Daring truth

Daring truth ॥ सत्यम् एव जयते ॥ सत्य धर्माय दृष्टये ।।
Truth for transformation
(1)

11/09/2026

भारत के नेता और राजनीतिक दल जिस तरीके से भीम राव अम्बेडकर को आगे कर के गांधी के दर्शन और विचारधारा को दबाने का प्रयास कर रहे है ये अब धीरे धीरे जगजाहिर हो रहा है। सिर्फ एक दल नहीं सभी दल इस काम में लगे हुए है एक समय गांधी जी का पर्याय माने जानी वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी अब अपने अंबेडकर प्रेम में उनको और उनके विचारों को भूलती जा रही है। गांधी उपनाम प्रयोग करने मात्र से कोई उनके जैसा नहीं हो जायेगा उसके लिए भारत को समझना होगा और ये भी पहचानना होगा की आप के आस पास जो चांडाल चौकड़ी है केवल वही या उनकी बातें मात्र भारत नहीं है। भारत का राष्ट्रपिता गांधी जी को सिर्फ इसलिए नहीं कहा गया क्योंकि स्वतंत्रता के समय वो सबसे बड़े नेता थे अपितु इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने भारत की आत्मा को समझा था। डॉक्टर अंबेडकर का सम्मान करना अनुचित नहीं है पर उसके लिए गांधी के आदर्शो को भूला देना बिल्कुल गलत है। आज कल गांधीजी या तो केवल 2 अक्टूबर को याद आते है या फिर भारतीय मुद्रा के लिए।
Indian National Congress Bharatiya Janata Party (BJP) Rahul Gandhi Narendra Modi

05/09/2026

एक कहावत है की दुनियां में अपने दुख से कोई दुखी नहीं है पड़ोसी दुखी क्यों नहीं है इसलिए दुखी है। वैसे ही ये लोग है इन लोगों को इस बात की चिंता नहीं है की इनके समाज के लोग क्यों मेहतर का काम कर रहे हैं इन लोगों को ये चिंता है की दूसरे समाज का व्यक्ति ये काम क्यों नहीं कर रहा है हम उससे ये करवाएंगे। मूर्खता की भी एक सीमा होती है राजनीतिक संरक्षण पाकर ये एक अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है। किसी भी समाज या वर्ग का अपमान करना उचित नहीं है फिर वो आप का अपना वर्ग हो या किसी और का, दूसरों के घरों पर पत्थर मारने से अपना घर मजबूत नहीं हो जाता महाशय।
वीडियो फेसबुक पर किसी की id पर मिला है उसको उचित आभार के साथ आप सभी के अवलोकनार्थ और विचारार्थ प्रेषित है
https://www.facebook.com/share/v/1H2mh3g1iH/

गलती से एक सही काम करने के बाद सौ मूर्खताएं न करे तो वो युवराज की कांग्रेस कहाँ से कही जाएगी Indian National Congress Ra...
30/08/2026

गलती से एक सही काम करने के बाद सौ मूर्खताएं न करे तो वो युवराज की कांग्रेस कहाँ से कही जाएगी Indian National Congress Rahul Gandhi

29/08/2026

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता Omprakash Rajbhar का आरक्षण पर दिया गया बयान काफी हद तक सही है कम से कम जो सक्षम हो गए है उन्हें तो आरक्षण अपने ही जाति के अन्य लोगों के लिए छोड़ देना चाहिए। पर जो साधन और सुविधा संपन्न है वही लोग अपनी जाति के जरूरतमंद लोगों का हक मार रहे है।

22/08/2026

उत्तर प्रदेश के एक उप मुख्यमंत्री महोदय जिन लोगों को लाकर प्रेस कांफ्रेस कर रहे है ये लोग बहुत संभावनाएं है की इनके द्वारा ही प्रायोजित थे जो पुराने आंदोलन को तोड़ने के लिए खड़े हुए थे और यही लोग कल जंतर मंतर पर हो रहे आरक्षण सुधार आंदोलन को भी तोड़ने के लिए ही आगे लाये गये है। कल तक बागी तेवरों के साथ दहाड़ने वाले ये तीन लोग अगर आज मिमिया रहे है तो इसका सिर्फ एक ही निष्कर्ष हो सकता है की ये सभी सर्कस के शेर थे।




#आरक्षण_हटाओ_देश_बचाओ
#आरक्षण_मुक्त_भारत
#जंतर_मंतर_चलो
#मेधा_का_हक




11/08/2026

Rahul Gandhi एक तरफ तो युवा सम्मेलन कर रहे है वही दूसरी तरफ उन्हीं के एक सहयोगी दल द्वारा शासित प्रदेश में छात्र आंदोलित है। इस पर भी कुछ बोलिए युवराज Indian National Congress

01/08/2026

इस छोटे से फेसबुक पेज को आप लोगों का इतना स्नेह मिला है इसीलिए हमने 10 वर्ष पूरे किए, इसके लिए आप सभी को कोटि कोटि धन्यवाद🎈🎉 आप लोगों के बिना यह संभव नहीं था। हम आगे भी आप लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। एक बार पुनः धन्यवाद 🙏

27/07/2026

आरक्षण की समीक्षा क्यों जरूरी है?
👉 जो इसके उचित हकदार है ये उन तक पहुँचता ही नहीं है। आज भी देश भर में बहुत से ऐसे परिवार है जो गरीबी और भुखमरी में जीवन यापन कर रहे है, क्यों...सिर्फ इसलिए की उन्हीं की जाति और वर्ग का कोई साधन और सुविधा संपन्न परिवार उसका लाभ ले रहा है और लगातार ले रहा है, जो जरूरतमंद है वो आज भी संघर्ष ही कर रहे है।
👉 बहुत ही कम और कभी कभार माइनस अंकों वालों का भी चयन हो रहा है, यहां कम से कम एक निर्धारित मापदंड होना चाहिए ताकि संतोषजनक योग्यता के साथ ही व्यक्ति किसी पद पर पहुंचे।
👉 सामाजिक असमानता को कम करने के लिए शुरू किया गया आरक्षण आज सामाजिक भेदभाव का सबसे बड़ा कारण है, कोई आपको आपकी जाति, धर्म या वर्ण को लेकर भेदभाव करें न करे आप आरक्षित है इसलिए आपके अंदर प्रतिभा होते हुए भी प्रथमदृष्टया आप आरक्षण से सफल हुए है यही कहा जाएगा।
👉 संविधान निर्माण के समय आरक्षण के समर्थकों ने ( जिसमें बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर भी थे) ने कहां था की इस व्यवस्था की एक अंतराल के बाद समीक्षा होनी चाहिए।
👉 आरक्षित वर्ग विशेष में भी कुछ जातियों का एकतरफा आधिपत्य सा जान पड़ता है जो की इतनी संपन्न हो चुकी है कि असल मायनों में अब इसकी जरूरत से ऊपर उठ चुके है पर ये लोग बाकी जातियों के लिए उनका हक छोड़ ही नहीं रहे है, राजस्थान की मीणा जनजाति इसका उदहारण हैं।
👉 चुनाव आते ही राजनीतिक दल जनसंख्या में अधिक जातियों के आरक्षण को बढ़ा कर अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने के जद्दोजहद में लग जाते है और असल हकदार को उसका हक मिल ही नहीं पाता।


Daring truth

26/07/2026

Cockroach Janta Party और उसके सदस्यों को चाहिए की अब पंजाब और कर्नाटक में हुए पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष करे, अन्यथा आम जनता के द्वारा मिले समर्थन के प्रति ये विश्वासघात होगा।
Rahul Gandhi को भी चाहिए की कर्नाटक में हुए पेपर लीक पर सख्त कार्यवाही करे वहां तो सरकार भी इन्हीं के दल की है और शिक्षा मंत्री को हटाना भी इन्हीं के हाथों में है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को चाहिए की जितना धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ उग्र बयान वो दे रहे थे अब पंजाब पर भी ध्यान दे ले थोड़ा।

छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया त्यागपत्र। प्रधानमंत्री Narendra Modi  जी ने मौके क...
25/07/2026

छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया त्यागपत्र। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने मौके की नजाकत को समझते हुए एक बड़ा ही जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लिया है, जिम्मेदारी तय करना बहुत आवश्यक है और इस त्यागपत्र के स्वीकार होते ही अन्य मंत्री और अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। भले ही प्रत्यक्ष तौर पर आप पेपर लीक जैसे कृत्य में शामिल नहीं है पर आपके मंत्रालय के अधीन ये गुनाह हुआ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी ही चाहिए .....खैर देर आये दुरुस्त आए

Address

Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daring truth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share