17/08/2026
नगर निकाय और पंचायती राज के अंदर भाजपा का बैंड बजना तय है: जूली
रंधावा साहब 2 दिन के दौरे पर आए हैं और आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश के सभी जिलों के जो मुख्य लोग हैं, जो पदाधिकारी हैं, उनसे चर्चा करेंगे।
यह चुनाव जो है, आपको लग गया होगा कि भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। अब ये लोग उसको मैनेज करने में लगे हैं। आज एक ऑर्डर आया है, जिसमें 10 करोड़ रुपए नगर निगम में और 3 करोड़ रुपए नगर परिषद में और 1 करोड़ रुपए नगर पालिका में देने का काम कर रहे हैं कि भाई, आप अब साफ-सफाई कर लो।
तो अब कैसे याद आ गई? यानी आप एक-एक करोड़, 2-2 करोड़ रुपए दे रहे हो, वह भी अब आपको याद आया, जब चुनाव का पूरा कार्यक्रम आने वाला है और यह पैसा तो खर्च भी नहीं हो पाएगा। यह तो आचार संहिता लग जाएगी।
तो आप गुमराह किसको कर रहे हो? इस सरकार को हार का डर है और ये 100% हारेंगे।
नगर निकाय और पंचायती राज के अंदर इनका बैंड बजना तय है।