REAP Sult Block

REAP Sult Block aims to double the incomes of Rural households and reduce distress migration from rural

आज दिनांक 26/08/2026 को विकास खण्ड सल्ट की न्याय पंचायत बांगीधार के अंतर्गत देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक...
26/08/2026

आज दिनांक 26/08/2026 को विकास खण्ड सल्ट की न्याय पंचायत बांगीधार के अंतर्गत देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री रविद्र शर्मा जी, जिला कॉपरेटिव बैंक के कैशियर श्री सौरभ जोशी जी, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत- नैकणा मंजू देवी जी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में ग्रामोत्थान REAP मूल्यांकन अनुश्रवण एवं वित्त सहायक श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट सहित ग्रामोत्थान ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी व समस्त सहकारिता स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक ग्रामोत्थान (रीप) श्री महेश चन्द्र बलोदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया सभी मुख्य अतिथियों को बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी जी द्वारा सहकारिता की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया गया।
ग्रामोत्थान REAP मूल्यांकन अनुश्रवण एवं वित्त सहायक श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारिता से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा सामूहिक रूप से आजीविका एवं उद्यम गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों द्वारा भी समूहों को मजबूत करने एवं महिलाओं की आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वार्षिक आम सभा में सहकारिता की प्रगति, समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को दिए जा रहे सहयोग के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही सहकारिता के सदस्यों को नियमित रूप से समूह एवं सहकारिता की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एकल उद्यम में विशिष्ट कार्य करने वाली 2 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

मीडिया के माध्यम से
26/08/2026

मीडिया के माध्यम से

आज दिनाक 25.08.2026 को  संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता देवायल, सल्ट की वार्षिक  सभा (AGM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ...
25/08/2026

आज दिनाक 25.08.2026 को संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता देवायल, सल्ट की वार्षिक सभा (AGM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारिता के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मोहनी देवी द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार तेवाड़ी जी, एडीओ कॉपरेटिव श्री आयुष जोशी जी, सहायक प्रबन्धक रीप वैल्यूचैन श्री गोपाल दत्त चबडाल जी, श्री विशाल कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक NRLM , आजीविका समन्वयक REAP महेश चन्द्र बलोदी, मूल्यांकन अनुश्रवण एवं सहायक वित्त REAP महेन्द्र सिंह बिष्ट,आजीविका समन्वयक REAP ब्लॉक भिक्यासैन श्री दीपक शर्मा जी एवं अन्य सहकारिता स्टाफ उपस्थित रहे।
सहकारिता की अब तक की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं सदस्यों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता द्वारा पाँच अल्ट्रापुअर पैकेज लाभार्थियों, एक एकल उद्यमी लाभार्थी को चैक वितरीत किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पुरुस्कृत किया गया एवं नए निदेशक मण्डल का गठन किया गया।

आज दिनाक 23.08.2026 को  नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता चमकना, सल्ट की चतुर्थ वार्षिक  सभा (AGM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया ...
23/08/2026

आज दिनाक 23.08.2026 को नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता चमकना, सल्ट की चतुर्थ वार्षिक सभा (AGM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारिता के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सविता भण्डारी द्वारा की गयी।
मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार तेवाड़ी, श्री विशाल कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक NRLM , आजीविका समन्वयक REAP महेश चन्द्र, मूल्यांकन अनुश्रवण एवं सहायक वित्त Reap महेन्द्र सिंह बिष्ट, सहायक विस्तार कृषि एवं पशुपालन reap श्री शुभम पाण्डे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
सहकारिता की अब तक की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं सदस्यों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर सार्थक चर्चा हुई। एकल उद्यमी श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती खष्टी देवी, श्रीमती शीला देवी को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया। सभा के दौरान समूह सदस्यों को कुल 39800 का लाभांश भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रमआज दिनांक 31 जुलाई 2026 को विकासखंड सल्ट अंतर्गत "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार...
01/08/2026

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम

आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को विकासखंड सल्ट अंतर्गत "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम न्याय पंचायत कुणिधार अंतर्गत आदर्श राजकीय इण्टर कालेज मानिला में शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबन्धक महोदय के निर्देशन में REAP परियोजना द्वारा अंगीकृत क्लस्टरों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों का स्टॉल लगाया गया, जिसमें स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
इस अवसर पर REAP ब्लॉक स्टाफ, CLF स्टाफ तथा अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। #जन जन की सरकार

 #हरेला पर्व पर  #वृक्षारोपण कार्यक्रम
18/07/2026

#हरेला पर्व पर #वृक्षारोपण कार्यक्रम

Seed demostration कौणी
23/05/2026

Seed demostration कौणी

खण्ड विकास अधिकारी महोदय सल्ट की अध्यक्षता में CLF स्टाफ की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास खण्ड सभागार सल्ट में किया गया।
28/04/2026

खण्ड विकास अधिकारी महोदय सल्ट की अध्यक्षता में CLF स्टाफ की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास खण्ड सभागार सल्ट में किया गया।

आज ब्लॉक सल्ट अंतर्गत देव भूमि CLF बांगीधार/ नारी शक्ति CLF चमकना अंतर्गत तीन समूहों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श...
30/01/2026

आज ब्लॉक सल्ट अंतर्गत देव भूमि CLF बांगीधार/ नारी शक्ति CLF चमकना अंतर्गत तीन समूहों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शेयर धन जमा किया गया और साफ सफाई कार्यक्रम किया गया।

Address

Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when REAP Sult Block posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to REAP Sult Block:

Shortcuts

Share