07/02/2024
नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज को मिली जगद्गुरु की उपाधि दी गयी ।पूरे वैदिक मंत्रोचार के साथ आज संगम क्षेत्र में पट्टाभिषेक किया गया। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने के लिए साधु संतों के द्वारा यह कार्य किया गया है। पट्टाभिषेक के बाद नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रसार प्रसार के लिए आज मुझे यह उपाधी मिली है ।इस पद के माध्यम से भारत में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जाएगा।