Sariska News Alwar

Sariska News Alwar सरिस्का क्षेत्र और आस पास की न्यूज और खबरे जानकारी

20/02/2026
अकबरपुर। क्षेत्र के परसा का बास गांव में गुरुवार को शिव मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित कर नई स्थापना की गई। इस अवसर पर ग...
20/02/2026

अकबरपुर। क्षेत्र के परसा का बास गांव में गुरुवार को शिव मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित कर नई स्थापना की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शुभ मुहूर्त में विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह बाद शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर गांव में भव्य धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नई स्थापना को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच अमर सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच मनोज शर्मा, मानसिंह पटेल, कालूराम, मोहनलाल, जितेंद्र गुर्जर, संजय छावड़ी, जयराम खटाना, विजय सिंह, विजय माल, शिवकुमार, मंगल सिंह, लल्लूराम, राजू, सुरेंद्र सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

इंटरव्यू एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बाड़मेर के युवा पहुंचे सरिस्का
12/02/2026

इंटरव्यू एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बाड़मेर के युवा पहुंचे सरिस्का

बाड़मेर जिले के युवा दल ने किया अलवर का भ्रमण आ जाने ऐतिहासिक
12/02/2026

बाड़मेर जिले के युवा दल ने किया अलवर का भ्रमण आ जाने ऐतिहासिक

08/02/2026

सरिस्का टाइगर रिजर्व के अंदर अब पर्यटक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन नहीं तो होगा जुर्माना और जेल दोनों आदेश जारी

आज अलवर, रामसर साइट, सिलीसेढ़ झील पर अलवर वन विभाग द्वारा "अलवर बर्ड फेस्टिवल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में...
07/02/2026

आज अलवर, रामसर साइट, सिलीसेढ़ झील पर अलवर वन विभाग द्वारा "अलवर बर्ड फेस्टिवल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी का मुख्य आतिथ्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार मंत्री श्री Sanjay Sharma जी ने की

अलवर में पहली बार बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।

माधोगढ़ गांव में विधि-विधान से शिवलिंग की हुई स्थापना, भक्तिमय माहौलमाधोगढ़ (अलवर)।माधोगढ़ गांव की खैराती की ढाणी में सो...
07/02/2026

माधोगढ़ गांव में विधि-विधान से शिवलिंग की हुई स्थापना, भक्तिमय माहौल

माधोगढ़ (अलवर)।
माधोगढ़ गांव की खैराती की ढाणी में सोमवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर गांव के मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। शिवलिंग स्थापना के दौरान पूरा गांव हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद हवन-यज्ञ, रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन किया गया। शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के समय ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की।
गांव में दिखा उत्साह, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शिवलिंग स्थापना के मौके पर आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को लेकर युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं व रंगीन सजावट से सजाया गया था।
भंडारे का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में गांव के भामाशाहों व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामीण मालाराम गुर्जर का कहना है कि
“शिवलिंग स्थापना से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आपसी भाईचारा और मजबूत होगा इस मौके पर जयराम पटेल सीताराम गुर्जर कैलाश गुर्जर श्रीराम अमरसिंह प्रकाश गुर्जर गोपाल गोविंद सहाय लक्ष्मीनारायण सोहनपाल तोताराम महेंद्र जयकिशन पुराण नाथ आदि भक्तगण मौजूद रहे

Address

Sariska
Alwar City
301001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sariska News Alwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share