Uttrakhand sandesh

Uttrakhand sandesh sach hai wahan, sandeh hai jahan

08/03/2026

जनरल जी डी बख्शी साहब बौखलाये हमारी विदेश नीति पर, सरकार को बोल दिया चीयर लीडर्स।

दिल्ली के उत्तम नगर में हस्तसाल जेजे कालोनी में 26 साल के तरुण कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्...
08/03/2026

दिल्ली के उत्तम नगर में हस्तसाल जेजे कालोनी में 26 साल के तरुण कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि बाद में नाबालिग समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है. वहीं पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम को भी जोड़ा है।
उत्तराखंड सन्देश इन दोषियों के लिए फां@सी की सज़ा की मांग करता
#उत्तराखंडसन्देश

02/03/2026

हरक सिंह रावत, होली मिलन समारोह में।

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने गठित की जम्बो कार्यकारिणी। आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड...
04/02/2026

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने गठित की जम्बो कार्यकारिणी।
आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई टीम में अनुभव और युवाओं का संतुलन साधने की कोशिश की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाया जा सके। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए साफ कहा कि अब कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने के मिशन पर काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाएं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नई कार्य कारिणी में निर्मल रावत, दीवान सतवाल, पूरन बिष्ट, गीता मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, बी के पाण्डेय, विनोद वैष्णव, गजेंद्र फर्तयाल, रोहित रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट आदि को दुबारा जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
नये चेहरों में अजीत कार्की, देवेंद्र सिंह डिंपल, अमरजीत सिंह भाकुनी, शिवराम आर्या, प्रताप राम, नरेंद्र बनोला, नवीन कोहली, संजय वाणी, परितोष जोशी, अंकुर कांडपाल, गोपाल कनवाल, दीवान राम, देवेंद्र धौनी, पूरन पाण्डेय, हिमांशु मेहता, सुनील जोशी, महेश नेगी, ललित मेहता, कमल बिष्ट, दानिश खान, रोशन नयाल, मुकेश कुमार, हीरा डोलिया, सुरेश बोरा, किशन सिंह, मनोज वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिलवाल, कुंदन भंडारी, शहजाद कश्मीरी, नारायण दत्त पाण्डेय, खीम सिंह, भगवान खनी, दीपक भट्ट, भुवन गहरवाल, शेखर पाण्डेय, बलवंत टम्टा, रमेश बिष्ट, मदन भैसोड़ा, राजेंद्र बिष्ट, संजय सिजवाली, मयंक बिष्ट आदि शामिल है।

04/02/2026

कोटद्वार का मोहम्मद दीपक

खबर ये है कि ज्योति अधिकारी को बेल मिल गई है, सत्य की जीत हुई। और झूठ का मुहं काला हुवा। उन्होंने कहा है कि अगर मेरे वक्...
13/01/2026

खबर ये है कि ज्योति अधिकारी को बेल मिल गई है, सत्य की जीत हुई। और झूठ का मुहं काला हुवा। उन्होंने कहा है कि अगर मेरे वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची है तो में माफी मांगने को तैयार हूं।

अंकिता भंडारी के समर्थन में bjym के जिला मंत्री  #अंकितबहुखंडी ने भाजपा छोड़ी, पद से दिया इस्तीफ़ा।
02/01/2026

अंकिता भंडारी के समर्थन में bjym के जिला मंत्री #अंकितबहुखंडी ने भाजपा छोड़ी, पद से दिया इस्तीफ़ा।

एक्टिविस्ट  #योगिताभयाना उतरी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, कल देहरादून में करेंगी प्रदर्शन में भागेदारी।
02/01/2026

एक्टिविस्ट #योगिताभयाना उतरी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, कल देहरादून में करेंगी प्रदर्शन में भागेदारी।

02/01/2026

रामनगर के सांवल्दे में बाघ ने हमला कर एक महिला की जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखिया पत्नी चंदू सिंह बनी बाघ हमले का शिकार, मौके पर वन अधिकारी, एस एस पी नैनीताल मंजूनाथ टीसी और इसके साथ ही जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे।
महिला की मौत पर परिजनों और महिला के साथियों का रो रोकर बुरा हाल है।
भगवान इस बहन की आत्मा को शांति दे, ओम शांति 💐🌹🙏🙏

28/12/2025

ऋषिकेश के गुमानीवाला में पुलिस का लाठीचार्ज, और फिर जनता ने किया पथराव, वन भूमि अतिक्रमण का मामला।

28/12/2025

ज्योति अधिकारी दहाड़ी हल्द्वानी में, अंकिता भंडारी को न्याय के लिये।

27/12/2025

कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिये उतरे सड़क पर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दे डाली चुनौती।

Address

Almora

Telephone

+919917597157

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttrakhand sandesh:

Share