Ujagar Post

Ujagar Post Ujagar Post is a weekly leading newspaper...

Aarambh Ka Ant Ho Jana Naya Saal Hai … ! Ginti Ka number Badal Jana Naya Saal Hai … ! Vartmaan Ka Etihaas Ban Jana Naya ...
31/12/2014

Aarambh Ka Ant Ho Jana Naya Saal Hai … ! Ginti Ka number Badal Jana Naya Saal Hai … ! Vartmaan Ka Etihaas Ban Jana Naya Saal Hai … ! Udye hote huye Suraj Ka Dhal Jana Naya Saal Hai … ! Khil Ke Phool Ka Daal Se Utar Jana Naya Saal Hai … ! De K Janam Maa Ka Aanchal Mamta Se Bhar Jana Naya Saal H Ek Dard Bhool Kar Sukh Ko Pehchan Jana Naya Saal Hai...

( UJAGAR POST KI TARF SE SABHI MITRO KO NAV VERSH KI SUBHKAMNA )

केशरी नाथ त्रिपाठी  बिहार के नए राज्यपाल.........पटना: वरिष्ठ बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी...
27/11/2014

केशरी नाथ त्रिपाठी बिहार के नए राज्यपाल.........

पटना: वरिष्ठ बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई गई। राजभवन में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोषित ने त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पास बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह डॉ डीवाई पाटिल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया।

त्रिपाठी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव और विधान परिषद में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी, कई मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संविधान विशेषज्ञ त्रिपाठी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था और उन्होंने 1956 से 2014 तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की। वह तीन बार- 1991, 1997 और 2002 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। बिहार के राज्यपाल की शपथ लेने के बाद त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि वह जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, जहां भी जरूरी होगा, मैं सरकार को सलाह दूंगा और मार्गदर्शन करूंगा। जब उनसे पूछा गया कि वह बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कैसे अपने समय का बंटवारा करेंगे, उन्होंने कहा, यह कोई समस्या नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चेन्नई सुपरकिंग्स को अयोग्य घोषित करना चाहिए...नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल क...
27/11/2014

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चेन्नई सुपरकिंग्स को अयोग्य घोषित करना चाहिए...

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सख्ती से कहा, अब हमारे सामने सारे तथ्य मौजूद हैं, और अब कार्रवाई का वक्त है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहते हुए यह भी कहा कि उसका (सुप्रीम कोर्ट का) मानना है कि आईपीएल की फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपरकिंग्स को आगे किसी भी जांच के बगैर डिसक्वालिफाई कर दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने टीम की मालिक इंडिया सीमेंट्स के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। और पूछा है कि इसमें श्रीनिवासन परिवार की कितनी हिस्सेदारी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से भी कहा कि क्यों न बीसीसीआई के ठीक ढंग से चुनाव कराए जाएं और जिन लोगों पर सवाल उठे हैं, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए।

UPSC परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार: सर्वोच्च न्यायालयसर्वोच्च न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग की 24 अगस्त को होने जा रही प...
23/08/2014

UPSC परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार: सर्वोच्च न्यायालय
सर्वोच्च न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग की 24 अगस्त को होने जा रही प्रारंभिक परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायालय ने आज इस संबंध में याचिका खारिज कर दी। याचिका में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूट टेस्ट को लेकर विवाद के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने और इसके लिए नई तारीख घोषित करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इससे इंकार करते हुए 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कोई भी फेरबदल करने से इंकार किया।
गौरतलब है कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने सी-सैट हटाने की मांग को लेकर पिछले महीने प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसे हिंदी पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए भेदभावपूर्ण करार दिया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य जागरूक वीडियो ‘फूल खिल जायेंगे’ किया जारी यह ‘राष्ट्रीय शर्म’ की बात है कि १४ लाख बच्चे पांच ...
23/08/2014

डॉ. हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य जागरूक वीडियो ‘फूल खिल जायेंगे’ किया जारी

यह ‘राष्ट्रीय शर्म’ की बात है कि १४ लाख बच्चे पांच साल से अधिक जिंदा नहीं रहते हैं। इस वास्तविकता को बदलने के लिए सरकार को जनता की सामूहिक ऊर्जा की जरूरत है और सरकारी मशीनरी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।
रोग प्रतिरक्षण विषय पर म्यूजिक वीडियो ‘फूल खिल जायेंगे’ जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हम स्वास्थ्य सैनिक बनने की शपथ लें और हर व्यक्ति स्वस्थ देश के निर्माण हेतु स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनने के लिए अन्य सामान्य जनों को प्रेरित करने का प्रयास करेगा।

वर्ष १९९४ में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में डॉ. हर्षवर्धन ने स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को ‘पोलियो सैनिक’ बनने के लिए प्रेरित किया था, जिन्हें छोटे बच्चों वाले उन जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने का कार्य सौंपा गया था जिन्हें पोलियो रोग प्रतिरक्षण की जरूरत थी। यह उनकी प्रतिबद्धता और ईमानदारी थी कि भारत के इतिहास में २ अक्टूबर, १९९४ को पहली बार ‘पल्स पोलियो दिवस’ की सफलता प्राप्त हुई। आज हम पोलियो उन्मूलन के साथ भारत की सफलता को दोहराने के लिए तैयार हैं जो हजारों लोगों के एकतरफा और अवैतनिक श्रम द्वारा अर्जित की गई है। हमें वैश्विक रोग प्रतिरक्षण की भारत में सफलता के लिए ऐसे अधिक वीरों और वीरांगनाओं की ही जरूरत है।

यह संगीत वीडियो ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजीज ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया है। जिसमें जावेद अख्तर ने गीत लिखें है और विद्या बालान व फरहान अख्तर ने अभिनय किया है। ललित पंडित के संगीत में सोनू निगम ने इन गीतों को स्वर दिया

बच्चो का हुआ अब गूगल अकाउंट!सैन फ्रांसिस्को:गूगल १३ साल से कम उम्र के बच्चों को भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य ...
23/08/2014

बच्चो का हुआ अब गूगल अकाउंट!

सैन फ्रांसिस्को:गूगल १३ साल से कम उम्र के बच्चों को भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बच्चों को वैध तरीके से लॉग इन करने की अनुमति देने पर काम कर रहा है. गूगल और दुनिया में सर्वाधिक इस्तेमाल की जाने वाली सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक १३ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लॉग इन की सुविधा नहीं देती.

आइटी वेबसाइट द इंफॉर्मेशन डॉट कॉम के मुताबिक, गूगल अपनी सेवाओं में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत अब बच्चे भी वैध तौर पर लॉग इन कर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि इंटरनेट सेवाओं की सबसे बड़ी कंपनी और सर्च इंजन गूगल ने इस रिपोर्ट की पुष्टि अभी नहीं की है.

वर्तमान में गूगल और फेसबुक के लिए अकाउंट बनाते समय आपसे उम्र पूछी जाती है. १३ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वह अकाउंट बनाने की अनुमति नहीं देता. वेबसाइटें फर्जी जन्मदिन के जरिये लॉग इन करने वाले बच्चों को दोबारा लॉग इन करने से रोकने के लिए कूकीज का भी सहारा लेती हैं. फेसबुक और गूगल ने अमेरिकी कानून के मुताबिक १३ वर्ष से कम आयु के बच्चों को लॉग इन की सुविधा नहीं दी है.

अमेरिकी कानूनों के कारण दुनिया के अन्य ऐसे देशों में भी १३ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इन सेवाओं से वंचित रखा गया है, जहां ऐसे कानून नहीं हैं. हाल ही में हुए अनुसंधान में पता चला है कि १३ वर्ष से कम आयु के बच्चे भी बड़ी संख्या में फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. यहां तक कि कितने बच्चों के तो माता-पिता खुद उन्हें फेसबुक पर खाता खोलने में मदद देते हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे फेसबुक के जरिये भी अपने परिवार से जुड़े रहें.

विवादो के बाद 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी ,पकड़ा  बैंडआमिर खान ने अपनी फिल्म 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है। इस प...
21/08/2014

विवादो के बाद 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी ,पकड़ा बैंड

आमिर खान ने अपनी फिल्म 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में आमिर ने ट्रांजिस्टर नहीं पकड़ा है। दरअसल फिल्म के दूसरे पोस्टर में आमिर खान राजस्थानी वेषभूषा में हाथ में बैंड पकडे़़ हुए नजर आ रहे हैं। आमिर ने बीते हफ्ते मीडिया से बातचीत में कहा था कि फिल्म का दूसरा पोस्टर आप लोगों को चौंका देगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। फिल्म के पहले पोस्टर में जहां आमिर खान ने सेमी न्यूड मुद्रा में एक रेलवे ट्रैक पर खड़े नजर आ रहे थे, वहीं दूसरे पोस्टर में वह पूरे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। हाथ में ट्राजिंस्टर के बजाय बंैंड पकड़े आमिर इस पोस्टर में नजर आ रहे है।

बिग बी ने किया बच्ची का नामकरण, दिए सोने के कंगनमुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से रूबरू होने का मौका बहुत कम लोग...
20/08/2014

बिग बी ने किया बच्ची का नामकरण, दिए सोने के कंगन
मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से रूबरू होने का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है। मध्य प्रदेश के अजयगढ़ की खुशबू सिंह भी बिग बी की बड़ी प्रशंसकों में से एक है। हॉट सीट पर बैठना खुशबू के लिए सपना सच होने जैसा है, लेकिन उसने बिग बी से एक बड़ा अनुरोध भी किया।
खुशबू दो साल पहले फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट राउंड तक पहुंची थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाने का दोष तब उनके परिजन ने उनकी नवजात बच्ची के सिर मढ़ दिया। इस बात से खुशबू अंदर से बेहद आहत थी। समाज को गलत साबित करने के लिए खुशबू ने कड़ी मेहनत की और केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने के बाद उन्होंने बेहद भावुक होकर बिग बी से अपनी बेटी का नामकरण करने का अनुरोध किया। जब खुशबू ने अपनी पूरी कहानी बिग बी को बताई तो वह भी भावुक हो गए।
बिग बी ने बेहद भावुक होकर अपनी नातिन नव्या नवेली से प्रेरित होकर खुशबू की बेटी का नाम 'नवेली' रख दिया। परिवार में एक बड़े सदस्य की तरह बिग बी ने बच्चा खुशबू को सोने के कड़े भी दिए। 'कौन बनेगा करोड़पति' १८ अगस्त से हर सोमवार से गुरुवार ८.३० बजे सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

‘शेक दैट बूटी’ गाने में मीका सिंह के साथ सनी लियोनष्ठसनी लियोन यह बात जानती हैं कि दर्शकों को कैसे अपनी अदाओं से लुभाया ...
20/08/2014

‘शेक दैट बूटी’ गाने में मीका सिंह के साथ सनी लियोनष्ठ
सनी लियोन यह बात जानती हैं कि दर्शकों को कैसे अपनी अदाओं से लुभाया जाता है, इसीलिए तो वे जहां एक फिल्म करती हैं, उसी बीच कई आइटम सांग्स उतार देती हैं. अब आने वाली एक और फिल्म में वे अपने हुस्न के कई रंग दिखाने के लिए तैयार हैं.
चार बोतल वोदका में हनी सिंह के साथ जलवे बिखेरने के बाद बॉलीवुड स्टार सनी लियोन अब पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ बिजलियां गिरा रही हैं. मीका सिंह फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ के साथ एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं.
इस फिल्म में उन्होंने शेक दैट बूटी गाना तैयार किया है जिसमें उनके साथ सनी लियोन हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में शान भी उनके साथ लीड रोल में है. फिल्म को सुनील अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है और यह १९ सिंतबर को रिलीज हो रही है.

एडल्ट कॉमेडी लेकर आ रहे हंै: करन जौहरबॉॅलीवुड के फेमस फिल्मकार करन जौहर अब एडल्ट कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। धर्मा प्...
19/08/2014

एडल्ट कॉमेडी लेकर आ रहे हंै: करन जौहर
बॉॅलीवुड के फेमस फिल्मकार करन जौहर अब एडल्ट कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म का निर्देशन सोनम नायर करेंगी जिन्होंने २०१३ में इसी बैनर की फिल्म 'गिप्पी’ से डेब्यू किया था। ये एक किशोरी की जिदंगी और दिक्कतों से जुड़ी हलकी-फुल्की फिल्म थी। अब तक पारिवारिक फिल्में बनाने वाले करन पहली बार एडल्ट फिल्म बना रहे हैं। इसमें कुछ स्थापित चेहरे होंगे और कुछ नए। उन्होंने बताया कि ये 'ग्रांड मस्ती’ और 'डेल्ही बैली’ जैसी एडल्ट कॉमेडी नहीं बल्कि अमेिरकी मिजाज की होगी।

अंतिम टेस्ट मैच जितकर विदा हुए: माहेला जयवर्धनेकोलंबो : अपने १७ वर्षीय टेस्ट करियर के अंतिम टेस्ट मैच के शानदार अंत करने...
18/08/2014

अंतिम टेस्ट मैच जितकर विदा हुए: माहेला जयवर्धने
कोलंबो : अपने १७ वर्षीय टेस्ट करियर के अंतिम टेस्ट मैच के शानदार अंत करने पर माहेला जयवर्धने भावुक हो गए। श्रीलंका ने पाकिस्तान पर दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में १०५ रन से जीत दर्ज करके इस दिग्गज बल्लेबाज को शानदार विदाई दी।
श्रीलंकाई खिलाड॰ियों ने जीत के बाद जयवर्धने को कंधों पर उठा दिया। इस महान बल्लेबाज को विदा करने के लिये कोलंबो के सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सहित हजारो कि तदाद में दर्शक पहुंचे हुए थे। जयवर्धने ने अप्रैल में अपनी टीम को विश्व टी२० में खिताबी जीत के बाद किकेट के इस छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। वह अब केवल एकदिवसीय क्रिकेट में खेलेंगे। आतिशबाजी के बीच हुए पुरस्कार वितरण समारोह में जयवर्धने ने कहा कि मैं नहीं जानता कि क्या कहना है लेकिन मैं वादा करता हूं कि मुझे रोना नहीं आएगा। मैं आप सभी को प्यार करता हूं। इतने वर्षाे तक मेरा समर्थन करने के लिये मैं आपका आभार व्यकत करता हूँ। अब भी कुछ बचा है और मैं वादा करता हूं कि विश्व कप में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दूंगा।

Address

138A BALRAMPUR HOUSE
Allahabad
211002

Telephone

+918896253031

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujagar Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ujagar Post:

Share