NAC News channel

NAC News channel उत्तर प्रदेश

31/07/2023

।। प्रयागराज मे कावड़ियों/श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में सोमवार को सावन मास के अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, डीसीपी गंगापार श्री अभिषेक भारती, डीसीपी श्री अभिनव त्यागी ने दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों, कांवड़ यात्रा मार्गो, मनकामेश्वर मंदिर, पड़िला महादेव मंदिर पर कावड़ियों/श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

।। प्रयागराज से राजेश शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़ गंगापार।।

25/07/2023

जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेश पर बालिका के शव को कब्र से खुदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।।

बता दें कि पूरा मामला सोरांव तहसील के होलागढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर अकबर पंडित का पूरा गांव से है जहां के मोतीलाल सरोज पुत्र स्वर्गीय जोखू लाल सरोज की 10 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी की विगत दिनों विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते दर्दनाक मृत्यु हो गई थी दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जहां विद्युत विभाग के अधिकारियों व ग्राम प्रधान व पप्पू मिश्रा आदि के धमकी और दबाव बस परिजनों ने शव को कुरेशर घाट नवाबगंज थाना क्षेत्र में दफन कर दिया था न्याय की आस में परिजन अधिकारी प्रयागराज का दरवाजा खटखटाया जहां से जिलाधिकारी के आदेश पर दिनांक 24/7/2023 को एसीपी सोरांव शैलेंद्र सिंह होलागढ़ थाने के थाना प्रभारी संदीप कुमार के साथ पहुंचकर कुरेश्वर घाट से दफन शव को निकलवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जहां परिजनों ने अब न्याय की आस जगी है गौरतलब है कि यदि आज
बालिका का शव न खुद वाया जाता तो कुरेश्वर घाट पर बाढ़ का पानी आ जाने से अगले दिन
शव खुदवाया जाना मुश्किल ही हो जाता।

।। प्रयागराज से राजेश शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़ गंगापार।।

30/06/2023

।। प्रयागराज के भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का निकला पैदल मार्च ।।

।। प्रयागराज से मंडल रिपोर्टर कमल शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

11/06/2023

।। प्रयागराज के नवाबगंज के उमेश चंद के साथ हुई घटना हरियाणा की किसी कंपनी में एक कार्य करते थे और कंपनी वालों ने इनको पैसा भी नहीं दिया और वहां से वापस कर दिया क्या है मामला सुनते हैं उन्हीं की जुबानी ।।

।। प्रयागराज से अवधेश कुमार की रिपोर्ट NAC न्यूज़ गंगापार।।

03/06/2023

।। बाल संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहा सोराम हाईवे के बगल बना गुलाब जायका रेस्टोरेंट ।।

बाल संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहा हाईवे के बगल बना गुलाब जायका रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कों से काम कर रहे है , वही से live विडियो

।। प्रयागराज से राजेश शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़ गंगापार।।

29/05/2023

।। होलागढ़ के राजापुर चौबारा में P M किसान लाभार्थी संतृप्ति करण का आयोजन किया गया।।

।। प्रयागराज से राजेश शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़ गंगापार।।

15/05/2023

।। प्रयागराज के धूमनगंज थाने का मामला , कुछ दबंग लोगो ने किया अवैध कब्जा , पीड़ित का बाइट ।।

।। प्रयागराज से दिनेश यादव के साथ राजेश शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

11/05/2023

।। मूरतगजं में क्षेत्राधिकारी चायल के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों की कि गयी सघंन चेकिंग ।।

जनपद कौशाम्बी के थाना संदीपन घाट क्षेत्र के कस्बा मूरतगजं में 11
मई कि शाम क्षेत्राधिकारी महोदय चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह
के नेतृत्व में थाना प्रभारी संदीपन घाट दिलीप कुमार सिंह जी पुलिस चौकी प्रभारी मूरतगजं गौरव त्रिवेदी जी ने हमराहियों सहित कस्बा मूरतगजं में जीटी रोड़ हाईवे पर फोर व्हीलर और टू व्हीलर कि संघन चेकिंग करते हुए गाडियों कि जाचं करते नजर आऐ यह वाहन चेकिंग नगरपालिका परिषद भरवारी के चुनाव के मददेनजर मतगणना के 24 घंटे पहले से वाहनों की चेकिंग की गई और मूरतगजं में फ्लागं मार्च करते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लेते नजर आऐ मूरतगजं क्षेत्र में पुलिस कि चहलकदमी से शान्ति व्यवस्था कायम हैं )।।।

।। कौशाम्बी मूरतगजं से नसीम राईन की रिपोर्ट NAC न्यूज़ चैनल ।।

।। ललितपुर रेलवे स्टेशन के शौचालय से बरामद हुआ शव ।।ललितपुर मामला जनपद ललितपुर के रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे स्टेशन क...
10/05/2023

।। ललितपुर रेलवे स्टेशन के शौचालय से बरामद हुआ शव ।।

ललितपुर मामला जनपद ललितपुर के रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर बंद पड़े शौचालय से एक पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई गैस कटर से शौचालय का गेट काटने के बाद शव को बाहर निकाला गया शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जिसके प्रयास जीआरपी ने शुरू कर दिए हैं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 एवं 3 पर बने शौचालय से आ रही बदबू के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था दोपहर करीब 12:00 बजे सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची गेट खोल कर अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन गेट अंदर से बंद था जिसके बाद गैस कटर मंगाकर गेट को काटकर जैसे ही पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो वहां कई दिन पुराना शव पड़ा मिला अंदर से बदबू आ रही थी शव की पहचान तक करना मुश्किल हो रहा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा देर शाम शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जीआरपी शिनाख्त कराने में लगी रही।
शव को कुतर डाला चूहों ने
जीआरपी के मुताबिक शौच क्रिया के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है शव के कई हिस्सों को चूहों ने कुतर डाला काटने के निशान भी कई जगह है चेहरे को भी
कुतरने के निशान नजर आ रही हैं फिलहाल जीआरपी ने जांच के लिए 3 से 4 दिन पुराने सीसीटीवी कैमरो को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

।।ललितपुर से विशाल संज्ञा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

02/05/2023

।। प्रयागराज में सीएम योगी ने भरी हुंकार हमने तो सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ काम किया है।।
हमने कब जाति, धर्म, मजहब के आधार पर किसी के साथ भेदभाव किया। हमने कभी तुष्टिकरण को प्रोत्साहित नहीं किया, जो इसे प्रोत्साहित करते थे वही भेदभाव, बंटवारा करते थे ।

।। प्रयागराज से (मंडल रिपोर्टर )कमल शुक्ला की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

30/04/2023

।। दिल्ली मे सरकार और नगर निगम के सभी स्कूलों में दिल्ली सरकार के द्वारा मेघा पी टी एम का एक साथ आयोजन किया गया ।।

आज दिनांक 30.4.2023को दिल्ली सरकार और नगर निगम के सभी स्कूलों में दिल्ली सरकार के द्वारा मेघा पी टी एम का एक साथ आयोजन किया गया जिसमे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक/टीचर के बीच में संवाद किया गया। और विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य के बारे में भी संवाद किया गया।

।। दिल्ली से लक्ष्मी नारायण गुप्ता की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

30/04/2023

।। कानपुर नगर के ग्राम बारी गांव में प्रधानमंत्री जी के मन की बात चैनल का ऐतिहासिक हंड्रेड लाइव प्रोग्राम का सीधा प्रसारण ।।

विकासखंड भीतरगांव जनपद कानपुर नगर के ग्राम बारी गांव में प्रधानमंत्री जीके मन की बात चैनल का ऐतिहासिक हंड्रेड लाइव प्रोग्राम का सीधा प्रसारण माननीय विधायक जी के आदेशानुसार उनके विशिष्ट प्रतिनिधि श्रीमान नीलेश सिंह गुड्डू भैया द्वारा प्रशांत रेस्टोरेंट गेस्ट हाउस में एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया जिसमें काफी संख्या में भीड़ देखी गई इस लाइव प्रसारण में माननीय प्रधानमंत्री जी ने जनता से सीधे बात की व उनकी उपलब्धियों के बारे में अपनी राय जनता से साझा की व उनके हालचाल भी लिए और कहा कि इसी प्रकार कुशल नागरिक अपने अपने क्षेत्र में कुछ नया देशहित व्यवसाय स्वरोजगार स्टार्टअप करना चाहे कर सकते हैं जल संरक्षण शिक्षा स्वच्छता के क्षेत्र में निशुल्क काम करने वालों का भी नाम रोशन किया जाएगा ।

।। कानपुर नगर से कैमरामैन लल्लन सिंह की रिपोर्ट NAC न्यूज़।।

Address

Balshan Chauraha
Allahabad
211001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAC News channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share