ALWAR News

ALWAR News अब शहर की हर खबर पर होगी आपकी नजर आपके म

27/05/2024

पानी की आड़ में सरेआम गुंडागर्दी

गायत्री मंदिर रोड समीप मोहल्ला लिसोड़ा वाला कुआँ की पानी की बोरिंग से कुछ दबंग लोगो ने लिये अवैध रूप से लिया कनेक्शन

मोका पर मोजूद लोगो के अनुसार सूर्यवास मोहल्ला निवासी लक्ष्मण सेनी, घनश्याम सैनी, विनोद कुमार गेरक़ानूनी रूप से पानी के कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोद रहे थे जिसका महिलाओं ने विरोध किया और बताया कि घनश्याम सेनी और विनोद सेनी ने विरोध कर रहे वहाँ के स्थानीय निवासी उमाशंकर के साथ हाथापाई कर दी जिस कारण उन्हें काफ़ी गंभीर चोट भी आयी, जिसके विरोध में लोगो ने शहर कोतवाल को सामूहिक रूप से ज्ञापन दिया और उमाशंकर द्वारा हमला करने वाले लोगो की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई एव अपराधियों को जल्द से जल्दी गिरफ़्तार करने की माँग की

 #भारत_में_दिल्ली_यूनिवर्सिटी_ओर_प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी_जी_का_हवाला_देकर_नेटवर्क_मार्केटिंग_से_धोखा_धडी_करने_वाली_कंप...
08/08/2021

#भारत_में_दिल्ली_यूनिवर्सिटी_ओर_प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी_जी_का_हवाला_देकर_नेटवर्क_मार्केटिंग_से_धोखा_धडी_करने_वाली_कंपनियों_की_संख्या_बढ़ी

भारत में प्रचलित नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों ने अब युवाओं को ठगने और अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए एक नया तरीका आजमाया है, जिसमे कुछ कंपनिया दावा कर रही है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नेटवर्क मार्केटिंग से युवाओं को जोड़ने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक कोर्स जोड़ा है जिसका मकसद भारत को नेटवर्क मार्केटिंग में जोड़ना है,
इसकी सत्यता को जांच हेतु दिल्ली यूनिवर्सिटी में बुक लिखने वाली भारती कॉलेज की श्री रूपा जोहरी जी ने इसका खंडन किया उनका कहना है की उनके द्वारा कोई कोर्स नही जोड़ा गया है, बल्कि बीकॉम ऑनर्स के विधार्थियो के बिजनेस ऑर्जिनेशन और मैनेजमेंट कि किताब में एक छोटा सा पार्ट जोड़ा गया है।
ओर इसके साथ ही रूपा जोहरी जी ने कहा की अगर कोई भी कंपनी उनके इस पाठ का हवाला देकर अपने प्रोडक्ट बेचती है तो उसके ऊपर कार्यवाही भी की जा सकती है


रात्रि में  मंदिर में लोगो की भीड देखकर बिना किसी जाब्ते के लोगो को कोरोना से बचने के लिऐ भीड़ भाड़ ना लगाने एवम कोरोना ...
12/04/2021

रात्रि में मंदिर में लोगो की भीड देखकर बिना किसी जाब्ते के लोगो को कोरोना से बचने के लिऐ भीड़ भाड़ ना लगाने एवम कोरोना से बचाव के उपाय समझाते सीओ सिटी राजेन्द्र आर्य जी,

साइबर ठगी में निकले पेसो को रोकने के लिऐ हेल्पलाइन नंबर शुरू
11/04/2021

साइबर ठगी में निकले पेसो को रोकने के लिऐ हेल्पलाइन नंबर शुरू

*कोरोना को रोकने के लिए शहर के अधिकारी निकले सड़क पर*कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर ...
08/04/2021

*कोरोना को रोकने के लिए शहर के अधिकारी निकले सड़क पर*

कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है जिसको देखते हुए आज कोरोना गाइडलाइन की पालना करने हेतु SDM एवम नगर परिषद कमिश्नर इसके साथ ही कोतवाली पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से कारवाही की गई जिसमे मास्क ना लगाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया एवम भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर दुकानों को सील करने की चेतवानी दी गई, इसके साथ ही स्कूलों का निरीक्षण किया गया

अतः सेव इंडिया टीम भी आप सभी आम जन से निवेदन करती है की कार्यवाही से बचने हेतु मास्क का प्रयोग करे एवम दुकानों पर भीड़ भाड़ नहीं लगाए

*कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए ज़िला कलक्टर ने की रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू की घोषणा,सभी शहरी क्षेत्र,उपखंड ...
06/04/2021

*कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए ज़िला कलक्टर ने की रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू की घोषणा,सभी शहरी क्षेत्र,उपखंड मुख्यालय व औद्योगिक क्षेत्र में रहेगा कर्फ़्यू*

16/03/2021

दिल्ली से बड़ी खबर

पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने इस्तीफा दिया | निजी कारणों का हवाला देकर दिया इस्तीफा

16/03/2021

: रामगढ़ में ACB की कार्रवाई

ASP विजय सिंह ने ग्राम सचिव को दबोचा, 1 दलाल संजय अग्रवाल को भी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए पहले ले चुका था आरोपी, आज डेढ़ लाख रुपए लेते किया गिरफ्तार, कुल 600000 में हुई थी बातचीत, एक दुकान नाम कराने की भी बात हुई थी

 िषद_अलवर_द्वारा_शहर_में_चलाए_दो_अभियानआज नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में शहर में आवारा पशु पकड़ने एवम अ...
09/03/2021

िषद_अलवर_द्वारा_शहर_में_चलाए_दो_अभियान

आज नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में शहर में आवारा पशु पकड़ने एवम अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाए गए जिसमे एक तरफ शहर मे घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ा गया जो वाहनों के पीछे भागने से किसी भी बड़ी दुर्घटना को चुनौती दे सकते थे, एवम इसी के साथ ही शहर में घूमने वाली 30 से अधिक आवारा गोवंशो को पकड़ कर कांजी हाउस भेजा गया।

दूसरी तरफ नगर परिषद अलवर द्वारा ही भगत सिंह चौराहा कि और अतिक्रमण हटाया गया एवम नगर परिषद आयुक्त ने कर्मचारी को निर्देश दिए की वह लगातार शहर में अतिक्रमण करने वालो की मॉनिटरिंग करे एवम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करे।
सोहन सिंह नरूका जी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा एवम वह शहर को साफ सुथरा, अतिक्रमण मुक्त बनाने में अपना पूर्ण प्रयास करेगे

 #तिजकी_शमशान_घाट_का_किया_निरीक्षण दिनाक 22 फरवरी को नगर परिषद कमिशनर सोहन सिंह नरूका जी द्वारा तिजकी शमशान घाट का तीसरी...
25/02/2021

#तिजकी_शमशान_घाट_का_किया_निरीक्षण

दिनाक 22 फरवरी को नगर परिषद कमिशनर सोहन सिंह नरूका जी द्वारा तिजकी शमशान घाट का तीसरी बार निरक्षण किया गया एवम वहा काफी समय से बनी अव्यवस्था को सही किया गया जिसमे , तिजकी में घूमने वाले आवारा जानवरो पर रोक लगाई गई, पूरे शमशान घाट की गहन तरीके से सफ़ाई की गई, एवम वहा कार्यरत लोगो को निर्देश दिए गए की वह शमशान में प्रतिदिन सफ़ाई करे एवम यहां घूमने वाले अनावशक लोगो पर रोक लगाई जाए!

चूड़ी मार्केट में अलवर जिला प्रशासन ने किया  मॉक ड्रिल जिला कलेक्टर श्रीमान नन्नुमल पहाड़िया एवम पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी...
18/02/2021

चूड़ी मार्केट में अलवर जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
जिला कलेक्टर श्रीमान नन्नुमल पहाड़िया एवम पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने करवाया मॉक ड्रिल

18/02/2021

सोशल मीडिया पर फैली चूड़ी मार्केट में आग लगने कि अफवाह। प्रशासन द्वारा किया गया था मॉक ड्रिल

Address

Alwar
301001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALWAR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ALWAR News:

Share