Ambah News

Ambah News "सच्चाई और निष्पक्षता की पहचान – यही है हमारी पत्रकारिता।
आपकी आवाज़, आपका हक़ – हम पहुँचाते हैं सीधे मंच तक।"

हीरो माता रोड पर जलभराव से नाराज लोगों ने सौंपा ज्ञापन, सीएमओ ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश  अंबाह।नगर पालिका क्षेत्र ...
09/07/2026

हीरो माता रोड पर जलभराव से नाराज लोगों ने सौंपा ज्ञापन, सीएमओ ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

अंबाह।नगर पालिका क्षेत्र के हीरो माता रोड पर लगातार हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय विधायक ने नगर पालिका परिषद अंबाह पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो रहा है और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौशर ने तत्काल नाले की खुदाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।




कलेक्टर लोकेश जांगिड़ का पहाड़गढ़ में औचक निरीक्षण, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीमुरैना। कलेक्टर लोके...
09/07/2026

कलेक्टर लोकेश जांगिड़ का पहाड़गढ़ में औचक निरीक्षण, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी

मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुरुवार को पहाड़गढ़ विकासखंड के ग्राम अरेठी, निचली बहराई और चाचुल के प्राथमिक विद्यालयों तथा कन्हार के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यपुस्तकों के वितरण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का सत्यापन कर नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




09/07/2026

वादा पूरा न होने पर फिर धरने पर बैठे नवनीत तोमर, सड़क निर्माण की मांग तेज

अंबाह। जोहा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवक नवनीत सिंह तोमर गुरुवार को फिर धरने पर बैठ गए। बुधवार को सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के निवास तक दंडवत यात्रा के बाद सांसद पुत्र गौरव तोमर ने गिट्टी-मुरम डालने और आठ दिन में सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।

नवनीत का आरोप है कि गुरुवार तक मौके पर न मशीनें पहुंचीं और न ही निर्माण सामग्री। इससे नाराज होकर उन्होंने सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दोबारा धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि सड़क नहीं बनने से बारिश में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है।


अंबाह न्यूज की खबर का असर: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, काजू सहित चार खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल  अंबाह। खाद्य पदार...
09/07/2026

अंबाह न्यूज की खबर का असर: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, काजू सहित चार खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अंबाह। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबाह नगर में सैंपलिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई हाल ही में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार के नेतृत्व में जूता वाली गली स्थित सुमित गुप्ता की दुकान से काजू तथा सब्जी मंडी रोड स्थित कल्याण दास राजेश कुमार की फर्म से बेसन, मैदा और साबुत धनिया के नमूने लिए गए।

विभाग ने सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीलबंद कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य व्यवसायी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।




स्थानांतरण के बाद भी अंबाह नहीं पहुंचे दो डॉक्टर, बढ़ते मरीजों के बीच अस्पताल में गहराया चिकित्सकों का संकट  अंबाह। लगात...
09/07/2026

स्थानांतरण के बाद भी अंबाह नहीं पहुंचे दो डॉक्टर, बढ़ते मरीजों के बीच अस्पताल में गहराया चिकित्सकों का संकट

अंबाह। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में सिविल अस्पताल अंबाह में चिकित्सकों की कमी मरीजों और अस्पताल प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है। बानमोर से स्थानांतरित किए गए दो चिकित्सा अधिकारी कार्यमुक्त होने के बावजूद अब तक अंबाह पहुंचकर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रमोद शर्मा ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को पत्र भेजकर दोनों चिकित्सकों की अनुपस्थिति से अवगत कराया है तथा आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

बीएमओ द्वारा 8 जुलाई को भेजे गए पत्र के अनुसार, डॉ. सौरभ शर्मा और डॉ. देवेन्द्र सिंह मिहोलिया का स्थानांतरण सिविल अस्पताल बानमोर से सिविल अस्पताल अंबाह किया गया था। दोनों चिकित्सकों को 6 जुलाई को कार्यमुक्त भी कर दिया गया था। नियमानुसार उन्हें तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन 8 जुलाई तक दोनों ने अंबाह अस्पताल में जॉइन नहीं किया।

बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को कार्यमुक्त किए जाने के बाद अंबाह में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उनके नहीं पहुंचने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पूरे मामले से सीएमएचओ कार्यालय को अवगत करा दिया गया है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।





तालाब और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर सुनावली-पलना पहुंचे एसडीओपी, हटाने के दिए निर्देश   अंबाह।  ग्राम पंच...
09/07/2026

तालाब और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर सुनावली-पलना पहुंचे एसडीओपी, हटाने के दिए निर्देश

अंबाह। ग्राम पंचायत पलना और सुनावली में तालाब एवं सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद एसडीओपी रवि भदौरिया बुधवार को मौके पर पहुंचे और दोनों गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर सरपंच एवं जनपद पंचायत अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पलना गांव में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण से जल निकासी प्रभावित हो रही है, जबकि सुनावली में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है।

एसडीओपी ने कहा कि तालाब, नाले और सार्वजनिक मार्ग गांव की साझा संपत्ति हैं, जिन पर अतिक्रमण से जलभराव, रास्ते बंद होने और अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने राजस्व एवं पंचायत विभाग को समन्वय बनाकर अतिक्रमण चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वस्त किया कि कार्रवाई के दौरान आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के मार्गों को बाधित न करने की अपील की। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।




सड़क हादसे में घायल महिला की जान बचाने वाली निर्भया मोबाइल टीम सम्मानित, एसपी ने दिया नगद पुरस्कार  मुरैना।  सड़क दुर्घट...
09/07/2026

सड़क हादसे में घायल महिला की जान बचाने वाली निर्भया मोबाइल टीम सम्मानित, एसपी ने दिया नगद पुरस्कार

मुरैना। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाली निर्भया मोबाइल प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी भदौरिया एवं उनकी टीम को गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।

दिनांक 09 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज ने उप निरीक्षक लक्ष्मी भदौरिया एवं उनकी टीम को कार्यालय में बुलाकर उनके सराहनीय कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी ने टीम की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करना भी है। निर्भया मोबाइल टीम की इस मानवीय पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है।




#जनसेवा

08/07/2026

सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवक का अनोखा विरोध, सांसद आवास तक दंडवत यात्रा शुरू

मुरैना। जिले के घेर का पूरा-सीतापुर गांव के निवासी नवनीत तोमर ने बदहाल सड़क के विरोध में अनोखा आंदोलन शुरू किया है। वह गांव से सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के निवास तक दंडवत (लेटकर) यात्रा कर रहे हैं।

नवनीत का आरोप है कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनाई गई। लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके हैं।

ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

21 दिन अधिक चला पिनाहट पांटून पुल, अब हटाने की प्रक्रिया शुरू अम्बाह/पिनाहट। चंबल नदी पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जो...
08/07/2026

21 दिन अधिक चला पिनाहट पांटून पुल, अब हटाने की प्रक्रिया शुरू

अम्बाह/पिनाहट। चंबल नदी पर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला पिनाहट पांटून पुल इस वर्ष कम बारिश और नदी में कम जलस्तर के कारण 7 जुलाई तक संचालित रहा। सामान्यतः 15 जून तक हटने वाला पुल इस बार 21 दिन अधिक चला। मंगलवार से लोक निर्माण विभाग ने पुल हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार से स्लीपर हटाए जाएंगे और सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अगले चार माह तक नदी पार करने के लिए स्टीमर सेवा ही एकमात्र विकल्प होगी। सोमवार शाम पुल पर दो घंटे तक जाम लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग उठाई।




कलेक्टर के निर्देश पर बुक सेंटर की जांच, बिल बुक और मूल्य सूची नहीं मिली, प्रिंट रेट पर बिकती मिलीं किताबें   अम्बाह।  त...
08/07/2026

कलेक्टर के निर्देश पर बुक सेंटर की जांच, बिल बुक और मूल्य सूची नहीं मिली, प्रिंट रेट पर बिकती मिलीं किताबें

अम्बाह। तहसील भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान स्कूली किताबों की मनमानी बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर तहसीलदार नरेश शर्मा, बीईओ रामलखन सिंह और बीआरसी रामअवतार सिंह सिकरवार की संयुक्त टीम ने नगर के सौम्य बुक सेंटर का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दुकान पर बिक्री संबंधी बिल बुक और नियमानुसार प्रदर्शित की जाने वाली मूल्य सूची नहीं मिली। वहीं, पुस्तकों की बिक्री पूरी प्रिंट रेट (एमआरपी) पर किए जाने की पुष्टि भी अधिकारियों ने की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को रिकॉर्ड में दर्ज कर विस्तृत प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम कार्यालय भेज दिया गया है।

बीआरसी रामअवतार सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, हिंगावली रोड स्थित एक वाटर पार्क के नियम विरुद्ध संचालन की शिकायत पर एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने संबंधित संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


Address

Ambah, Morena
Ambah
476111

Telephone

+917405736656

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambah News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambah News:

Shortcuts

Share