Aap tak news channel

Aap tak news channel आप तक न्यूज चैनल

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के नाम पर सीएम की मुहर लगने के बाद उनके आवास के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात...
18/05/2023

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के नाम पर सीएम की मुहर लगने के बाद उनके आवास के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दी गई है। Karnataka- कर्नाटक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही माथापच्ची अब खत्म हो गई है। सिद्धारमैया (Siddaramaiah) का नाम कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए तय हो गया है तो वहीं डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है....

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के नाम पर सीएम की मुहर लगने के बाद उनके आवास के बाहर भारी सुरक्षाब....

18/05/2023

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। राज्य सरकार ने रबी क्रय योजना वर्ष 2023-24 में केन्द्रीयकृत क्रय प्रणाली के तहत गेहूँ के मूल्य के भुगतान सीधे कृषकों को करने तथा अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं का समयबद्ध रूप से संचालन करने हेतु अधिकारों का प्रतिनिधायन कर दिया है। कृषकों को पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से डिजिटल भुगतान कराये जाने हेतु सम्भागीय लेखा कार्यालयों में पहले की तरह ही सम्भाग स्तर पर राष्ट्रीयकृत बैंक में फीडर एकाउण्ट (बचत खाता) खोले जाने हेतु वरिष्ठ/सम्भागीय लेखाधिकारी/सहायक सम्भागीय लेखाधिकारी को अधिकृत किया है। …...

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधीन राज्य संग्रहालय लखनऊ द्वारा कल 18 मई, 2023 क...
18/05/2023

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधीन राज्य संग्रहालय लखनऊ द्वारा कल 18 मई, 2023 को अपराह्न 03ः00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्रतिमाओं एवं लघु चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी राज्य संग्रहालय लखनऊ के निदेशक डा0 आनन्द कुमार सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं एवं लघु चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी अस्थाई वीथिका, राज्य संग्रहालय में लगाई गई है। दर्शक डालीबाग स्थित प्राणी उद्यान के गेट संख्या-02 से प्रवेश कर इस प्रदर्शनी का आनन्द उठा सकते हैं। यह भी पढ़े:-

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधीन राज्य संग्रहालय लखनऊ द्वारा कल 18 मई, 2023 क...

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग के अधिकारिय...
18/05/2023

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भजन कीर्तन, रामलीला तथा रासलीला मंडलियों के रजिस्टेªशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किये जाए। उन्होंने कहा है कि हर ग्राम सभा में एक भजन मंडली का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा प्रदेश के संग्रहालयों में आगन्तुकों की संख्या बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को जागरूक किया जाए।...

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संस्कृति विभाग के अध...

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय के राज्य संदर्भ सम...
18/05/2023

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय के राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) के अभिमुखीकरण हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0 लखनऊ (एससीईआरटी) द्वारा 18 एवं 19 मई, 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में प्रातः 10 बजे से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारम्भ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी द्वारा किया जायेगा। इस कार्याशाला में अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द उपस्थित रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को शैक्षिक कार्यों में अनुसर्मथन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय के दो-दो शिक्षकों का राज्य संदर्भ समूह का गठन किया गया है। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण का तरीका बताया जायेगा।...

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ,यूपी। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय के राज्य संद...

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर ...
18/05/2023

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन की दुकानों के अपग्रेडेशन (अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र) के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों का निर्माण ग्राम सचिवालय के नजदीक ग्राम सभा की जमीन पर किया जाए, जिससे आमजन को दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं व अन्य सेवाएं एकीकृत रूप में सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सकें। इन मॉडल दुकानों में राशन कार्ड धारकों को निर्धारित तिथियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाए। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं ई-पॉस मशीन का उपयोग किया जाए।...

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ,यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आव...

कानपुर देहात,यूपी। जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव यात्री प्रतिक्षालय में संदिग्ध परिस्थि...
17/05/2023

कानपुर देहात,यूपी। जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव यात्री प्रतिक्षालय में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ लोगों को मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लग गई और युवक की शव की शिनाख्त गुलाबपुरवा के नीरज नायक के रूप में हो गई।...

कानपुर देहात,यूपी। जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव यात्री प्रतिक्षालय में संदिग्ध प.....

जैतवारडीह गॉव में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयाग...
17/05/2023

जैतवारडीह गॉव में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मानविकी विद्याशाखा के तत्वावधान में गोद लिये ग्राम जैतवारडीह, पण्डिला ग्राम,सोरॉव, में बुधवार को एकदिवसीय जागरूकता योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उ.प्र. राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि निरोगी काया के लिए योग बहुत आवश्यक है। योग खुशियों का द्वार है और प्रतिदिन 15 मिनट योग और ध्यान अवश्य करना चाहिए। …...

जैतवारडीह गॉव में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्या...

17/05/2023

प्रवेश परीक्षा के लिए करें ऑनलाईन आवेदन, बीएड में भी मौका प्रयागराज,यूपी। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रवेश सत्र 2023-24 में बीएड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को बीएड एसई ओडीएल रेगुलेशन 2021 के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। इस बार बीएड के साथ ही बीएड विशिष्ट शिक्षा में भी प्रवेश लिए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के अथक प्रयासों से विश्वविद्यालय ने इस सत्र में बीएड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश प्रारम्भ करने में सफलता पाई है। एक वर्ष से इंतजार कर रहे शिक्षार्थियों को अब अपनी रुचि के अनुसार बौद्धिक एवं विकासात्मक अक्षमता, श्रवण बाधिता एवं दृष्टिबाधिता से संबंधित विशिष्टताओं में प्रवेश का अवसर मिलेगा।...

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट प्रयागराज,यूपी। इलाहाबाद संग्रहालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूम...
17/05/2023

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट प्रयागराज,यूपी। इलाहाबाद संग्रहालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दर्शकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक संग्रहालय में प्रवेश शुल्क मुफ्त रहेगा। कोई भी दर्शक बिना टिकट के संग्रहालय का भ्रमण कर सकता है। संग्रहालय में शाम को सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर गायक भूपेन्द्र शुक्ल संगीतमय गीत, भजन की प्रस्तुति करेंगे।...

वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह की रिपोर्ट प्रयागराज,यूपी। इलाहाबाद संग्रहालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहाल...

प्रयागराज। नए यमुना पुल से दोपहर एक युवती ने कूदकर जान देने की कोशिश की। यमुना पुल के नीचे मौजूद गोताखोर मनोज निषाद ने उ...
17/05/2023

प्रयागराज। नए यमुना पुल से दोपहर एक युवती ने कूदकर जान देने की कोशिश की। यमुना पुल के नीचे मौजूद गोताखोर मनोज निषाद ने उसकी जान बचाई। मनोज ने बताया कि तेलियरगंज की रहने वाली युवती के मां-बाप इस दुनिया में नहीं है। वह झूंसी में अपने ननिहाल में रहती है।बुधवार सुबह उसकी परिजनों से झड़प हो गई। इसी से नाराज होकर वह जान देने नए यमुना पुल पहुंच गई। यमुना में उसने जैसे ही छलांग लगाई उसी वक्त मनोज ने देख लिया। अपने साथियों की मदद से उसे डूबने से पहले बचा लिया। नैनी किनारे ले गए और नैनी पुलिस को सूचना दी। नैनी पुलिस ने युवती का प्राथमिक उपचार कराकर परिजनों को सूचना दे दी है।नए यमुना पुल से कूदी युवती गोताखोर ने बचाया

प्रयागराज। नए यमुना पुल से दोपहर एक युवती ने कूदकर जान देने की कोशिश की। यमुना पुल के नीचे मौजूद गोताखोर मनोज निषा.....

मुंबई। लव, सेक्स और धोखा.. प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नुसरत भरुचा आज 38साल की हो...
17/05/2023

मुंबई। लव, सेक्स और धोखा.. प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नुसरत भरुचा आज 38साल की हो गई है। 2002 में ZeeTV के ‘किट्टी पार्टी’ सीरियल से अपना करियर की शुरूआत करने वाली नुसरत को अपनी फिल्मी करियर को बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन आगे बढ़ने के जूनून के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इतना ही नही फिल्म ‘आकाश वाणी’ के लिए नुसरत ने नॉन-वेज खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था, क्योंकि फिल्म में उनके किरदार की यह मांग थी।...

मुंबई। लव, सेक्स और धोखा.. प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली नुसरत भरुचा आज 38साल की ...

Address

Kalindipuram
Allahabad
211011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aap tak news channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aap tak news channel:

Share