Vedpunj News

Vedpunj News यह पेज समाचारों के लिये बनाया है ।,

06/06/2026
06/06/2026

खेत बचाओ अभियान का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ, जैविक खेती पर दिया विशेष जोर

-----------------------------------------------
हवालबाग (अल्मोड़ा), 6 जून। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित "खेत बचाओ अभियान" का शुभारम्भ आज हवालबाग में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह अभियान पूरे माह भर जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि भूमि के संरक्षण, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। जैविक खेती के लिये मिट्टी की दशा सुधरेगी । तथा खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता मे सुधार होगा । नदियों की गुणवत्ता बढेगी , ग्लोवल वार्मिग से प्रकृति का बहुत नुकसान हो रहा है पानी का सन्कुलित प्रयोग व रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने की जरूरत है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल खेती बचाने की बात नहीं कर रही है, बल्कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान प्राकृतिक एवं जैविक कृषि से जुड़ी हुई है और सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, विपणन सुविधाएं तथा जैविक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। सी एमने तारबाडयोजना के लिये छ:करोड देने व सौकियाथल इन्टर कालेज मे अतिरिक्त कक्ष व तारबाड करनेकी घोषणा की
मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाया गया अभियान जन आन्दोलन बन चुका है ,उन्होंने कहा कि जैविक कृषि न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खेती की नवीन विधियों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा बागवानी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि संभव है। मधुमख्खी पालन शहद उत्पादन को भी जोडना जरूरी है। सरकार ने वीमा सहित विविध कार्यक्रम संचालित किये है
इस अवसर पर कृर्षि व सैनिक कल्याण मन्त्री गणेश जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश तरक्की कर रहा है उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानो के बारे मे पहली बार सोचा व केन्द्रिय कृर्षि मन्त्री शिवराज सिह चौहान के मार्गदर्शन मे यह अभियान चल रहा है. इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने जैविक खेती अपनाने के बाद प्राप्त सफलताओं, उत्पादन में वृद्धि तथा बाजार में बेहतर मूल्य मिलने के अनुभवों को उपस्थित कृषकों के साथ साझा किया। उनके अनुभवों से अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली।
जनसभा में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विकास योजनाओं, सरकारी सहायता कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
खेत बचाओ अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, कृषक गोष्ठियां तथा तकनीकी परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार को आशा है कि यह अभियान कृषि भूमि संरक्षण, जैविक खेती के विस्तार तथा किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

31/05/2026

पेड़ लगाना व पेड़ बचाना यह सीखना है तो आइये इनसे मिलिये

-----------------------------------------------------------------------------
सरकारें वन विभाग व वन पंचायते प्रतिवर्ष लाखो पौधौ का रोपण करते है परन्तु आश्चर्यकी बातहै कि उनमे से कितने पौधे जीवित बचते है उन्हें बचाने के क्या उपाय करते है ,बतौर पशु कल्याण बोर्ड उत्तराखण्ड़ का सदस्य नामित होने के बाद जब वोर्ड के सदस्य के रूप में मै दयाकृष्ण काण्ड़पाल चितई पहुचा तो चित्रेश्वर महादेव मन्दिर जो सिमतोला ईको पार्क के नजदिक है वहा कुछ लोग पेड़ पौधो की सफाई कर रहे थे पिरूल हटा रहे थे ।थोड़ा और नजदिक गया तो पाया कि वह कोई और नही राजू काण्ड़पाल थे । पूछने पर राजू भाई ने बताया कि वह महिला हाट संस्था के कार्यकर्ता है यह वन इस संस्था ने गोद लिया है ,।जंगल मे आग ना लगे कोई पौधा मुरझा ना जाये वह इसके लिये प्रयत्न कर रहे है । स्मरण रहे कि राजू भाई कोसी बचाओ अभियान में कृष्णा विष्ट के मार्गर्दर्शन मे हम सब लोगो के साथ शामिल हुवे है । मुझे लगा कि किसी संस्था मे काम करना अधिकारियो की चमचागिरी करना एक बात है पर किसी कार्य को दिल से करना एक अलग बात है राजू भाई ने बताया कि वह ऐसे कौन -कौन से उपाय कर रहे है जिससे जंगल मे आग ना लगे व पेड़ पौधे उग सके , इस जंगल मे आग नही लगी ।है लगाये गये पौधे जीवित है राजू भाई ने काफल के वे पौधे भी दिखाये जो अपने आप उग कर जंगल की सोभा बढा रहे है मैने महसूस किया कि बेतनभोगी कर्मचारी यह कार्य नही कर सकते इसके लिये मन मे इच्छा भी होनी चाहिये , यह भाव राजू काण्ड़पाल मे हमें दिखाई दिया ।
इस वनीकरण के सार्थक परिणाम भी हमाारे सामने आये जहां अपने लोग चितई मन्दिर मे लाईन लगाकर भगवान गोल्ल देवता की मूर्ति के दर्शन के लिये लाईनों मे लगे थे , वही प्रकृति प्रेमियों का एक दल जंगल का आनन्द लेकर कसार देवी से चितई की तरफ आ रहा था , इस दल के सदस्य मुम्मई महाराष्ट्र से थे , यह अंग्रेजों के जमाने का पैदल यात्रियों का ट्रक रूट है यात्रियो ने भी महिला हाट संस्था द्वारा विकसित किये जा रहे इस दंगल की तारीफ की ।राजू काण्डपाल ने बताया कि वनीकरण के बाद क्षेत्र के जल श्रोतों मे भी पानी बढ रहा है.।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड प्रेस क्लब में गोष्ठीप्रो. देव सिंह पोखरिया ने हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्षीय गौरवश...
30/05/2026

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड प्रेस क्लब में गोष्ठी
प्रो. देव सिंह पोखरिया ने हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्षीय गौरवशाली यात्रा पर डाला प्रकाश
-----------------------------------------------------------
अल्मोड़ा, 30 मई। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब, अल्मोड़ा द्वारा शनिवार को क्लब सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार प्रो. देव सिंह पोखरिया रहे।
अपने संबोधन में प्रो. पोखरिया ने हिन्दी पत्रकारिता के लगभग 200 वर्षों के इतिहास और उसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा देश के लोकतांत्रिक विकास और जनजागरण की बेमिसाल कहानी है। उन्होंने बताया कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदंत मार्तंड’ से हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी, जिसने आगे चलकर सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय जागरण का मजबूत माध्यम बनने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महावीर प्रसाद द्विवेदी सहित अनेक विद्वानों और संपादकों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने भाषा के विकास और परिमार्जन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अल्मोड़ा क्षेत्र से प्रकाशित ‘अल्मोड़ा अखबार’, ‘शक्ति’, ‘स्वाधीन प्रजा’ तथा ‘समता’ जैसे समाचार पत्रों की ऐतिहासिक भूमिका का भी उल्लेख किया।
प्रो. पोखरिया ने कहा कि सोशल मीडिया के वर्तमान युग में हिन्दी पत्रकारिता के सामने नए अवसर और चुनौतियाँ हैं। पत्रकारों को समाजहित और जनसरोकारों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हिन्दी पत्रकारिता जनपक्षीय सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सचिव अशोक पांडे ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पी.सी. तिवारी, सुरेश तिवारी, हरीश चंद्र भंडारी, संतोष बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, किशन जोशी, संजय अग्रवाल, अमित उप्रेती, रोहित भट्ट, दिनेश भट्ट, जगजीवन सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन पांडे, शुभम जोशी, दयाकृष्ण काण्डपाल, हेमराज सिंह चौहान सहित अनेक पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों ने अपने विचार व्यक्त किये ।

23/05/2026

ई रिक्सा व सीटी बस सेवाओ को बिस्तारित करने की मांग

-----------------------------------------------------------------------

अल्मोड़ा पूर्व बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष रहे कवीन्द्र पन्त ने अल्मोड़ा नगर मे सीटी बस व ई रिक्सा संचालन को बढाये जाने की माग की है जिसमें शिखर होटल से लक्ष्मेश्वर व धारा नौला से करबला शामिल है कवीन्द्र पन्त ने कहा है कि अल्मोड़ा कलेक्ट्रेड़ जाने के लिये धारानौला से कोई सीधी बस सेवा नही है नगर निगम को धारानौला से कलेक्ट्रेड तक दो बसो का उचित यात्री किराये पर संचालन करना चाहिये ताकि नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो सके । उन्होंने मांग की है कि ई रिक्सा सुविधा को धारानौला से सिकुड़ा बैण्ड़ तक बिस्तारित कियाजाना चाहिये ।

14/05/2026

देश मे थोक महंगाई मे आठ फीसदी बढोत्तरी
----------------------------------------------------------
देश मे महंगाई दर मे भारी बृद्धि दर सामने आ रही है देश थोक महंगाई दर 8फीशदी से अधिक हो गई है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिको से अपील की है कि लोग देश मे सोना ना खरीदे व तेल की खपत को कम करें । प्रधानमन्त्री की इस अपील का असर भी देखा जा रहा है कई राज्य सरकारो ने फौरी उपाय आरम्भ कर दिये है।
थोक महंगाई दर में बृद्धि का असर खुदरा बाजार मे पड़ना भी तय है अब लोगों को अपनी जरूरतों के लिये ज्यादा खर्च करने पड़ेगा ।
देश मे बढ रही महंगाई पर सत्ता पक्ष इसे ईरान अमेरिका युद्ध का परिणाम बता रहा है तो बिपक्ष इस महंगाई के लिये इसे सरकार की अमेरिकी परस्त नीतिया को जिम्मेदार बता रहे है। आशंका ब्यक्त की जा रही है है.कि देश मे महंगाई मे आने वाले दिनों मे बढोत्तरी होने वाली है । विपक्ष की मांग है कि आर्थिक संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा है । तेल व गैस की बढती कीमतों ने महंगाई पर आग लगा दी है

पत्रकार संवाद कार्यक्रम मे प्रशासन व पत्रकारों के बीच मे जन  समस्याओ को लेकर समन्यवय पर चर्चा अल्मोड़ा, 13 मई जिला सूचना...
13/05/2026

पत्रकार संवाद कार्यक्रम मे प्रशासन व पत्रकारों के बीच मे जन समस्याओ को लेकर समन्यवय पर चर्चा

अल्मोड़ा, 13 मई जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में बुधवार को *पत्रकार संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा के पत्रकारों ने प्रतिभाग कर पत्रकारों की समस्याओं, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय, जन समस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सूचना विभाग और प्रेस के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पत्रकार संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य बताया । उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को सुनना, प्रेस और प्रशासन के बीच के समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी प्रचार - प्रसार करना है।

कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे तथा पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विकास, बीमा योजनाओं का लाभ, पत्रकार कल्याण कोष, प्रेस मान्यता के नियमों में शिथिलीकरण करना, पत्रकार पेंशन के नियमों को व्यावहारिक बनाना तथा पत्रकारों से जुड़ी योजनाओं में जिलाधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी की भूमिका बढ़ाने विषयक मुद्दों पर शासन प्रशासन से सकारात्मक कार्यवाही की मांग की।

पत्रकारों ने कहा कि शासन द्वारा गठित समिति "जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति" की नियमित बैठकें आयोजित कराई जाए तथा उन बैठकों में पत्रकारों के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दे भी शामिल किए जाएं।
पत्रारो नेॉकहा कि जनपद मे चल रही विकास योजनाओ की जानकारी प्रेस को प्रदान की जाय ताकि विकास कार्यो का स्थलीय निरिक्षण किया जा सके ।

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और सुझावों को उच्च स्तर पर पहुंचाया जाएगा तथा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

नीट परीक्षा निरस्त होना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़-विधायक मनोज तिवारी-------------------------------------------...
13/05/2026

नीट परीक्षा निरस्त होना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़-विधायक मनोज तिवारी
---------------------------------------------------------------
अल्मोड़ा-नीट परीक्षा निरस्त होने के मामले पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार और परीक्षा संचालन व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, सपनों और भविष्य के साथ जिस तरह लगातार खिलवाड़ हो रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का निरस्त होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास पर गहरी चोट है।मनोज तिवारी ने कहा कि देशभर के छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं।गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं,कोचिंग और किताबों के लिए कर्ज तक लेते हैं,लेकिन सरकार की लापरवाही और अव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली के कारण विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक,परीक्षा गड़बड़ी और परीक्षा निरस्त होने की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर असमंजस में है।परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है,लेकिन सरकार की कमजोर व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा निरस्त होने का विषय नहीं,बल्कि लाखों परिवारों की भावनाओं और उम्मीदों से जुड़ा मुद्दा है।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए तथा जो भी अधिकारी, एजेंसियां या लोग इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और जांच समितियां बनाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।युवाओं का विश्वास दोबारा जीतने के लिए सरकार को पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली विकसित करनी होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में छात्रों के साथ खड़े हैं।उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी की, उनकी पीड़ा को समझना जरूरी है।सरकार को चाहिए कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ जल्द संपन्न कराए ताकि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार की लगातार असफलताएं देश के युवाओं में निराशा पैदा कर रही हैं।उन्होंने कहा कि युवा केवल आश्वासन नहीं,बल्कि सुरक्षित और भरोसेमंद व्यवस्था चाहते हैं। यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो देश का युवा आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगा।उन्होंने कहा कि आज देश का युवा सड़कों पर जवाब मांग रहा है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग केवल अपनी छवि बचाने में लगे हैं। जिस सरकार से विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की उम्मीद थी, वही सरकार उनके सपनों की सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत को कागज का टुकड़ा समझने वाली व्यवस्था को अब बदलना होगा। यदि छात्रों के भविष्य के साथ इसी तरह खिलवाड़ जारी रहा तो देश का युवा चुप नहीं बैठेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

डोल आश्रम मे कन्या  पूजन व भोजन
01/05/2026

डोल आश्रम मे कन्या पूजन व भोजन

Address

DUGALKHOLA
Almora

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vedpunj News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share