009 से NPCI ने काम शुरू किया।

2016 में जब NPCI ने UPI शुरू किया तो उसमें भी सरकार ने एक पैसा नहीं दिया,NPCI ने अपने सरप्लस से UPI चलाया।

शुरू से लेकर अबतक NPCI कभी घाटे में नहीं रहा, आज की स्थिति यह है कि NPCI 1500 करोड़ के सरप्लस(मुनाफे)में है।

NPCI कमाई कैसे करती है?
मुख्य कमाई पेमेंट सर्विसेज से होती है 88-94% ऑपरेटिंग रेवेन्यू यह बैंकों और पार्टनर्स से छोटे-छोटे फीस लेती है।

UPI, IMPS, NFS,NACH, AePS, BBPS, RuPay आदि पर स्विचिंग/ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग फीस। बैंक हर ट्रांजैक्शन पर NPCI को बहुत छोटी राशि देते हैं।

NPCI की सेवाओं पर मोदी सरकार 18%GST लगाती है, बिना सरकारी मदद और सब्सिडी के UPI चल रहा है लेकिन अब मोदीजी ने अमेरिका के दबाव में NPCI के UPI पर MDR (टैक्स)लगा दिया है।

आप इस वीडियो को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं

youtu.be/QpJ4KDtEmIk
-----समाप्त-----

16/09/2026

UPI Tax किसे खुश करने के लिए मोदीजी ने UPI पर टैक्स लगाया?

UPI पर टैक्स का रेट NPCI ने तय कर दिया है।क्यूआर कोड से महीने में ₹1 लाख तक लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।एक लाख स...
15/09/2026

UPI पर टैक्स का रेट NPCI ने तय कर दिया है।

क्यूआर कोड से महीने में ₹1 लाख तक लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एक लाख से ज्यादा होते ही दुकानदार कैश में चला जाएगा, कैश निकालने के लिए ATM से आपने Visa Mastercard या Rupay इस्तेमाल करना होगा।

रेलवे और पेट्रोल-डीजल जैसे कुछ खास कामों में अगर लेनदेन ₹2,000 से ज्यादा है तो ₹5 का फ्लैट शुल्क देना पड़ेगा।
मिड रेंज कार का टैंक 40 से 48 लीटर के बीच होता है टैंक फुल कराने का है तो UPI टैक्स देना होगा।
नहीं देना चाहते तो VISA MasterCard Rupay से स्वाइप कर दो या इन्हीं कार्ड से कैश निकाल कर दे दो।

2 हजार से ऊपर के लेनदेन पर 0.4% टैक्स लगेगा। यह टैक्स अधिकतम 300 रुपये प्रति लेनदेन हो सकता है।
अगर आप स्कूल में एडमिशन कराने जाते हैं और 75000 रुपये या उससे अधिक फीस जमा करते हैं तो 300 रुपये टैक्स देना होगा।

यह नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएगा।

15/09/2026

अमेरिकी कंपनियां UPI का विरोध कर रही थी तो MasterCard VISA को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने UPI महंगा कर दिया।

लेकिन आने वाले दिनों में RuPay card को भी बंद किया जाएगा, क्योंकि अमेरिकी कंपनियां इसका भी विरोध कर रही हैं।

मेरा सुझाव है RuPay को सीधे बंद करने की जरूरत नहीं है।
जैसे BSNL की हालत है वैसी ही स्थिति रुपे कार्ड की कर देनी चाहिए।

    संजय निषाद ने हवा का रुख भांप लिया है!लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता माताप्रसाद पांडेय से मुलाकात नई संभा...
14/09/2026


संजय निषाद ने हवा का रुख भांप लिया है!
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता माताप्रसाद पांडेय से मुलाकात नई संभावनाओं की तलाश है!
सूत्र बताते हैं कि जल्द ही संजय निषाद अपने पुत्रों समेत अखिलेश यादव की शरण में जा सकते हैं।
सूत्र तो यह भी दावा कर रहे हैं कि सीधे अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश की गई थी लेकिन बात बन नहीं पाई!
वैसे भी संजय निषाद को सफलता का पहला स्वाद अखिलेश यादव ने ही चखाया था। बाद में इनकी जीभ लबलबाई तो रातोंरात NDA में चले गए।
खुद कैबिनेट मंत्री बनें, एक बेटे को विधायक बनाया, दूसरे को संत कबीर नगर से सांसदी टिकट दिलवाया लेकिन समाजवादी पार्टी के पप्पू निषाद ने हरा दिया।
संजय निषाद BJP NDA में रहकर अपने परिवार के अतिरिक्त मछुआरा समाज के लिए कुछ नहीं किये। अब जहां जाते हैं पब्लिक घेर लेती है।
योगी के रामराज का खेवनहार बने थे अब खुद की नाव डूब रही है तो अखिलेश यादव की याद आयी है।

आप चाहें तो ये वीडियो देख सकते हैं।
youtu.be/uZeCBB5ABDM

12/09/2026

संजय निषाद, केवट मछुआ समाज के लिए घातक हैं। ये अपने समाज के पोलिटिकल डीलर लगते हैं लीडर नहीं।
जब जब मछुआ समाज को इनकी आवश्यकता हुई ये सबसे पहले भागे हैं। अपने और अपने पुत्रों के लिए कुर्सी सबसे पहले दिखती है।
9 सितंबर 2026 को गोंडा में विनोद सहनी की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई, बतौर मंत्री संजय निषाद ने इस परिवार की सहायता नहीं की। न कानूनी तौर पर न ही सामाजिक तौर पर।

29 मई 2026 को गाजीपुर में कमलेश बिंद का एनकाउंटर हुआ, परिवार ने कहा कि घर से उठाकर पुलिस ने गोली मार दी,कमलेश की शादी मात्र 37 दिन पहले हुई थी, कमलेश की पत्नी चीख चीखकर कहती रही कि ये हत्या है लेकिन संजय निषाद मंत्री पद पर चिपके रहे।

न तो कोई पुलिस वाला गिरफ्तार हुआ न ही जांच हुई, बतौर मंत्री संजय निषाद इस केस की जांच करवाके दोषियों को सजा दिलवाते, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाते लेकिन संजय निषाद असफल रहें

अनेकों उदाहरण मौजूद हैं जब निषाद मल्लाह समाज को संजय निषाद ने पीठ दिखाई है। जब न्याय नहीं दिलवा सकते तो फिर मंत्री पद किस काम का?
मछुआ समाज पहले भी पीड़ित था आज भी है।

-----समाप्त-----

पिछले 6 महीनों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। 7.8% प्रतिशत GDP ग्रोथ का मजा लीजिये।स्मार्...
11/09/2026

पिछले 6 महीनों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। 7.8% प्रतिशत GDP ग्रोथ का मजा लीजिये।

स्मार्टफोन सेगमेंट
2026 के पहले 5 महीनों में औसत 7.9% बढ़े। 2026 में अब तक औसत 21% की बढ़ोतरी हुई यह दुनिया में सबसे ज्यादा है।

एंट्री-लेवल फोन में 17.6% तक वृद्धि। कई मॉडल 15-24% महंगे हुए। कुछ पुराने iPhone मॉडल 20-41% तक बढ़े।

लैपटॉप सेगमेंट
औसत 40-50% बढ़े। एंट्री-लेवल लैपटॉप पहले 30,000 रुपये तक मिल जाते थे, अब 50,000 रुपये तक हो गया है।

मिड-रेंज पहले 50,000 में थी अब 80,000 रुपये तक पहुंच गई है।
कुछ मामलों में तो 100% तक वृद्धि हुई है। आगे 15-20% और बढ़ने की आशंका है।

टीवी और अन्य अप्लायंसेज
फ्रिज, AC आदि: CPI डेटा के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 में 3-5% वृद्धि।
टीवी में 3.5%। कुछ मॉडलों में 3,000-6,000 रुपये की बढ़ोतरी।

क्या इसी के अनुपात में आपकी सैलरी बढ़ी?
#महंगाई

अखिलेश यादव के साथ मूछ वाले चचा कौन हैं?इनका नाम जगदीश यादव है, झांसी के रहने वाले हैं। मुलायम सिंह यादव के समय से समाजव...
11/09/2026

अखिलेश यादव के साथ मूछ वाले चचा कौन हैं?
इनका नाम जगदीश यादव है, झांसी के रहने वाले हैं। मुलायम सिंह यादव के समय से समाजवादी पार्टी जुड़े हैं।

50 साल से उन्होंने अपनी मूछ नहीं कटवाई। इनके पिता ने कई बार कहा कि मूछ कटवा लो लेकिन मूछ वाले अंकल नहीं माने।

मैनपुरी का सीओ अशोक सिंह कुछ दिन पहले मूछो पर ताव देकर एक व्यक्ति से कहने लगा कि जाकर अखिलेश यादव को दिखा देना तो उसके जवाब में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अपने इस वयोवृद्ध कार्यकर्ता को खोज निकाला।

लखनऊ ले जाकर अखिलेश से मुलाकात करवा दी, जिसके बाद अखिलेश ने योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के सीओ अशोक सिंह पर तंज किया की उनकी मूछे तो बहुत छोटी मूछे हो तो नत्थुलाल (जगदीश यादव जैसी)। अखिलेश यादव ने जगदीश यादव को बंद लिफाफे में कुछ रुपये दिए और कहा कि मूछो का मेंटेनेंस करते रहिए।
अब झांसी में जगदीश जी के घर यूट्यूबर्स कंटेंट क्रिएटर्स की लाइन लगी है हर कोई उनका इंटरव्यू करना चाहता है।

-----समाप्त----

Address

Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prayag Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prayag Post:

Shortcuts

Share