03/02/2026
ED ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को किया गिरफ्तार: MLA फंड दुरुपयोग मामले में कार्रवाई, 3 करोड़ के गबन का मामला
बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी ED की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की।
अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से बलजीत यादव को हिरासत में लिया।