Samachar UP

Samachar UP गांव-गांव की खबर, शहर-शहर का हाल
Samachar UP - पूर्वांचल का सबसे देसी न्यूज चैनल

उत्तरप्रदेश की राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक सम्पदा किसी से छुपी नहीं है, हमारी कोशिश है कि हम आपको उन तमाम चीजों से समय-समय पर रूबरू करवाएं जो आपको जानना जरूरी है।

30/08/2026

प्रयागराज की पुण्य धरा पर श्री लेटे हनुमान जी महाराज के पावन गंगा स्नान के दिव्य अलौकिक दर्शन।

25/08/2026

UPSSSC के अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- UPSSSC के अभ्यर्थी हमसे मिले हैं। हमने सभी छात्रों की समस्याओं को सुना है और UPSSSC के चेयरमैन से बात की है। इन सभी छात्रों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए...हमारी सरकार युवाओं के साथ खड़ी है...”

25/08/2026

यह वीडियो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के अंदर अस्पताल कैंपस का है। बारिश का पानी कमर तक पहुंच गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

25/08/2026

लखनऊ में UPSSSC की अनियमितताओं के खिलाफ सैकड़ों छात्र-छात्राएं जुटे हैं। छात्रों में व्यापक नाराजगी है। वे आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर वेटिंग लिस्ट लागू करने की मांग रखेंगे।

01/08/2026

यूपी विधानसभा सत्र से पहले राज्यपाल से सीएम योगी ने शिष्टाचार भेंट की...

प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 9.30 बजे एक अनियंत्रित अनुबंधित बस ने कई लोगों को स्पीड में रौंदते हुए टक्...
01/08/2026

प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 9.30 बजे एक अनियंत्रित अनुबंधित बस ने कई लोगों को स्पीड में रौंदते हुए टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घटना नैनी के सरगम चौराहे पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सड़क किनारे मौजूद लोगों से जा टकराई।

01/08/2026

#जौनपुर

शाही पुल से किशोरी ने गोमती में लगाई छलांग

⏩ 17 वर्षीय किशोरी मां के साथ दवा लेने जा रही थी।

⏩ ई-रिक्शा रुकवाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी।

⏩ घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

⏩ मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

⏩ पुलिस और गोताखोर तलाश अभियान में जुटे हैं।

⏩ मामला कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल का है।

01/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में रूचिका सिंह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।

रूचिका सिंह अपने नए वीडियो में कहती है, 'मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं।' रूचिका ने इसे अपनी 'पहली और आखिरी गलती' बताते हुए कहा, 'मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।'

Address

Allahabad Fort
Allahabad
211005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar UP:

Shortcuts

Share