Uttrakhandaajtak

Uttrakhandaajtak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttrakhandaajtak, Almora.

अल्मोड़ा : एसएसपी देवेंद्र पींचा को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ सम्मान
05/11/2025

अल्मोड़ा : एसएसपी देवेंद्र पींचा को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ सम्मान

05/11/2025

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास पहुंचे उत्तरकाशी, यमुना के तट की पूजा अर्चना

05/11/2025

बरेली के दो तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार 36 लाख की अफीम बरामद

05/11/2025

हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जन सैलाब

05/11/2025

हरिद्वार में लगा भयंकर जाम रेंगते हुए नजर आई गाड़ियां।

पर्यटन विभाग अल्मोड़ा द्वारा  राज्य स्थापना दिवस पर विशेष “ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन -------------------------...
05/11/2025

पर्यटन विभाग अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर विशेष “ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन
--------------------------

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा एक विशेष “ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ युवाओं को खेल और साहसिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम ट्रेक की शुरुआत पर्यटन कार्यालय से हुई, जो कैंट क्षेत्र से होकर डोलीडाना पहाड़ी की परिक्रमा करते हुए वापस कर्बला में संपन्न हुआ।
ट्रेक के दौरान डोलीडाना खेल मैदान में प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मैदान व आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर नगर निगम के निर्धारित कूड़ेदानों में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत आज ट्रेक और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री और तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

05/11/2025

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा विशेष ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान.



05/11/2025

सांप का रेस्क्यू

04/11/2025

6 नवंबर को बंद होंगे तुंगनाथ के कपाट

वर्ल्ड कप 2025 की विश्व विजेता’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपार अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ। अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल ...
04/11/2025

वर्ल्ड कप 2025 की विश्व विजेता’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपार अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल विश्व विजेता का ताज जीता, बल्कि पूरे देश को गर्व और उत्साह से गौरवान्वित कर दिया है।

कटारमल के निकट स्थित नौले तथा  सूर्य और चंद्र कुंड का कायाकल्प किया जाएगा - डीएम अंशुल सिंह................................
04/11/2025

कटारमल के निकट स्थित नौले तथा सूर्य और चंद्र कुंड का कायाकल्प किया जाएगा - डीएम अंशुल सिंह....................................
अल्मोड़ा 4 नवंबर 2025
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सूर्य मंदिर कटारमल के निकट स्थित जलीय स्रोत के पास सूर्यकुण्ड तथा चंद्र कुंड का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि यहां स्थित नौले से बने हुए सूर्य कुंड एवं चंद्र कुंड दयनीय स्थिति में है तथा इनका कायाकल्प होना जरूरी है। जिलाधिकारी ग्रामवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और यहां जलीय स्रोत नौले का स्थलीय निरीक्षण किया तथा इसके बारे में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्रोत स्थानीय लोगों के लिए पेयजल के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए कि जल्द से जल्द इसके संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नौले तथा यहां स्थित सूर्य और चंद्र कुंड का कायाकल्प किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सूर्य मंदिर के निकट स्थित महारुद्रेश्वर मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया तथा मंदिर के पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की। इसपर जिलाधिकारी ने तत्काल मंदिर तथा मंदिर के मार्ग का ड्रोन सर्वे करने तथा मंदिर तथा मंदिर मार्ग की ड्रोन वीडियो फुटेज उपलब्ध करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में ड्रोन टीम ने समूचे मार्ग एवं मंदिर का भ्रमण किया तथा ट्रैक की ड्रोन फूटेज तैयार की।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

04/11/2025

कैंचीधाम पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, बाबा नीम करौली के दर्शन किए


Address

Almora

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhandaajtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttrakhandaajtak:

Share