15/09/2026
*मजिस्ट्रीयल जांच*
उप जिलाधिकारी, सदर श्री अंकित कुमार वर्मा ने बताया है कि दिनांक 13-05-2026 को मेडिकल चौराहा थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज क्षेत्रान्तर्गत निगम बस लखनऊ क्षेत्र, चारबाग डिपो वाहन संख्या यू०पी०-33 ए०टी०-9570 से समय 18ः00 बजे घटित दुर्घटना में श्री अनुज कुमार पुत्र राम सेवक निवासी ग्राम रैया तहसील सोरांव जनपद प्रयागराज की हुई मृत्यु के सम्बन्ध में मजिस्ट्रीयल जांच करने हेतु मुझे नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना के सम्बन्ध में कोई व्यक्ति जिसे जो भी जानकारी हो, वह अपना लिखित/अभिलेखीय साक्ष्य मेरे कार्यालय में दिनांक 25-09-2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।