UP Tak.Khabar

UP Tak.Khabar नमस्कार दोस्तों UPTak khar सभी का भरोसा है जो सच्चाई दिखता है 🙏 हर खबर देखिए हमारे साथ और फालो करें
(1)

हमारे साथ जुड़े और प्रयागराज से हर खबर देखिए अपराध हो भ्रष्टाचार या फिर रिश्वत का मामला हम दिखाते हैं सच जनता के साथ देखिए हमारी खबर UP tak khabar

*थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा वारण्टी 01 अभियुक्त गिरफ्तार*            थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा माननीय अति0 न्यायालय ए...
04/06/2026

*थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा वारण्टी 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा माननीय अति0 न्यायालय एन0आई0एक्ट-01 प्रयागराज द्वारा निर्गत वारण्ट/NBW मुकदमा नम्बर 6554/14 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त शैलेश कुमार तिवारी पुत्र त्रिवेणी प्रसाद तिवारी हाल पता 386/3 न्यू सोहबतियाबाग थाना जार्जटाउन प्रयागराज को उसके घर अलोपी बाग से आज दिनांक 03.06.2026 को गिरफ्तार किया गया नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण-*
शैलेश कुमार तिवारी पुत्र त्रिवेणी प्रसाद तिवारी हाल पता 386/3 न्यू सोहबतियाबाग थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 47 वर्ष ।

*सम्बंधित NBW का विवरण-*
माननीय अति0 न्यायालय एन0आई0एक्ट-01 प्रयागराज द्वारा निर्गत वारण्ट/NBW मुकदमा नम्बर 6554/14 धारा 138 एनआई एक्ट थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 राहुल कुमार साह, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 शाहीद जमाँ, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज ।

04/06/2026
प्रयागराज हत्याकांड पर चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई साउथ मलाका चौराहा स्थित बिल्डिंग में रहने वाले वीरेंद्र वैश्य, उनकी प...
03/06/2026

प्रयागराज हत्याकांड पर चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई
साउथ मलाका चौराहा स्थित बिल्डिंग में रहने वाले वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, पुत्री मनीषा व पुत्र अभिषेक की हत्या करने वाला कातिल सनी गुप्ता बेखौफ था। रविवार शाम को घटना को अंजाम देने के बाद वह बिल्डिंग से बाहर नहीं निकला।

लाशों को ठिकाने लगाने के साथ ही वह आभूषण आदि समेटता रहा। साक्ष्यों को मिटाता रहा। सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे वह घर पहुंचा और घरवालों को कई कहानी बताकर गुमराह किया।

मुट्ठीगंज निवासी रामबाबू गुप्ता का पुत्र सनी रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला। दोपहर तीन बजे तक वह वापस नहीं आया तो उसके भाई अंकित ने उसे फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसा कई बार हुआ। दुकान बंद थी और सनी फोन नहीं उठा रहा था, जिस कारण घरवाले परेशान हो गए।

गुमराह करने के लिए बनाए तरह-तरह के बहाने
रात 11 बजे तक वह नहीं आया और बार-बार फोन करने पर रिसीव नहीं किया तो उसकी तलाश शुरू हुई। घरवाले दुकान पर पहुंचे तो आसपास के कुछ दुकानदार मिले। सनी के बारे में पूछा तो कोई कुछ नहीं बता सका। देर रात लगभग 12:30 बजे घरवाले कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद घरवाले उसे खोजते रहे।

सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे सनी घर पहुंचा। घरवालों ने जब उससे पूछा तो बोला कि रात को अधिक शराब पी लिया था, इसलिए दुकान के पीछे गली में गिर गया था। फिर बताया कि रेलवे जंक्शन की तरफ गया था। बाएं हाथ में लगी चोट के बारे में पूछा तो बोला कि कुत्ते ने दौड़ा लिया था, जिस कारण गिरने से चोट लगी।

करीब आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस को सनी के वापस घर आने की जानकारी दी गई। दोपहर में सनी साउथ मलाका चौराहे पर पहुंचा, लेकिन दुकान नहीं खोली। कुछ दुकानदारों ने उससे बाएं हाथ में पट्टी बांधने का कारण पूछा तो उनसे बोला कि कुत्ते ने काट लिया है।

मंगलवार शाम वीरेंद्र और उनके परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो देर रात सनी गुप्ता का नाम सामने आ गया। इसके बाद उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि रविवार शाम चारों की हत्या के बाद वह बिल्डिंग से बाहर नहीं निकला।

वह शवों को ठिकाने लगाने के साथ ही आभूषणों को बैग में भरने और साक्ष्यों को नष्ट करने में लगा रहा। इसके बाद स्नान किया। खुद के कपड़े पर खून लगा था, जिस कारण उसे पानी की टंकी में डालकर वीरेंद्र का कपड़ा पहनकर बाहर निकला था।

लापरवाही में दो चौकी प्रभारी निलंबित
चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने साउथ मलाका चौकी प्रभारी रोहित गौड़ व सूरजकुंड चौकी प्रभारी मुलायम यादव को निलंबित कर दिया। एसआई रोहित गौड़ पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद भी इतनी बड़ी वारदात होना और इसकी भनक तक न लगना, कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करता है।

वहीं, रविवार रात नाइट ड्यूटी में एसआई मुलायम यादव थे। अंकित गुप्ता ने सनी की गुमशुदगी की तहरीर उन्हें ही दी थी। आरोप है कि अगर एसआई ने इसे गंभीरता से लिया होता तो संभवत: उसी दिन पूरे मामले का राजफाश हो जाता।

हालांकि, दूसरी तरफ लोगों का यह भी कहना है कि चंद घंटे बाद ही सनी घर वापस आ गया था, जिस कारण पुलिस को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। बिल्डिंग के भीतर क्या हुआ, इसकी जानकारी तो दुकानदारों को भी नहीं हुई थी। मंगलवार दोपहर दुर्गंध उठने पर ही पूरा घटनाक्रम सामने आया था।



Prayagraj Social Hub UP Police India TV UP Gram @टॉप फ़ैन

03/06/2026

जय श्री राम आशीर्वाद प्राप्त करें

चित्रकूट ब्रेकिंग -- चित्रकूट में 7 साल के मासूम अंकुर कि निर्मम हत्या , हत्या से समूचे इलाके में हड़कम , लोगों में दहशत ...
02/06/2026

चित्रकूट ब्रेकिंग -- चित्रकूट में 7 साल के मासूम अंकुर कि निर्मम हत्या , हत्या से समूचे इलाके में हड़कम , लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त , लोहे कि रॉड से मासूम के सर में हमला मौके पर हुई मासूम कि मौत , गुस्साए परिजनों ने थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह पर गंभीर आरोप लगाया, परिजनों का आरोप है कि prv द्वारा थाना प्रभारी राम सिंह को सूचना देने के बाद भी घंटों देर से पहुंचे घटना स्थल पर, आखिर प्रभारी पर क्यों नहीं हुआ एक्शन,SP #चित्रकूट ने तत्काल घटना स्थल का किया था निरीक्षण, परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस पर हमको नहीं है भरोसा, कभी भी आरोपी कर सकते हैं घटना, और SP चित्रकूट बड़े अफसर थाना प्रभारी पर कब करेंगे बड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को बड़े अफसरों से बड़ी उम्मीद है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है।



UP Tak.Khabar
UP Police
India TV

02/06/2026

कथा समापन के बाद
प्रयागराज के बेनीगंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आप लोग पहुंचे भागवत चौराहा बेनीगंज
RD गार्डन के पास


प्रयागराज में शुक्रवार की शाम 2 हजार से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों ने करीब ढाई घंटे प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक और अन्य भ...
30/05/2026

प्रयागराज में शुक्रवार की शाम 2 हजार से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों ने करीब ढाई घंटे प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने कहा- आज कॉकरोच प्रयागराज की सड़कों पर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा धांधली हो रही है।- छात्रों ने कहा, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा संस्थाओं और परीक्षा सिस्टम से उठ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी एक परीक्षा को लेकर नहीं, बल्कि हमारी लड़ाई पूरे सिस्टम के खिलाफ है।
छात्रों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि ये हमारी अपनी लड़ाई है, हमें खुद ही यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने 12 जून को “लखनऊ चलो” आंदोलन का ऐलान किया। यह भी कहा कि 30 मई को एक रिमाइंडर ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी को और एक ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

छात्रों की 4 मांगें-
* यूपी दरोगा भर्ती का स्कोर कार्ड जारी किया जाए।
* लेखपाल परीक्षा रद्द की जाए।
* भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया जाए।
* पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
2 ACP, 200 पुलिस कर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी
हालात को संभालने के लिए चार थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। इनमें दो ACP, 200 पुलिस कर्मी और क्विक रेस्पांस टीम भी शामिल थी। ड्रोन से निगरानी की गई।

यह प्रदर्शन संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में हुआ। संयोजक पंकज पांडेय ने कहा- हमारा उद्देश्य युवाओं की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। हमारा विरोध किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग के लिए है। मेहनत कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कमाल हो गया
30/05/2026

कमाल हो गया

28/05/2026

देश के विधायक सांसद और नेताओं को अपने ऊपर हो रहे सरकारी खर्च सैलरी बंद कर देनी चाहिए देश हित मे

*हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार* थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थान...
25/05/2026

*हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 61/26 धारा 85/103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त शाह मोहम्मद पुत्र स्व0 सदलु नि0 बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 25.05.2026 को फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाली रोड पर महुआ के बगीचे के पास बहद ग्राम फतेहपुर घाट से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 24.05.2026 को अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी थी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*-
शाह मोहम्मद पुत्र स्व0 मो0 सदलू वर्ष नि0 ग्राम बमरौली थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज उम्र करीब 38 वर्ष

*सम्बन्धित अभियोग का विवरण*-
मु0अ0सं0 61/26 धारा 85/103(1) बी0एन0एस0 थाना पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*-
1. नि0 अविनाश कुमार थाना प्रभारी पूरामुफ्ती, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. व0उ0नि0 अर्जुन सिंह थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अंकित कुमार, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 अब्दुल सलाम, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. रि0का0 कृष्णा गौड़, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. रि0का0 श्याम कन्हैया सरोज, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. रि0का0 गुलशन, थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज ।

Address

सिविल लाइंस अशोक नगर
Allahabad
211100

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Tak.Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UP Tak.Khabar:

Share