31/07/2026
#बिहार | पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव, ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की बैठक में पारित होने का दावा
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की पहली बैठक में पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखे जाने और उसके पारित होने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। बैठक के दौरान बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को वर्षों से जो अधिकार और सम्मान नहीं मिला, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिला है। इसी भावना के तहत उनका मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाया गया।
फिलहाल, इस प्रस्ताव को लेकर संबंधित सरकारी विभाग या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।