11/06/2026
दुखद हादसा
* #हिण्डौन सिटी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो मासूम बच्चों की मौत का मामला,*
#गंगापुर सिटी के टोकसी गांव निवासी मां और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई शिनाख्त,
मधुवाला और उसकी 2 वर्ष की बेटी गुड़िया एवं 3 वर्ष की बेटी यशस्वी के रूप में हुई शिनाख्त,
श्रीमहावीरजी के कुंजेला गांव में है महिला का पीहर,
गंगापुर सिटी में संविदा पर कार्यरत डॉ. गौरव मीना की पत्नी है मृतका,
हिण्डौन जिला अस्पताल की मोर्चेरी में रखे हैं मां-बेटियों के शव,
मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम,
तीनों मां- बेटियों की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा,
जीआरपी पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच,
गत दिवस दिल्ली- मुंबई ट्रैक पर जयपुर-बयाना पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की हुई थी मौत।