29/06/2025
"लोक मंगल हेतु रिलेशनशिप डेवलपमेंट(मैत्री) का आयोजन"
सम्राट अशोक क्लब, शाखा प्रयागराज के तत्वावधान में दिनांक 29 जून 2025 को इनलाइटमेंट इंडियन स्कूल सरायपीथा, हंडिया प्रयागराज में एक मंगल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज में मानव मूल्यों, भाईचारा एवं लोगों में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक मेंहदी, स्लोगन एवं संगीत, कविता-पाठ, लोक गीत, आदि की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की विविधता, समृद्धता और एकता को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों को मंच प्रदान किया जाना है।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुरेश चंद मौर्य पूर्व ब्लाक प्रमुख हंडिया ने स्वयं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विद्रोही धनपति मौर्य ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्राट अशोक स्तंभ प्रतीक के रूप में देकर के सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरविंद कुमार मौर्य प्रदेश कोषाध्यक्ष माननीय लाल जी मौर्य राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी माननीय अवधेश कुमार मौर्य राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री माननीय मानिकचंद मौर्य एवं प्रदेश संस्कृति मंत्री माननीय बैजनाथ मौर्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।