DIL KHOL KE

DIL KHOL KE Channel ko like subscribe करें और Kisi Bhi Video Per Apne Comments Dena Na Bhule.

https://youtu.be/tOdJlNKqulsDrishyam 2 Trailer released.
17/10/2022

https://youtu.be/tOdJlNKquls

Drishyam 2 Trailer released.


7 years after the case related to Vijay Salgaonkar and his family was closed, a series of unexpected events bring a truth to light that threatens to change e...

वाद्य यंत्र संतूर को भारतीय संगीत में पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध संतूर वादक, गायक व संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का निध...
10/05/2022

वाद्य यंत्र संतूर को भारतीय संगीत में पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध संतूर वादक, गायक व संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन।

इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में संगीत दिया जैसे फासले, चांदनी, लम्हे, डर, झनक झनक पायल बाजे, सिलसिला।

ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें।
🙏 ओम शांति🙏

07/02/2022

We Will Always Miss You Lata Ji🌺🙏🌺

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धिय...
06/02/2022

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

आज 6 फरवरी 2022 को कैंडी अस्पताल मुंबई में इस महान हस्ती का निधन हो गया। हिंदी संगीत जगत में ऐसी शख्सियत दोबारा नहीं आएगी।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की लता दीदी की आत्मा को शांति दें, और उनकी सभी चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
🙏 ओम शांति🙏

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏सिद्धार्थ शुक्ला (जन्म: १० दिसंबर १९८०) मुंबई के एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्होंने २००८ के शो ...
02/09/2021

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

सिद्धार्थ शुक्ला (जन्म: १० दिसंबर १९८०) मुंबई के एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्होंने २००८ के शो बाबुल का आंगन ना के द्वारा अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें लव यू जिंदगी, बालिका वधु और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में भाग ले चुके है| २०१४ में, शुक्ला ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सहायक भूमिका में अपनी फिल्मी पेशा की शुरुआत की।

केवल 40 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मुंबई में उनका निधन हो गया जिससे फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस भी गहरे सदमे में है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 😥😥😥अनुपम श्याम (२० सितंबर १९५७ – ८ अगस्त २०२१) एक भारतीय अभिनेता थे जो मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों...
09/08/2021

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि 😥😥😥

अनुपम श्याम (२० सितंबर १९५७ – ८ अगस्त २०२१) एक भारतीय अभिनेता थे जो मुख्यतः बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाते थे।
प्रतापगढ़ से स्कूली शिक्षा के बाद अवध विश्वविद्यालय से स्नातक करने और फिर लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई करने वाले अनुपम श्याम ने दिल्ली के श्रीराम सेन्टर रंगमंडल में काम किया जिसके बाद वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के रंगमंडल में लंबे समय तक काम किया।

अनुपम श्याम कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया जिसकी शुरुआत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द लिटिल बुद्धा’ से की। उसी दौरान उन्होंने चर्चित निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ साइन की जिसमें उनका किरदार बाबा घनश्याम का था। उन्होंने एक फ्रेंच फिल्म ‘जया गंगा’ भी की। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में उन्होंने एक अहम चरित्र को अंजाम दिया जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाया करता है।

अनुपम ने एक और विदेशी फिल्म ‘द वारियर’ भी की जिसके मुख्य किरदार में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान हैं। चर्चित अभिनेता रौशन सेठ के साथ उन्होंने निर्देशक महेश मथाये निर्देशित ब्रिटिश फिल्म ‘थ्रेड’ में काम किया जिसमें उनकी भूमिका एक ऋषि मुनि की है जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।

अनुपम श्याम ने ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’ और ‘रक्तचरित’ जैसी चर्चित फिल्में भी कीं। हल्ला बोल में उनके सह अभिनेताओं में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर शामिल थे।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ उन्होंने एक फिल्म ‘परजानिया’ की जिसकी कहानी दंगे पर आधारित है। उन्होंने अभिनेता यशपाल के साथ हाल में एक फिल्म ‘दास कैपिटल’ की जो अभी फिल्म समारोहों में दिखायी गई।

उनकी आने वाली फिल्मों में ‘प्रणाम वालेकुम’ और ‘दुबई रिटर्न’ हैं। ‘दुबई रिटर्न’ में उनके सह कलाकार अभिनेता इरफान खान थे।

उनके बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, बलराज साहनी और इरफान खान और पसंदीदा फिल्म हाल में रिलीज हुई ‘पान सिंह तोमर’ थी।

दिलीप कुमार (11 दिसंबर, 1922 - 7 जुलाई 2021) जन्म का नाम: यूसुफ़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत...
07/07/2021

दिलीप कुमार (11 दिसंबर, 1922 - 7 जुलाई 2021) जन्म का नाम: यूसुफ़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है।

दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है, त्रासद या दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें 'ट्रेजिडी किंग' भी कहा जाता था।

उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।

08/06/2021

ट्वेल्थ के बोर्ड एग्जाम कैंसिल होने पर मोदी जी और छात्रों की प्रतिक्रिया।

ऐसे ही और भी वीडियो देखने के लिए हमारे पेज को लाइक करें।

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994...
30/05/2021

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे।

एक ना एक दिन इस महामारी का अंत होना निश्चित है क्योंकि कुछ भी सदैव नहीं रहता ऐसा स्वयं प्रकृति का नियम है।हो सकता है हम ...
11/05/2021

एक ना एक दिन इस महामारी का अंत होना निश्चित है क्योंकि कुछ भी सदैव नहीं रहता ऐसा स्वयं प्रकृति का नियम है।
हो सकता है हम में से कुछ लोग वो दिन ना देख पाए लेकिन जो भी बच गए हों उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध है कि जाति, धर्म, राजनीति, आरक्षण, हिंदू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे इत्यादि पर लड़ने के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, भाईचारे, हॉस्पिटल, ऑक्सीजन आदि के लिए लड़े।
क्योंकि हम नहीं चाहते कि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस वेदना को दोबारा सहन करें।

Address

Allahabad
211003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIL KHOL KE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DIL KHOL KE:

Share