Bharat Brief News

Bharat Brief News News Updation

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर...
13/09/2026

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर 25 सितंबर को रोटेरियन करवाएंगे 6000 यूनिट रक्तदान
: युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक निगरानी और नैतिक सहयोग जरूरी
: पीएम मोदी के सेवा, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा

अंबाला, 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके।

रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।

बैकफुट पर कॉकरोच पार्टी... बीजेपी नेता के खिलाफ ट्वीट हटाने के लिए सौरव-रांका राजी दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी...
10/09/2026

बैकफुट पर कॉकरोच पार्टी... बीजेपी नेता के खिलाफ ट्वीट हटाने के लिए सौरव-रांका राजी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और अशुतोष रांका से BJP नेता गौरव भाटिया के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट खुद हटाने पर विचार करने को कहा है।
कोर्ट ने कहा कि बिना वेरिफिकेशन किसी पर इस तरह हमला करना सही नहीं है।

*मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार उखाड़कर वहां कमल के फूल वाली भाजपा सर...
08/09/2026

*मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार उखाड़कर वहां कमल के फूल वाली भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

*खेलों की अनदेखी के दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “हुड्‌डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए”*

चण्डीगढ, 08 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए बयान पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में भी है और हरियाणा में भी है, वह दोनों जगह का ठीक इंतजाम कर रहे हैं। हरियाणा को वह तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार को उखाड़कर वहां पर कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं”।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

वहीं, सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के आरोप कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा नहीं देने के आरोपों पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते है, लेकिन सच्चाई खुद उसका जवाब दे देती है।

मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने राज मे क्या किया जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार में अम्बाला में ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाकर दिया, जिम्नास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल बनाकर दिए। मंत्री विज ने तंज कसा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए ।
--------------------

फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,सूरजकुंड हेलीपेड पहुंचने पर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ...
08/09/2026

फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,
सूरजकुंड हेलीपेड पहुंचने पर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया स्वागत,विधायक धनेश अदलखा,मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी,जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह,भाजपा नेता मूलचंद मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता स्वागत में पहुंचे।

08/09/2026

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर सिटी प्लाजा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
शहीद लाला जगत नारायण जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
रक्तदान महादान—मानव सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि। 🇮🇳

'हनुमान अंश' की भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, श्री खाटू श्याम जी और साईं बाबा पर आधारित दो नई धार्मिक फिल्मों की आधिकारि...
07/09/2026

'हनुमान अंश' की भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, श्री खाटू श्याम जी और साईं बाबा पर आधारित दो नई धार्मिक फिल्मों की आधिकारिक घोषणा की गई है।

पहली फिल्म श्री खाटू श्याम जी की कहानी से प्रेरित है, जिसका शीर्षक 'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' रखा गया है। इस फिल्म का निर्माण अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स द्वारा मिलकर किया जा रहा है।

वहीं, दूसरी घोषित फिल्म 'तेरा साई' है, जिसमें दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा साईं बाबा की मुख्य भूमिका निभाएंगे। 'तेरा साई' की रिलीज डेट 5 फरवरी 2027 तय की गई है।

सिनेपोलिस इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेगा और इसे पैन-इंडिया स्तर पर हिंदी, मराठी, तेलुगु और तमिल (कुल चार भाषाओं) में सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

'हनुमान अंश' की अप्रत्याशित कमाई के तुरंत बाद इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को 2027 में रिलीज के लिए कन्फर्म किया गया है।

Source: Indianews Daily

महज 2 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नीम करौली बाबा पर आधारित...
07/09/2026

महज 2 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

नीम करौली बाबा पर आधारित इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी खूब तारीफ की है। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए 'ओम', हाथ जोड़ने और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना समर्थन जताया। इससे पहले अभिनेत्री कंगना रनौत भी इसे 'सत्संग' बता चुकी हैं।

फिल्म ने शुरुआती संघर्ष के बाद अपनी रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर 100 करोड़ का अहम आंकड़ा पार किया।
अब तक फिल्म भारत में 122.13 करोड़ (नेट) और 144.40 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर चुकी है, जो इसके बजट का 61 गुना से भी ज्यादा है।

शोभिनव सत्या के मुख्य रोल वाली यह फिल्म 11 सितंबर को होम्बले फिल्म्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिलीज की जाएगी।

Source:-India News Daily

07/09/2026

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण करवाने वाली किसी भी माता-बहन को किसी अन्य सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय की निर्धारित सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे प्रदेश की और अधिक महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी।

- श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

Address

Ambala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Brief News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share