04/09/2026
साइबर फ्रॉड में बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिले ₹31 हजार
बस्ती, 4 सितंबर 2026। व्हाट्सऐप हैक कर APK फाइल डाउनलोड कराने के बाद खाते से ₹31,000 ट्रांसफर कर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर सेल थाना रुधौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी।
रुधौली बाजार निवासी इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद उमर के साथ अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप हैक कर APK फाइल डाउनलोड कराई थी। इसके बाद उनके खाते से ₹31,000 दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। मामले की शिकायत NCRP पोर्टल पर प्राप्त होने के बाद साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि ₹31,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
इस कार्रवाई के लिए पीड़ित इरशाद अहमद ने बस्ती पुलिस का धन्यवाद करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।