Vyas 21 News

Vyas 21 News vyas 21 news only with reality

पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दिवाली से पहले थोड़ी राहत मिली है. दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार...
03/11/2021

पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को दिवाली से पहले थोड़ी राहत मिली है. दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल से अब 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा.

     

03/10/2021

07/09/2021

murdabad 🙂

R.I.P    🙏🙏
02/09/2021

R.I.P 🙏🙏

31/08/2021
*“नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की!**हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!!”**समस्त मित्रों , संबंधी एवं प्रियजनों को श...
30/08/2021

*“नंद घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की!*
*हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!!”*

*समस्त मित्रों , संबंधी एवं प्रियजनों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*
*भगवान श्री कृष्ण जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।*
*जय श्री राधे-कृष्णा !!*
🎉🎂🍨🧁🍰🎊💐
* #श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी 30अगस्त, 2021*

प्रेस नोटआज मथुरा सपा जिला कार्यालय नरसी विहार फेस 3 पर समाजवादी  लोहिया वाहिनी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र याद...
28/08/2021

प्रेस नोट

आज मथुरा सपा जिला कार्यालय नरसी विहार फेस 3 पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव जी का आगमन हुआ उन्होने समस्त लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा एक प्रेस वार्ता आहूत की गई जिसमें उन्होने कहा कि किसान नौजवान मजदूर महिलाओं क‍ा उत्पीड़न शोषण मौजूदा सरकार में हो रहा है समाजवादी लोहिया वाहिनी पूरे प्रदेश में जनता के लियर संघर्ष कर रही है आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ही उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते है भाजपा सरकार केवल नाम बदलने खुदको अवार्ड देने जनता को भ्रमित करना जानती है उसको उत्तर प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी बैठक में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष श्री लोकेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष श्री ध्रुव पांचाल श्री रामबाबू पंडा जी श्री तुलसीराम धनगर महिला सभा जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्री संदीप चौधरी छात्रसभा जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र ठाकुर श्री नीटू चौधरी श्री गोल्डी भैया श्री राज पांडेय श्री जय पाल गुर्जर श्री दलबीर जादौन श्री राजेन्द्र फेरारी श्री ओमन पंडित श्री दिनेश प्रध‍ान श्री रमेश कुशवाहा श्री धर्मेन्द्र ठाकुर श्री गगन रावत श्री भरत उपाध्याय श्री अमर सिंह यादव श्री चौधरी तेजवीर सिंह रमजान खान गोकुल चौधरी सत्यवान चौधरी पहलाद चौधरी रवि चौधरी श्रीमती सीमा करण खुशबू चिंकारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी दफ्तरों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब सभी सरकारी कार्यालय 100 फीसदी क्षम...
29/06/2021

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी दफ्तरों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब सभी सरकारी कार्यालय 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। राज्य सरकार ने कोरोना से सुधरते हालात को देखते हुए ये फैसला लिया है। मंगलवार को प्रदेश में 174 नए केस सामने आए। जबकि 254 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केस भी तीन हजार से कम हो गए हैं। वर्तमान में 2,946 केस एक्टिव यानी इनका इलाज चल रहा है।
👉राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देश में सभी कार्यालय 100% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्यालयों में भीड़-भाड़ ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करेंगे। संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में कार्यालयों को बंद करने या उसमें उपस्थिति के संबंध में जिला प्रशासन के स्तर पर फैसला लिया जाएगा।

तीसरी लहर से निपटने के लिए बढ़ा रहे संसाध

यूपी सरकार के द्वारा ऑक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भर करते हुए अब तक नए 121 ऑक्सीजन प्लांट लगाए हैं। अब यूपी में कुल 528 प्लांट पर तेजी से काम किया जा रहा है। आबकारी, चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग ऑक्सीजन जेनरेटर के माध्यम से 15 फीसदी ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। 3250 बेडों पर ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सटे 80 अस्‍पतालों में लग रहे ऑक्सीजन जेनरेटर्स, एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल चयनित किया जाए। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मेडिकल कॉलेजों में 5,900 पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) से अधिक बेड तैयार किए गए हैं।टीकाकरण अभियान और बढ़ाया जाएगा
28 जून तक लोगों को रिकॉर्ड कुल 3,10,04,901 डोज टीके के लगे हैं। दिसम्बर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों को टीका लगाने की योजना तैयार किया गया है। 28 जून को एक दिन में लोगों को 5,24,511 डोज टीके के लगे हैं। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 92,91,310 और 45 आयु वर्ग से अधिक लोगों को 1,84,41,446 डोज टीके की दी गई। गांवों में टीकाकरण पंचायत घरों या स्कूलों में हो रहा, क्लस्टर मॉडल ऑफ वैक्सीनेशन जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू है। जुलाई से रोज 10 से 12 लाख और अगस्त में 12 से 20 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी है।

    गुरुग्राम-:गुरमीत सिंह 24 घंटे में पॉजिटिव से हुए नेगेटिवगुरमीत सिंह की RTPCR रिपोर्ट आई नेगिटिवकल मेदांता अस्पताल म...
08/06/2021

गुरुग्राम-:गुरमीत सिंह 24 घंटे में पॉजिटिव से हुए नेगेटिव
गुरमीत सिंह की RTPCR रिपोर्ट आई नेगिटिव
कल मेदांता अस्पताल में करवाया गया था सजायाफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम का कोरोना टेस्ट
जिसमे शुरुवाती टेस्ट यानी एन्टीजिन टेस्ट आया था पॉजिटिव.. अब RTPCR टेस्ट में तथाकथित बाबा की रिपोर्ट आई नेगिटिव

छत्रसाल स्टेडियम को सुशील ने बना रखा था पंचायत का अड्डा, बड़े-बड़े लोगों से जुड़ा है नाम।किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने...
27/05/2021

छत्रसाल स्टेडियम को सुशील ने बना रखा था पंचायत का अड्डा, बड़े-बड़े लोगों से जुड़ा है नाम।
किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के लिए यहीं दोनों पक्षों को बुलाकर मीटिंग करता था सुशील।।
पुलिस का कहना है कि पश्चिमी व बाहरी दिल्ली के साथ ही हरियाणा पंजाब आदि राज्यों के कई पहलवान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी असोदा नीरज बवाना सुंदर भाटी अनिल दुजाना आदि गैंगस्टरों से जुड़े हैं जिनमें कई सुशील को रोल माडल मानते हुए उससे जुड़े हुए हैं।

सागर धनखड़ हत्याकांड में फंसे ओलंपियन सुशील कुमार को जिस किसी ने देखा होगा निश्चित तौर पर उसकी शराफत के अंदाज को देखकर कायल हो गया होगा। सुशील की ख्याति के बारे में जानने वाले आम लोग उसपर नाज करते रहे हैं, जबकि बहुत कम लोग उसके पर्दे के पीछे के चेहरे के बारे में जानते होंगे। अब लोग जब सुशील के पर्दे के पीछे के चेहरे के बारे में जानेंगे तो उन्हें हैरानी होगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले पांच-सात सालों से सुशील दिल्ली व हरियाणा समेत आसपास के राज्यों के गैंगेस्टरों से संबंध गांठ कर कई तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त हो गया था। चूंकि कुश्ती के क्षेत्र में देश में सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त करने के कारण उसकी तूती बोलने लगी थी, इसलिए इसकी आड़ में उसके कारनामे छिपते रहे। कभी किसी ने उसपर अंगुली नहीं उठाई। जिसने उठाई उसकी सुनी नहीं गई। छत्रसाल स्टेडियम को सुशील ने किसी भी तरह के विवादित मामले को सुलझाने के लिए पंचायत का अड्डा बना रखा था।

पुलिस का कहना है कि पश्चिमी व बाहरी दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के कई पहलवान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी, असोदा, नीरज बवाना, सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, आदि गैंगस्टरों से जुड़े हैं, जिनमें कई सुशील को रोल माडल मानते हुए उससे जुड़े हुए हैं। सुशील खेल की दुनिया से अलग होकर कमाई के मकसद से गैंगस्टरों से धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो गया। दरअसल, सुशील के दिल्ली व हरियाणा पुलिस के कई अधिकारियों से बेहतर संबंध हैं। साथ ही ऊंची राजनीतिक पहुंच भी है, इसलिए गैंगस्टर भी उससे फायदे के लिए जुड़े हैं। सुशील के बेहतर संबंधों का वे कहीं न कहीं लाभ उठाते हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो इन गैंगस्टरों की बदौलत सुशील ने पिछले कई सालों से दिल्ली के टोल के ठेके से लेकर विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का धंधा शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि सुशील के साथ रहने वाले पहलवालों ने उगाही का धंधा भी शुरू कर दिया था। विवादित प्रॉपर्टी को लेकर जब विवाद खड़ा होता था, अथवा उगाही को लेकर सुशील के पास शिकायत पहुंचती थी या अलग-अलग गिरोह के बदमाशों के बीच किसी मसले को लेकर झगड़ा होता था तो इन सभी मामलों को सुलझाने के लिए सुशील दोनों पक्षों को मीटिंग के लिए छत्रसाल स्टेडियम में ही बुलाता था। पुलिस का कहना है कि स्टेडियम में कई ऐसे लोगों को सुशील ने पहलवान के तौर पर रहने का ठिकाना मुहैया करा रखा है, जिनका पहलवानी करने से कोई लेना देना नहीं है।

सुशील के सभी काले कारनामे अब तक छिपे हुए थे, लेकिन पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फंस जाने के बाद अब उसके कारनामों को पुलिस ने उजागर करना शुरू कर दिया है। पुलिस उसके गैंगस्टरो से संबंध की पड़ताल करने में जुट गई है। चार मई की रात पुलिस ने स्टेडियम के बाहर से जो पांच कारें बरामद की थीं, उनमें दो हथियार भी मिले थे। कारों के नंबरों की जांच करने पर पता चला कि इनमें से एक ब्रेजा इसी साल दिसंबर में रोहिणी सेक्टर 16 से चुराई गई थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और वह रोहतक के कारोबारी की निकली।

जांच से यह भी पता चला कि बाकी चार कारों में से एक बदमाश मोहित की थी, जो कुख्यात नीरज बवाना गिरोह का बदमाश है। तीन अन्य गुरुग्राम स्थित एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड निकलीं। पुलिस जब कंपनी के पते पर गुरुग्राम पहुंची तो वहां उक्त नाम की कोई कंपनी नहीं मिली। पुलिस को जांच में असौदा गैंग के बदमाशों के भी वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। यह गिरोह लूट व हत्या की वारदातों में संलिप्त रहा है। ऐसे में पुलिस यह मान रही है कि बरामद कारों का इंतजाम बदमाशों ने ही किया होगा।

Address

Ambala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vyas 21 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vyas 21 News:

Share