Matsya TV

Matsya TV राजस्थान का सबसे तेज बढ़ता वेब पेज ।।।

www.matsyatv.com

02/09/2026

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर जूली का भाजपा सरकार पर हमला

दो पुलिस वेरिफिकेशन दिखाकर बोले—एक व्यक्ति की दो-दो पुलिस वेरिफिकेशन कैसे, पूरे मामले की हो निष्पक्ष जांच*
जयपुर/अलवर। अलवर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 58 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जूली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में तथ्यों को लेकर गंभीर विरोधाभास सामने आया है।
प्रेस वार्ता में जूली ने नामांकन और पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति की दो अलग-अलग पुलिस वेरिफिकेशन कैसे जारी हो सकती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पहली वेरिफिकेशन में जिस मुकदमे का उल्लेख किया गया, उसमें प्रत्याशी एसीजेएम कोर्ट से दोषमुक्त हो चुका है, जबकि बाद में जारी दूसरी वेरिफिकेशन में वह मुकदमा दर्ज ही नहीं है।
जूली ने कहा कि 29 तारीख की वेरिफिकेशन में भी प्रत्याशी को दोषमुक्त किए जाने का उल्लेख है, जबकि 2 तारीख को जारी दूसरी वेरिफिकेशन में केवल दुर्घटना से संबंधित मामले का उल्लेख किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन खारिज करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया गया।

*रात में मिली नामांकन खारिज होने की जानकारी*
जूली ने कहा कि कांग्रेस को नामांकन खारिज होने की जानकारी रात करीब 9:30 बजे मिली। उनका कहना था कि यदि नामांकन खारिज किया जाना था तो प्रत्याशी को नियमानुसार नोटिस और जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर राजस्थान चुनाव आयोग से संपर्क किया गया है और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया है। जूली ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास पहले नामांकन को स्वीकार करवाना है और यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी आगे की कानूनी एवं राजनीतिक कार्रवाई करेगी।

*दो मंत्रियों के इशारे पर वेरिफिकेशन का आरोप*
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि दो मंत्रियों के इशारे पर जानबूझकर पुलिस वेरिफिकेशन में ऐसी स्थिति पैदा की गई, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।
जूली ने कहा कि वे इस मामले को पुलिस के उच्च अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने मांग की कि पुलिस वेरिफिकेशन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जांच हो तथा जिम्मेदारी तय की जाए।
जूली ने कहा कि युवाओं को अब गंभीर मुद्दों पर जवाब चाहिए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश का युवा अब जाति, धर्म और हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसे मुद्दों से आगे बढ़कर रोजगार, शिक्षा, विकास और अन्य गंभीर मुद्दों पर बात करना चाहता है। उन्होंने सरकार से युवाओं के वास्तविक सवालों पर जवाब देने की मांग की।
सरकार पर चुनाव टालने और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप
जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले नगर निकाय चुनाव टालने का प्रयास कर रही थी और अब चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामलों का जिक्र करते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने सरकार पर पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए विज्ञापन खर्च, सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता इन तमाम मुद्दों का जवाब नगर निकाय चुनाव में देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और नामांकन से जुड़े मामले में न्याय मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।

02/09/2026

वार्ड 38 में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल खान का जनसंपर्क

अलवर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 38 से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल खान ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। राहुल खान ने वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी मतदाताओं के सामने रखीं।

02/09/2026

सिंबल चोरी हुआ, मेरा हक छीना इसलिए मैंने पीटा’, मोहित अरोड़ा का बड़ा बयान; अब कांग्रेस नेताओं के ऑडियो वायरल करने की धमकी

बीकानेर नगरीय निकाय चुनाव-2026 के बीच बीकानेर कांग्रेस में टिकट और सिंबल को लेकर चल रहा विवाद अब मारपीट और गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल से कथित मारपीट के मामले में मोहित अरोड़ा ने खुलकर अपना पक्ष रखा है। मोहित का कहना है कि उसका हक छीना गया और सिंबल चोरी की गई, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने मेघवाल के साथ मारपीट की।

जयपुरमें आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ीप्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वॉशएवं भट्...
02/09/2026

जयपुरमें आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वॉशएवं भट्टियां नष्ट

https://dipr.rajasthan.gov.in/press-release-detail/250572/85

02/09/2026

सिंबल चोरी के आरोपों से कांग्रेस में फिर घमासान, दीपक अरोड़ा का ऑडियो वायरल

बीकानेर। कांग्रेस में टिकट और सिंबल को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मदन मेघवाल के साथ हुई मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब दीपक अरोड़ा का एक कथित ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में दीपक अरोड़ा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गहलोत और मेघवाल पर सिंबल चोरी करने के आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता की मत्स्य टीवी पुष्टि नहीं करती है।

02/09/2026

अलवर/ नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद अलवर भाजपा में कुछ कार्यकर्ताओं की “नाराज़गी वाली राजनीति” खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और वार्ड 53 में विरोध के सुर और तेज हो गए...✍️

02/09/2026

अलवर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है खोरपुरी के पास चैनल नंबर 101+100 पर दो ट्रेलरों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि कोटा से दिल्ली की ओर कातले (पत्थर की पट्टियां) लेकर जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे सीमेंट से भरे दूसरे ट्रेलर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ​जिसमें ट्रेलर चालक बंटी साहू निवासी बससौली जिला बूंदी घायल हो गया । दुर्घटना में ट्रक के खलासी रशीद निवासी तलाव जिला बूंदी की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक बंटी साहू को बाहर निकालकर निकटतम अस्पताल बड़ौदामेव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने मृतक खलासी रशीद के शव को कब्जे में लेकर बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कारवाही की जाएगी

02/09/2026

अलवर जिले के सदर पुलिस थाना अंतर्गत कारौली गांव में एक पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन भाई-बहनों पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने दो भाइयों समेत एक बालिका को बुरी तरह नोचते हुए काट लिया। हमले में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते के चंगुल से तीनों को छुड़ाया जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चों के परिजन खेत में प्याज लगाने के काम से गए हुए थे। घर पर कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। दोनों भाई और उनकी बहन घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा पागल कुत्ता वहां पहुंचा और खेल रहे बच्चों पर झपट पड़ा। कुत्ते ने इम्तियाज, जाफर और आलिया को अपना निशाना बनाया और उनके हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर उन्हें घायल कर दिया बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को बच्चों से अलग करवाया। कुत्ते के लगातार आक्रामक बने रहने और दोबारा हमला करने के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही मार गिराया। इसके बाद परिजन तीनों घायल बच्चों को लेकर अलवर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है घटना के बाद कारौली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इनके कारण बच्चों तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। एक ही परिवार के तीन बच्चों पर हुए इस हमले ने गांव में आवारा और पागल कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है।

02/09/2026

🚨 डुप्लीकेट सिंबल के विवाद में बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से कथित मारपीट, ‘टिकट चोर’ के लगे नारे

वार्ड 50 में प्रत्याशी कार्यालय उद्घाटन के दौरान टिकट और कथित डुप्लीकेट सिंबल को लेकर विवाद बढ़ गया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने मोहित अरोड़ा पर मारपीट और कुर्ता फाड़ने का आरोप लगाया। घटना के दौरान ‘टिकट चोर-टिकट चोर’ के नारे भी लगाए गए।

#बीकानेर #कांग्रेस #टिकटविवाद #डुप्लीकेटसिंबल #मदनलालमेघवाल #निकायचुनाव2026

02/09/2026

🚨 बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट

कांग्रेस टिकट को लेकर विवाद के बाद शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व IPS मदन गोपाल मेघवाल से कथित मारपीट का मामला सामने आया। आरोप मोहित अरोड़ा और उसके साथियों पर है। घटना के बाद सियासी हलचल तेज।
#बीकानेर #कांग्रेस #मदनगोपालमेघवाल #राजस्थान #टिकटविवाद

Address

Alwar City
301001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Matsya TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Matsya TV:

Shortcuts

Share