14/09/2026
प्रयागराज में मां गंगा सफाई एवं जागरूकता अभियान के तहत बजरंग घाट पर 422वें रविवार स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शैलेश प्रजापति के नेतृत्व में समर्पित गंगासेवकों ने मिलकर घाट की व्यापक सफाई की और वहां मौजूद श्रद्धालुओं को गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस सफाई अभियान के दौरान देव विनायक द्विवेदी, दीपक दुबे, अनुरोध शुक्ला, अमित मिश्रा, शिवांश शुक्ल और राकेश पांडेय समेत कई लोगों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। अभियान के संस्थापक और संरक्षक गंगासेवक अरुण शुक्ला ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गंगा मां की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नदियों में कचरा न फेंकने का संकल्प लेने का भी आग्रह किया।