28/06/2026
हनूमान सर्किल पर दर्दनाक हादसा | ट्रक ने कई लोगों को कुचला, दुकान में घुसा | 58 वर्षीय रघुवीर सिंह की मौत Milaap-News
हनूमान सर्किल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलते हुए एक दुकान में जा घुसा। इस हादसे में 58 वर्षीय रघुवीर सिंह, निवासी गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी, मुंगास्का, की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक ने शराब पी रखी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार एन.ई.बी. श्मशान घाट में किया जा रहा है।
📌 इस वीडियो में देखें:
हादसे की पूरी घटना
ट्रक की एक्सक्लूसिव वीडियो
चालक की तस्वीर
परिजनों का दर्द
पुलिस की कार्रवाई
Rajasthan LatestNews HindiNews